May 7, 2021

फेफड़े मजबूत रखने के घरेलु उपाय


फेफड़े Lungs एक स्वस्थ मनुष्य के लिए कितने उपयोगी इस पोस्ट में आपको बतायेगें | और साथ ही बतायेगें कि  फेफड़े  शरीर में क्या काम करते हैं ? मनुष्य में ऑक्सीजन लेवल कितना होना चाहिए ? 
मनुष्य के शरीर को सुचारु रूप से कार्य करने के लिए उसके सभी आंतरिक अंग सही तरह से काम करने चाहिए | जैसे हृदय , फेफड़े , किडनी,  आंत बगेरा बगेरा। .... 

फेफड़े क्या काम करते हैं ? 

हमारे शरीर को चलाने के लिए ऑक्सीजन की बहुत जरुरत होती है | मनुष्य के शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ति और शरीर से कार्बन डाई ऑक्साइड को बाहर करने  में फेफड़े ( Lungs ) सहायक होते हैं | यदि फेफड़े सही तरह काम करना बंद कर दें तो, मनुष्य को साँस लेने में समस्या होने लगती है | फेफड़े ख़राब होते ही व्यक्ति को साँस लेने में दिक्कत के साथ ही उसे घुटन महसूस होती है | एक स्वस्थ मनुष्य के लिए ऑक्सीजन लेवल ( Oxygen Level ) की मात्रा 95 फीसदी होना जरुरी है | शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा 90 फीसदी से कम होने पर साँस लेने में समस्या शुरू हो जाती है | 

healthy lungs home remedies
Healthy Lungs 

    आपको बतादें कि आज 60 फीसदी मरीजों को साँस लेने में दिक्कत हो रही है | उनका ऑक्सीजन लेवल तेजी से गिर रहा है | दो या तीन दिन में ऑक्सीजन लेवल 80 फीसदी से भी नीचे हो जाता है | Oxygen लेवल के एक साथ गिरने की बजह से समस्या बहुत गंभीर होने लगती है | इस समय ऑक्सीजन न मिले तो व्यक्ति की जान तक चली जाती है | 
आज इस पोस्ट में हर्वल तरीके से फेफड़ों को कैसे स्वस्थ रख सकते है ? के बारे में भी चर्चा करेगें | 


यह भी पढ़ें - 

फेफड़ों को  स्वस्थ रखना है ? तो करें ये काम  

fefade majbut karne ke gharelu upay )

फेफड़े मजबूत करने के घरेलु उपाय 

तुलसी की पत्तियों का सेवन -  वैसे तो तुलसी को धरती पर जीवन दाहिनी जड़ीबूटी के रूप में हुआ है | एक तरह से देखा जाये तो तुलसी में भरपूर मात्रा में विटामिन और खनिज पाये जाते हैं | तुलसी के उपयोय के बारे में आयुर्वेद में विस्तृत उल्लेख है | लेकिन आज यहाँ फेफड़े के लिए बात कर रहे हैं | प्रतिदिन तुलसी के पत्ते का सेवन करने से रक्त साफ होता है |

Healthy Lungs Foods 

विटामिन C युक्त आहार - नीबू , संतरा, टमाटर, कीवी , अंगूर, अनानस जैसे खट्टे फल आदि | विटामिन " C " उक्त आहार या फल का सेवन करने से आपके शरीर में एकत्रित जहरीले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं | 
अडूसा - ऐसे 'वसा पौधे' के नाम से भी जाना जा जाता है | इस पौधे का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है | इसकी पत्तियों में अलकोलाइड, सैपोनिन, टैनिन , फिनोलिक्‍स, फ्लैवोनोइड्स जैसे फाइटो-केमिकल्स की प्रचुर मात्रा है। जिसका सेवन करके फेफड़ों को स्वस्थ ( Healthy ) रखा जा सकता है | इसके सेवन से सर्दी-जुकाम, बुखार, गठिया, एनिमिया से भी छुटकारा पाया जा सकता है| 
लहसुन - लहसुन में  एंटीऑक्सीडेंट गुड़ होते है | जो फेफड़ों में उत्पन्न होने वाले कफ को साफ करने में मदद करते हैं | यदि खाना खाने के बाद लहुसन को खाया जाये तो छाती में जमने वाली कफ से छुटकारा पाया जा सकता है | 
  
   यह  पढ़ें- 
प्याज के अनोखे गुण : जानिए आपकी रसोई के घरेलु उपचार


लाइकोपेन युक्त आहार - इस तरह आहार में  कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सीडेंट होता है | कैरोटिनॉयड एंटीऑक्सीडेंट आस्थमा से बचाने में सहायक होता है | जैसे टमाटर, गाजर, तरबूज, पपीता, शकरकंद और हरी सब्जियां।
मुनक्का का सेवन - रोजाना भिगे हुए मुनक्का का सेवन करने से भी फेफड़े मजबूत होते हैं और बीमारियों से लड़ने की उनकी क्षमता बढ़ती है।
फेफड़े यानी लंग्स हमारे शरीर का अहम् हिस्सा है | इनको स्वस्थ रखकर ही हम स्वस्थ रह सकते है | फेफड़ों का स्वस्थ रहना हमारे खानपान पर निर्भर करता है | सही खानपान से आप लम्बी उम्र और निरोगी काया पा सकते हैं | 

No comments:

Post a Comment

आप हमें आपके विचार लिख सकते हैं | आपके दिए गए सुझाव हमारे लिए आवश्यक हैं | Google news पर Update पाने के लिए हमें follow करें - Our Nation