Apr 7, 2016

दांतो के प्रमुख रोग


दांतो से मनुष्य के चहरे की सुंदरता निखरती है।  हर किसी की चाहत होती है, सुंदर मुस्‍कान और मोतियों जैसे सफेद दांत। लेकिन कई बार विभिन्‍न प्रकार के खाद्य और पेय पदार्थों, गलत आदतों और सफाई के अभाव के कारण दांत में कई तरह के रोग पनपने लगते है । आज हम आपको यहाँ दांतो में होने वाले प्रमुख रोगों से बचने के उपाय बताएँगे ।
           दांतों में दाग किसी के भी आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को प्रभावित कर सकता हैं। दांत हमारे व्‍यक्तित्‍व की पहली चीज है जो किसी से बात करते यह हंसते समय नोटिस में आ जाती है। इसलिए इनका सुंदर होना बहुत जरूरी है। दांतों के बदरंग होने का इलाज ओरल सफाई और खान-पान का ध्‍यान रखकर किया जा सकता है। आइए ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में जाने।
ओरल सफाई पर ध्यान दें
संतोषजनक मुंह की सफाई का अर्थ है, दिन में कम से कम दो बार दांतों की सफाई, वाइटनिंग माउथवॉश से रिन्स और दिन में एक बार मुंह में फ्लास करना। यह सब चीजें मुंह में टार्टर और दाग से छुटकारा पाने के लिए आपकी मदद कर सकता है।
मुंह को बैक्‍टीरिया फ्री रखें

रात को सोते समय ब्रश न करने से, दांतों में फंसे बैक्‍टीरिया दो गुना तेजी से पनपते है। और दांतों में धब्‍बे पैदा कर देते हैं। इसलिए दांतों की सफेदी और दांतों के बीच फंसे अाहार को दूर करने के लिए नियमित रूप से रात को दांतो में फ्लास के साथ ब्रश करना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

आहार का ध्‍यान रखें

सेब और गाजर दोनों अजवाइन के साथ मिलकर जैविक दाग को दूर करने के लिए काम करते है। यह सलाइवा के निर्माण में सुधार कर शरीर के  वाशिंग घटक के रूप में काम करते हैं। यह विटामिन सी से भरपूर होते हैं। जो दांतों संबंधी समस्‍याओं और मसूड़े की सूजन को रोकने में मदद करता है।
दांतों का नियमित चेकअप कराये
नियमित रूप से दांतों का चेकअप कराने से आपको लंबी अवधि के दागों से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। बहुत से दांतों पर दाग का इलाज घर पर नहीं हो सकता है, इसलिए इनसे छुटकारा पाने के लिए आपको नियमित रूप से अपने दांतों का चेकअप करवाना चाहिए
दांतो के रोग
अक्सर दांतो में पीलापन , पायरिया, खोखला पन, जैसी परेशानियां हो जाती है। जिन्हें हम अनदेखा कर देते हैं।
दांतों में खोखलापन

    जब या कोई व्यक्ति किसी तरह के खाने वाले पदार्थों को खाने के बाद पीने के बाद दांतों की अच्छी तरह से सफाई नहीं करता है तो उसके दांतों में कोई खाद्य पदार्थ लगा रह जाता है और फिर दांतों के उस जगह पर जीवाणु पनपने लगते हैं। ये जीवाणु दांतों को कमजोर कर देते हैं, जिसके कारण कभी-कभी दांत टूट जाते हैं, कभी दांतों में खोखलापन हो जाता है तो कभी उनमें सुराख हो जाता है।
    पान, तम्बाकू, सुपारी, गुटके आदि के सेवन से भी दांतों में खोखलापन तथा सुराख हो सकता है।
   
वैसे तो दांत के खोखलेपन तथा सुराख का प्राकृतिक चिकित्सा से कोई उपचार नहीं किया जा सकता लेकिन दांतों को खोखलेपन तथा सुराख से बचाया जा सकता हैं।
    दांत में खोखलापन तथा सुराख न हो पाये इसके लिए व्यक्ति को कभी भी चीनी, मिठाई या डिब्बा बंद खाद्य-पदार्थों का उपयोग अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।

दांतो में परेशानी होने पर क्या करें
    यदि व्यक्ति के दांतों में कोई रोग हो जाए तो व्यक्ति को तुरंत ही नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी से कुल्ला करना चाहिए।
    सरसों के तेल में नमक तथा हल्दी मिलाकर उंगुली से नित्य मसूढ़ों तथा दांतों को रगड़कर साफ करना चाहिए। इससे रोगी को बहुत अधिक लाभ मिलता है। उसके दांतों में कभी भी कोई रोग नहीं होता है।
   
    नीम के छिलके तथा फिटकरी को भूनकर फिर इसको पीसकर एक साथ मिलाकर एक शीशी की बोतल में भर दीजिए। इस मंजन से प्रतिदिन दांत साफ करने से दांतों में कोई भी रोग नहीं होता है।
   
    यदि दांतों में ज्यादा अधिक खोखलापन हो जाये तो उन्हें भरवा देना चाहिए क्योंकि यदि इनको भरवाया नहीं गया तो खोखले दांतों के अन्दर सड़न पैदा हो जाती है। और आगे चलकर हमें दांत हुकड वाने पड़ सकते है।
पीले दांत से छुटकारा पाना है तो आजमाएं ये नुस्खे
यदि आपके दांत पीले होगए हैं और आप उनसे छुटकारा पाना चाहते है, और अपने दांतों को सफेद बनाना चाहते हैं तो नींबू का रस और बेकिंग सोडा एक साथ मिक्स कर के पेस्ट बनाएं और उससे दांतों को ब्रश करें। इससे आपके दांतों पर जमी गंदगी और पीलापन दूर हो जाएगा।

एक चम्मच नींबू का रस लेकर उसमें आधा चम्मच नमक मिलाएं और उससे दांतों की मालिश करें। इससे आपके दांत गम्स से फ्री होकर चमकदार बनेंगे। नींबू के रस से दांतो के अंदरूनी हिस्सों पर जमी गंदगी तो साफ होगी साथ ही दांत मजबूत भी बनेंगे।
सूखे नींबू के छिलके के पाउडर का प्रयोग करें। इसे दिन में एक बार प्रयोग करें। इससे दांतों से संबंधीत हर तरह की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही दांतों और मसूड़ों मे मजबूती बनी रहेगी।
दांत दर्द होने पर नींबू को चार टुकड़ों में काट लीजिए, इसके बाद ऊपर से नमक डालकर एक के बाद एक टुकड़ों को गर्म कीजिए। फिर एक-एक टुकड़ा दांत व दाढ़ में रखकर दबाते जाएं व चूसते जाएं, दर्द में काफी राहत महसूस होगी।
मसूड़े फूलने पर नींबू को पानी में निचोड़ कर कुल्ले करने से लाभ होगा। और मसूडाे की सारी सूजन दूर हो जाएगी और मसूड़े स्वस्थ हो जाएंगे। नींबू के रस व सरसों के तेल को मिलाकर मंजन करने से दांतों की चमक निखर जाएगी।

No comments:

Post a Comment

आप हमें आपके विचार लिख सकते हैं | आपके दिए गए सुझाव हमारे लिए आवश्यक हैं | Google news पर Update पाने के लिए हमें follow करें - Our Nation