सोशल मीडिया पर लगातार दावा किया जा रहा है कि 29 अप्रैल को दुनिया ख़त्म हो जाएगी लेकिन दावे में कितनी सच्चाई है| हम आपको बताएँगे, काफी तलास करने के बाद हमारे सामने कुछ ऐसे प्रतिष्ठित चैनल के दावे सामने आये जिन्हें देख ऐसा लग रहा मानो कि अफवाहों का बाजार गर्म करने का ठेका ले लिया हो |
हालंकि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह में कितनी सच्चाई है | इसके लिए खोज करना हमारे लिए जरुरी है | आइये जानते हैं, क्या है? पृथ्वी के नष्ट होने की सच्चाई |
सोशल मीडिया पर दुनिया ख़त्म होने का दावा
सबसे पहले यह जानना जरुरी है की सोशल मीडिया पर क्या दावा किया जा रहा है | 29 अप्रैल 2020 को अन्तरिक्ष से एक Asteroid पृथ्वी से टकराएगा और पृथ्वी का विनाश हो जायेगा | इस तरह की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया | कई Youtube चैनल ने भी इन अफवाहों के लिए, आग में घी डालने का काम कर दिया | उल्लेखनीय हो इस तरह के दावे काफी बार किये जाते रहे है | दावे में सच्चाई नहीं है |
दुनिया ख़त्म होने के दावे में कितनी सच्चाई
हालंकि दुनिया के ख़त्म होने के दावे में सच्चाई नहीं परन्तु सच्चाई यह है की अन्तरिक्ष का एक Asteroid सौर मंडल से गुजरेगा | वैज्ञानिकों का कहना है की अन्तरिक्ष से आने वाला गृह पृथ्वी से करीबन 4 मिलियन किमी यानि 40 लाख किलो मीटर की दूरी से गुजरने की संभावना है | सौरमंडल से गुजरते समय एस्टेरोइड की गति 20 हजार मील प्रति घंटा होगी | जिसका पृथ्वी पर किसी भी तरह का कोई असर नहीं दिखाई देगा| नासा ने Asteroid के पृथ्वी से टकराने की खबर खंडन किया है |
क्या आपको यह पढ़ना चाहिए -
- Lockdown का पोजिटिव इफ़ेक्ट ? बंद हुआ Ozone परत का सबसे बड़ा छेद
- Lockdown का एक लम्बे समय से पृथ्वी कर रही थी इंतज़ार
Asteroid के बारे में NASA को 22 साल पहले ही पता चल गया था |
अमेरिकी अंतरिक्ष शोध अनुसंधान एजेंसी NASA को इस Asteroid के बारे में वर्ष 1998 में पता चल गया था | NASA तब से इस पर लगातार खोज कर रहा है | एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है यह प्रभावशाली Asteroid सूर्य की 1344 दिन में सूर्य की एक परिक्रमा करता है | 2079 में यह Asteroid फिर सौरमंडल की कक्षा से गुजरेगा |
अपील- हमारी अपने पाठकों से अपील है | इस तरह की ख़बरों का खंडन करें |