Jun 7, 2019

Xiaomi Express delivery अगले ही दिन मिल जाएगा प्रोडक्ट

स्मार्टफोन कम्पनी Xiaomi ने भारत मे 'Guarantee Next Day Delivery' सर्विस का ऐलान किया है। इसके अंतर्गत Xiaomi के वेबपोर्टल mi.com से खरीदे हुए प्रोडक्ट पर 49 रुपये अतिरिक्त चार्ज देकर अगले ही दिन फ़ास्ट डिलेवरी ले सकते हैं।
Mi fast delivery

  मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर आपने mi.com पर दोपहर 3 बजे से पहले कोई सामान खरीदा है, जिसमें मोबाइल, एक्सेसरीज, स्मार्ट डिवाइस या mi प्रोडक्ट को आपने आर्डर किया है। और आप 49 रुपये अतिरिक्त पे करते हैं। तो अगले दिन रात 9 बजे तक Xiaomi की fast Delivery मिल जाएगी।

कहाँ कहाँ मिलेगी फ़ास्ट सर्विस
Xiaomi ने भारत के लगभग 150 city में इस सेवा की शुरुआत की है। इसमें नई दिल्ली, अहमदाबाद, मुम्बई, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद, जैसे कई शहर शामिल है। आपको बतादें की फ़ास्ट डिलेवरी mi के प्रत्येक प्रोडक्ट पर नहीं इसके लिए आपको पहले चेक करना होगा। जो आप प्रोडक्ट मँगवा रहे हैं। उस पर फ़ास्ट डिलेवरी सर्विस मिलेगी की नहीं।

No comments:

Post a Comment

आप हमें आपके विचार लिख सकते हैं | आपके दिए गए सुझाव हमारे लिए आवश्यक हैं | Google news पर Update पाने के लिए हमें follow करें - Our Nation