May 30, 2021

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के घरेलू उपाय

खराब  लाइफस्टायल और खानपान कई तरह की बीमारियों को जन्म देता है। जिस तरह के फ़ूड हम बाजार  से खा रहे है।  वह हमारी सेहत के लिए कतई उपयोगी नहीं है। गलत खानपान से व्यक्ति का+ Blood pressure control में नहीं रहता। एक स्वास्थ्य जीवन के लिए ब्लड प्रेशर कंट्रोल ( Blood pressure Normal ) होना बहुत जरुरी है।  ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट या दवाइयाँ लेनी पड़ती हैं।  इस पोस्ट में ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के घरेलू उपाय और आयुर्वेदिक दवा के बारे में चर्चा करेगें। तो चलिए जानते हैं blood pressure control करने के उपाय। लेकिन इससे पहले एक स्वास्थ्य मनुष्य के लिए सही रक्त चाप कितना होना चाहिए।  ( Blood pressure reading a healthy person ) के बारे में जानते है।  

Blood pressure reading a healthy person
Blood pressure reading a healthy person 


ब्लड प्रेशर नार्मल कितना होना चाहिए ( blood pressure range ) 

ब्लड प्रेशर की बीमारी देखने में बिलकुल साधारण ( Normal ) लगती है। ब्लड प्रेशर नार्मल रेंज  ( Blood pressure normal range ) में न होने से कई तरह की बिमारियों का सामना करना पड़ता हैं। एक स्वास्थ्य मनुष्य के लिए नार्मल ब्लड प्रेशर रीडिंग व्यक्ति की उम्र पर भी निर्भर करता है। जैसे - हेल्थ एक्सपर्ट के अनुशार 15 से 17 वर्ष के लड़कों के लिए 117/77 mm Hg वहीँ लड़कियों  के लिए 120/85 mm Hg होता हैं। 19 वर्ष  से 24 वर्ष के लड़कों के लिए 120/79 mm Hg रहना चाहिए। 30 से 39 साल के पुरुषों में 122/81 और महिलाओं में 123/82 mm Hg रीडिंग को नार्मल माना जाता है। तो 40 से 50 साल के वयस्क पुरुष और महिलाओं में 184/84 mm Hg तक की Blood pressure reading को नार्मल माना जाता है। 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल कैसे करें? 

जैसा की आपको पता है , स्वास्थ्य जीवन के लिए ब्लड प्रेशर नार्मल रेंज ( Blood pressure normal range ) में होना बहुत आवश्यक है। ब्लड प्रेशर को नार्मल रेंज रखने के लिए कई तरह की एलोपैथिक और होम्योपैथिक दवा का सेवन करते है। लेकिन क्या आपको पता है, आपका सही खान पान और घरेलु उपाय से ब्लड प्रेशर को नार्मल किया जा  सकता है। आइये जानते हैं ब्लडo प्रेशर नार्मल करने के घरेलू उपाय।  

ब्लड प्रेशर नार्मल करने के लिए क्या खाना चाहिए ? 

ब्लड प्रेशर को नार्मल करने  के लिए कई लोग दवा के सेवन करते हैं। लेकिन सही डाइट को प्राकृतिक तरीका को अच्छा माना जाता है।  कुछ रिपोर्ट के मुताबिक हेल्थ एक्सपर्ट भी नेचुरल डाइट को अच्छा ऑप्शन मानते हैं। 

नीबूं पानी - ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने के लिए गुनगुने पानी में एक नीबूं निचोड़ कर पियें। इससे हाई ब्लड प्रेशर  कंट्रोल किया जा सकता है

संतरे या मौसमी - रिपोर्ट के मुताबिक संतरे और मौसमी में पाए जाने वाले मिनरल और विटामिन दिल की बीमारी के खतरे को कम करते हैं, साथ ही ब्लड प्रेशर से निजात भी मिलती है। 

लहसुन - लहसुन में भरपूर मात्रा में नाइट्रिक एसिड और हाइड्रोजन सल्फाइट जैसे तत्व मौजूद हैं।  इसे खाने से ब्लड में धक्के नहीं जमते और ब्लड प्रेशर नार्मल रहता है।  

नारियल पानी - ब्लड प्रेशर कंट्रोल के तरीके में नारियल पानी को बहुत ही लाभदायक माना जाता है। सुबह - सुबह नारियल पानी पीने ब्लड प्रेशर नार्मल हो सकता है। 

दाल और फली वाली सब्जी - दाल में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के रक्त प्रवाह को बेहत्तर तरीके से रेगुलेट करते हैं।  दालों में फाइबर, मैंगनीशियम और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हृदय और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। 

गेहूं और चने के आटे की रोटी - गेहूं और चने के आटे को बराबर मात्रा में लेकर मिला लें।  यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। 

मूली का सेवन - मूली की सब्जी या कच्चा सलाद बनाकर खाने से रक्त चाप ( ब्लड प्रेशर  ) को नार्मल किया जा सकता है। मूली में पाए जाने वाले मिनरल और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल किया जा सकता है। 

पिस्ता - फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और आवश्यक लवणों से भरपूर पिस्ता सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। पिस्ता हाई ब्लड प्रेशर और लौ ब्लड प्रेशर को नार्मल करने में सहायक होता है। 

No comments:

Post a Comment

आप हमें आपके विचार लिख सकते हैं | आपके दिए गए सुझाव हमारे लिए आवश्यक हैं | Google news पर Update पाने के लिए हमें follow करें - Our Nation