Translate

Showing posts with label Sbi mini statment. Show all posts
Showing posts with label Sbi mini statment. Show all posts

Dec 27, 2019

क्या आपके पास SBI ATM है? SBI का नया नियम | तो यह खबर आपके लिए है|

बैंक एटीएम से पैसे की लेनदेन में हो रहे फ्राड को रोकने के लिए लिए State Bank Of India नया कदम उठाने जा रही है| SBI के द्वारा ATM CASH लेनदेन में बड़ा बदलाब किया जा रहा है| देश के सबसे बड़े बैंक के ग्राहकों को अब रात में एटीएम से कैश निकासी के वक्त, खाते में रजिस्टर मोबाइल नंबर साथ में रखना होगा| SBI ने रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक एटीएम से 10 हजार रुपये से अधिक Cash निकालने के लिए OTP बेस्ड सिस्टम लागू करने  जा रहा है|
                 एक मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैंक ने यह फैसला ग्राहकों को फ्रॉड से बचाने और सुरक्षित लेनदेन को देखते हुये लिए है| 
news atm transaction

कब से लागू होगा नया नियम 
एक रिपोर्ट के मुताबिक SBI ग्राहकों के लिए यह नया सिस्टम 1 जनवरी 2020 से पूरे देश में लागू करने जा रही है | SBI ग्राहक को 8pm से 8am तक ATM से cash निकासी करते समय मोबाइल पर OTPआएगा| OTP के बिना यह प्रकिया पूरी नहीं होगी| आपको बतादें की यह नया नियम अन्य बैंक के ATM Machin से लेन-देन करने पर लागू नहीं होगा|

ग्राहकों को क्या  होगा फायदा 
SBI OTP का नया rules 1 january 2020 से लागू किया जाएगा| यह नियम लागू होने से ग्राहक धोखाधड़ी का शिकार होने से बच पाएंगे।


Jun 2, 2019

घर बैठे कैसे चेक करें । अपना SBI बैंक खाता एक मिनट में।

 एक समय था। जब अपने खाते का बैलेंस चेक करने के लिए, सुबह से ही बैंक की लंबी कतारों में लगना पड़ता था। लेकिन अब आपको बैंक की लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं है। आज हम SBI बैंक धारकों के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहें हैं। जिन्हें फॉलो करने के बाद आपको पासबुक लेकर बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपना बैलेंस घर बैठे ही आसानी से चेक कर सकते हैं। बैंक बैलेंस के अलावा एक मिनट के अंदर अपना मिनी स्टेटमेंट भी देख सकते हैं।
Statement of Sbi

       आप घर बैठे इन सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं। तो सबसे पहले आपको SBI की SMS सेवा को रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आप , अपने खाते में जुड़े मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए अंग्रेजी के बड़े अक्षर में RESACCOUNT NUMBER लिखकर 09223488888 पर भेजना होगा। सर्विसेज सेवा शुरू होने के बाद बैंक की तरफ से आपको कंफर्मेशन का मैसेज मिल जाएगा। अब आप अपने खाते का बैलेंस मिस्ड कॉल और SMS के द्वारा देख सकते हैं। आप कॉल के जरिये बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट देखना चाहते हैं। तो आपको 09223766666 पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल के तुरंत बाद आपके खाते  उपलब्ध बैलेंस के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
        यदि आप इस सेवा का लाभ SMS के द्वारा लेना चाहते हैं। तो आपको खाते से जुड़े मोबाइल नंबर से SBI के 09223766666 नंबर पर BAL लिखकर Massege करना होगा। आपको तुरंत एक मिनट के अंदर बैंक की तरफ से मैसेज का रिप्लाई मिल जाएगा। जिसमें आपके बैलेंस से संबंधित जानकारी होगी।
    और आप मिनी स्टेटमेंट देखना चाहते हैं। तो आपको इसी नंबर पर अंग्रेजी के बड़े अक्षर में MSTMT लिख कर सेंड करना होगा। तुरंत बाद आपको बैंक की तरफ से मिनी स्टेटमेंट की जानकारी SMS के द्वारा भेज दी जाएगी।

दोस्तो अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी है। अगर हां, तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें और हमारी पोस्ट को शेयर जरूर करें।

Recently upload

Bhimashankar Jyotirlinga : भीमाशंकर क्यों प्रसिद्ध है ? भीमाशंकर मंदिर का निर्माण किसने करवाया ?

अनन्त कोटि के स्वामी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में ( 12 Jyotirlinga ) , पूरे ब्रह्मांड की शक्ति का वास माना जाता है। पुराणों में शिव की...