Translate

Showing posts with label Gadgets. Show all posts
Showing posts with label Gadgets. Show all posts

May 15, 2021

5G Smart Phone : लांच हुआ, भारत का सबसे सस्ता 5G Smartphone

Realme कम्पनी ने भारतीय बाजार में भारतीय यूजर के लिए 5G बेस में नया स्मार्टफोन लांच किया है | मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह अब तक का सबसे सस्ता 5G Smartphone है। इस पोस्ट में Realme 5G Smartphone के Specification और कीमत ( Price ) के बारे में आगे बात करेंगे। 

            एक रिपोर्ट के मुताबिक कम्पनी ने भारतीय यूजर को लुभाने के लिए सबसे सस्ते 5G Smartphone को लांच कर दिया है।  इसे कम्पनी ने Realme 8 5G स्मार्टफोन के रूप में उपलब्ध कराया है | Realme 8 5G स्मार्टफोन में कम्पनी ने 4GB RAM और 64 GB मेमोरी के साथ अन्य वैरिएंट भी भारतीय बाजार में उपलब्ध कराये है | 

realme 8 5g price , Realme 8 5g specification
Realme 8 5G 

Realme 8 5G Smartphone Specification क्या हैं? 

Realme कंपनी ने realme 8 5G  स्मार्टफोन में 2400 / 1000 Resolution वाला 6.5 inch का HD Display दिया हुआ है। इस फ़ोन की सबसे गजब बात है की Realme 8 5G में Ram को एक्सपेंडेबल किया जा सकता है। मोबाइल में  प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 700 5G का इस्तेमाल किया गया है। Realme 8 के एंड्राइड  version की बात करें तो यह  Realme UI 2.0 11 बेस्ड पर काम करेगा। 

Realme 8 5G camera 

Realme 8 हैंडसेट कपंनी नया और खूबसूरत version हो सकता है।  इस फ़ोन से अधिक खूबसूरत तस्वीरों को क्लीक करने के लिए 48 MP प्राइमेरी कैमरा में B & W कैमरा के साथ एक मेंक्रो लेंस का सपोर्ट दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक या फ़ोन नाईट स्केप फ़िल्टर के साथ आएगा |  

कहाँ से खरीदें Realme 8 5G Smartphone

Realme 8 5G बेस का सबसे सस्ता smartphone है। अब आप इस 5G Smartphone Realme 8 कोखरीदने का विचार बना रहे तो आपके मन में सवाल जरुर होगा, Realme 8 5G कहाँ से खरीदना होगा ( Purchege ) ? या  क्या यह local Store पर मिल सकता है? तो आपको बतादें कि Realme 8 5G Smartphone को खरीदने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है।  Realme 8 5G आपको कम्पनी की वेबसाइट और Flipkart के पोर्टल पर मिल जायेगा। कम्पनी ने Realme 8 5G को ऑनलाइन सेल्स करने पर ध्यान दिया है। 

Realme 8 5G Smartphone Price 

Realme 8 5G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 13,999 रुपये है। जबकि Realme 8 5G का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में आएगा। वही 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। 

May 30, 2020

Google Social Distancing App ' Sodar ' जानिए कुछ रोचक बातें |

विश्व में फैले कोरोना महामारी के प्रकोप ने लोगों के बीच दूरी बढाने के काम किया है | महामारी के प्रकोप से बचने के लिए लोगों के द्वारा Social Distancing का बढ़ावा दिया जा रहा है | कभी वचपन में छुआ-छूत की बीमारी का नाम सुना था | आज इस कोरोना वायरस महामारी को  इस छुआ-छूत की बीमारी से तुलना करें तो कुछ कम नहीं होगा | क्लोयोंकि इसने भी लोगों के बीच Social Distancing को बढ़ावा दिया है | सामाजिक दूरी( Social Distancing )  बनाना बहुत मुश्किल सा हो गया है | ऐसे में आपको सामाजिक दुरी बनाये रखने के लिए Google ने एक Social Distancing App Launch किया है | जिसके द्वारा आप सामाजिक दूरी ( Social Distancing ) बनाये रख पाएंगे | Google Social Distancing App ' Sodar ' कैसे काम करता है, आइये जानते हैं ...

how to use Google social distancing app Sodar
Google Social Distancing App


Social Distancing App ' Sodar '  कैसे काम करता है ? 

अक्सर आपके बीच Social Distancing का पालन कराने के लिए Sodar एक वरच्युल रिंग का घेरा तैयार करता है | इसके लिए ' Sodar App ' आपके mobile camera की मदद लेता है | मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आपके आसपास ' Sodar App ' आपके mobile camera की सहायता से 2 मीटर का एक घेरा बनता है | जैसे ही आपके घेरे के अन्दर कोई दूसरा व्यक्ति आता है | google Social Distancing app ( Sodar App ) आपको अलर्ट कर देता है | google Social Distancing App ' Sodar App ' Augmented reality की सहायता से ऐसा कर पता है | 


Google Social Distancing App ' Sodar App ' का इस्तेमाल कैसे करें | 

Corona महामारी जैसी भयंकर महामारी से बचने के लिए आप यदि Google Social Distancing App ' Sodar App ' का इस्तेमाल करना चाहते हैं | तो आपको कुछ tips Follow करने होंगें | 

  1. आपको https://sodar.withgoogle.com/ website पर जाना होगा 
  2. Website पर दिख रहे QR Code को अपने Mobile में Scan करें | ऐसा इस लिए की Google का यह App Play Store पर उपलब्ध नहीं है |
  3. जैसे ही आप QR Code को Scan करते हैं | आप Mobile site पर चले जायेंगे
  4. अब आपके आसपास एक वर्चुअल घेरा बन जायेगा | 
अब जैसे ही आपके आसपास 2 मीटर के घेरे कोई भी व्यक्ति आयेगा  ' Sodar ' आपको अलर्ट कर बता देगा | 

Recently upload

Bhimashankar Jyotirlinga : भीमाशंकर क्यों प्रसिद्ध है ? भीमाशंकर मंदिर का निर्माण किसने करवाया ?

अनन्त कोटि के स्वामी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में ( 12 Jyotirlinga ) , पूरे ब्रह्मांड की शक्ति का वास माना जाता है। पुराणों में शिव की...