Translate

Showing posts with label VIRUL FAKE MESSAGE. Show all posts
Showing posts with label VIRUL FAKE MESSAGE. Show all posts

Mar 31, 2020

CORONA FAKE सन्देश, आगे भेजने से पहले एकबार जरूर .............

fake news of corona

सोसल मिडिया पर कोरोना को लेकर अफवाहों का बाज़ार गर्म है | whatsapp जैसे प्लेटफार्म पर बिना जानकारी प्राप्त किये लोग आये संदेशों को लगातार फॉरवर्ड करते रहते हैं | इसे में हम यह जानने की कोशिश नहीं करते, कि भेजा गया सन्देश सही या गलत | हम लगातार झूठे संदेशो को फॉरवर्ड करने में लग जाते हैं | हमारे एक झूठे सन्देश को, आगे भेजने में अफवाहों का बाज़ार गर्म हो जाता है | इन्ही गलत संदेशों की बजह से लोगों में घबराहट पैदा  होने लगती है |
कोरोना महामारी के चलते इस समय whatsapp पर लगातार कुछ संदेशों को आगे भेजा जा रहा है | लेकिन हमारे द्वारा यह जानने की कोशिश नहीं की जा रही है इसमें कितना सत्य है | आज हम आपको इस समय whatsapp पर फैलाई जा रही इन अफवाहों के बारे में बतायेंगें | 

यह भी जानें 

 १. लॉकडाउन के दौरान का आपका इन्टरनेट बंद हो जायेगा | यह सन्देश प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ लगातार आगे फॉरवर्ड किया जा रहा है | इसमें लिखा जा रहा है की लोकडाउन को सफल बनाने के लिए आपके इन्टरनेट को बंद कर दिया जाए | यह पूरी तरह से अफवाह है | वल्कि TRAI के द्वारा आपको परेशानी न हो इसके लिए सभी टेलिकॉम कंपनियों को  मोबाइल की वेलिडिटी बढ़ाने को कहा है |  

२. कोरोना महामारी को रोकने के लिए सरकार द्वारा लॉकडाउन का समय आगे बढ़ा सकती है | जनता को सामान जमा करना चाहिए | लेकिन केंद्र सरकार ने इस सन्देश का पूरी तरह से खंडन किया है | सरकार ने कहा है की  फ़िलहाल सरकार के द्वारा समय सीमा बढाने का कोई ऐलान नहीं किया है | 


३. सोसल मीडिया पर लगातर एक सन्देश फॉरवर्ड किया जा रहा है जिसमे दावा किया जा रहा है |की देश में आपातकाल लागू हो सकता है | देश में आपातकाल लगाने की अफवाह पूरी तरह से फर्जी है| 
 
४. WHATSAPP पर एक फोटो वायरल हो रही है | जिसें दावा किया जा रहा है की हैण्ड सैनिटाइजर का उपयोग करने के बाद गैस चूल्हा जलाते समय महिला के हाथो तक आग पहुँच गई | वायरल सन्देश में यह भी बताया जा रहा है| यह तस्वीर दुबई की एक डॉक्टर की है |

अपील - ऐसे सन्देश अगर आपको मिलें तो उनको आगे भेजने की अपेक्षा सामने वाले को इसकी सच्चाई के विषय में बताएं , आप खुद जागरूक बने और दूसरों को भी इसके बारे में बताएं | गलत सदेश भेजना  कानूनी अपराध है | 

Recently upload

Bhimashankar Jyotirlinga : भीमाशंकर क्यों प्रसिद्ध है ? भीमाशंकर मंदिर का निर्माण किसने करवाया ?

अनन्त कोटि के स्वामी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में ( 12 Jyotirlinga ) , पूरे ब्रह्मांड की शक्ति का वास माना जाता है। पुराणों में शिव की...