Jul 1, 2023

अमरनाथ गुफा, महादेव प्रमुख तीर्थ स्थल

भोलेनाथ की महिमा अनंत और अकल्पनीय है। भारत ही नहीं कई देशों में महादेव के अनंत शक्तियों के साक्ष्य मौजूद है। आज इस पोस्ट में महादेव की आलौकिक अमरनाथ गुफा के बारे में बात करेगें।

भारत में हिंदुओ के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक अमरनाथ, जम्मू कश्मीर में स्थित है। तीर्थो का तीर्थ कही जानेवाली अमरनाथ गुफा,  भगवान शिव के तीर्थ स्थलों में प्रमुख मानी जाती है। माना जाता है कि, महादेव ने पार्वती जी को यहां अमरत्व का ज्ञान दिया था। इसलिए इसे अमरनाथ के नाम से जाना जाता है। 


जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के उत्तर पूर्व में स्थित अमरनाथ गुफा, अपने आप में एक अद्भुत चमत्कार है। अमरनाथ गुफा की प्रमुख विशेषता बाबा बर्फानी है। गुफा में हर वर्ष भोलेनाथ, बर्फ के शिवलिंग के रूप में विराजमान होते हैं। यहां प्रकृति महादेव के शिवलिंग का निर्माण करती है। आपको बतादें प्राकृतिक हिम यानीकि बर्फ से शिवलिंग का निर्माण होता है, इसलिए इसे स्वयंभू हिमानी शिवलिंग भी कहा जाता है।

Amarnath Yatra 2023

कैसे बनता है, अमरनाथ शिवलिंग


आषाढ़ पूर्णिमा से शुरू होकर, रक्षाबंधन तक पूरे सावन महीने चलने वाले, बाबा बर्फानी दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु यात्रा कर आते हैं। गुफा में शिवलिंग के निर्माण में प्रकृति अपना पूरा काम करती है। गुफा में एक ऐसी जगह हैं, जहां पानी की बूंदों के टपकने से दस फुट ऊंची शिवलिंग का निर्माण होता है। चंद्रमा के घटने और बढने के साथ ही बाबा बर्फानी का आकार भी घटता - बढ़ता है। अमरनाथ गुफा में पानी की बूंदों से बनने वाला शिवलिंग श्रावण मास की पूर्णिमा को अपने पूर्ण आकार में होता है और अमावस्या तक धीरे- धीरे छोटा होने लगता है। जो एक समय बाद विलुप्त हो जाता है। 

 


बाबा बर्फानी का चमत्कार 


मान्यता है, अमरनाथ गुफा में स्वंभू महादेव आलौकिक और दिव्य दर्शन देने के लिए उपस्थिति होते हैं। अमरनाथ शिवलिंग का सबसे बड़ा चमत्कार हिमलिंग का है। गुफा के आस- पास देखने पर कच्ची बर्फ ही दिखाई देगी।  लेकिन मूल अमरनाथ गुफा के शिवलिंग का निर्माण ठोस बर्फ  से होता है।



तो है ना अरमनाथ गुफा का चमत्कार, कमेंट बॉक्स में लिखें " जय अमरनाथ "

No comments:

Post a Comment

आप हमें आपके विचार लिख सकते हैं | आपके दिए गए सुझाव हमारे लिए आवश्यक हैं | Google news पर Update पाने के लिए हमें follow करें - Our Nation