![]() |
देश में धीरे धीरे बढ़ते कोरोना संक्रमण के केसों के आंकड़े और देश में लॉकडाउन की स्थिति को लेकर शनिबार को प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की गई | सूत्रों के मुताबिक देश में लॉकडाउन को करीब 30 अप्रेल तक बढ़ाये जाने की खबर है | लेकिन दूसरी तरफ केंद्र सरकार लॉक डाउन खोलने की रणनीति पर भी काम कर रही है | सरकार चाहती है की धीरे-धीरे आजीविका को पटरी पर लाया जा सके |
दरसल देश में कोरोना महामारी के मामलों के आने के बाद केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन कर दिया था | प्रधानमंत्री ने इस विसम परिस्थिति से उभरने के लिए देश की जनता को संबोधित कर, घर से बहार न निकालने की अपील की थी | कोरोनावायरस संक्रमण के फैलने के बाद, प्रधानमंत्री देश की जनता को दो बार टीवी पर संबोधित कर चुके हैं | हालंकि प्रधानमन्त्री ने जान है, तो जहाँन है वाली कवायत पर काम किया है | लोगों की जान बचाने के साथ ही धीरे धीरे अर्थव्यवस्था को सुधरना भी केंद्र सरकार का जिम्मा है| प्रधानमंत्री लोगों की आजीविका और अर्थव्यवस्था दौनों को बचाना चाहते हैं| केंद्र सरकार के द्वारा चरणबद्ध तरीके से एक एक कर कदम बढाया जा रहा है |
यह भी पढ़ें -
कैसे खुलेगा लॉकडाउन ?
केंद्र सरकार के द्वारा लॉकडाउन को खोलने के लिए तीन चरणों पर काम किया जा रहा है| जिसे ज़ोन में विभाजित किया जायेगा| आइये जानते है ज़ोन के बारे में |
१. आपको बतादें कि देश में 350 से ज्यादा ऐसे जिले भी हैं | जहाँ अभी तक कोरोना का कोई केस नहीं मिला है | ऐसे जिलों को ग्रीन जोन में रखा जायेगा | वहीँ ग्रीन ज़ोन में खेती लघु और सूक्ष्म उधोग आदि खोले जाने की उम्मीद है |
२. देश में ऐसे जिले जहाँ कोरोना संक्रमण के केस कम मिले हैं उन्हें ओरेंज जोन में रखा जा सकता है | ओरेंज ज़ोन में
3. देश में कई जिले में कोरोना संक्रमण की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है | उन जिलों को रेड जोन में रखा जा सकता है | रेड जोन वाले जिलों में को पूरी तरह से लॉकडाउन पर रखा जायेगा | जब तक संक्रमण के केसों पर पूरी तरह से लगाम न लग जाये |
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक हवाई यात्रा, रेल यात्रा बस सेवा और स्कूल-कॉलेज बंद रहने की संभावना है |