उड़ीसा महानदी के गर्व गृह से अचानक भगवान विष्णु के 500 साल पुराने ( 500 Years Old ) मंदिर लोगों के बीच आस्था का विषय बन गया | पुरातत्व विभाग की टीम एक लम्बे समय से इस मंदिर की खोज में थी | महानदी में सालों बाद दिखने वाले भगवान विष्णु के मंदिर ( Temple Lord Vishnu's ) के दिखने के बाद काफी संख्या में लोग उसे देखने पहुँचने लगे |
 |
Lord Vishnu Temple |
कहाँ मिला भगवान विष्णु का 500 साल पुराना मन्दिर ?
हिन्दू धर्म के देव विष्णु का 500 साल पुराना मंदिर उड़ीसा ( Odisha ) के नयागढ़ जिले में महानदी से मिला है | इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हरिटेज की टीम के द्वारा महानदी में एक लम्बे समय से इस मंदिर की खोज की जारही है | पिछली बार यह मंदिर यहीं करीबन 11 साल पहले देखा गया था | कुछ न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कई सालों से पानी के निचे छुपे इस मंदिर को नहीं देखा था |
 |
Temple |
500 साल पुराना विष्णु मंदिर का निर्माण काल
ओड़िसा नयागढ़ की महानदी के पानी में डूबा मिला हिन्दू देव भगवान विष्णु का 500 साल पुराना मंदिर का निर्माण को लेकर पुरातत्व विभाग ने मन्दिर निर्माण के पत्थरों को देखकर मन्दिर निर्माण काल के बारे में बताया है | पुरातत्व विभाग की टीम के अनुशार
" 60 फुट का यह मंदिर भगवान विष्णु के एक रूप भगवान गोपीनाथ का है | इस मंदिर का निर्माण 15 वीं सदी के अंत में या 16 वीं सदी की शुरुआत का बना हुआ है | "
 |
Mahanadi Tample |
भगवान विष्णु के 500 साल पुराने मंदिर का इतिहास क्या है ?
जिला नयागढ़ महानदी के गर्वग्रह से निकले 500 साल पुराना मन्दिर जहाँ मिला है| उसी जगह पुराना पद्मबती गावं था, जो सात गावों का समूह था | जिसे उस समय सतपतना कहा जाता था | करीबन 150 साल पहले एक बाढ़ आने की बजह से महानदी के रास्ते में बदलाब आया | महानदी नदी का रास्ते बदलते ही पद्मबती गाँव नदी के आघोस में समा गया | एक रिपोर्ट के मुताबिक 19वीं सदी में महानदी के धार के बीच में भगवान गोपीनाथ मन्दिर के साथ करीबन 22 मंदिर भी डूब गये | स्थानीय लोगों के अनुशार महानदी में डूबे इन मंदिरों में से केवल गोपीनाथन मन्दिर का मस्तक ही कुछ समय पहले से कभी-कभी दिखता था |