Translate

Showing posts with label lockdown news. Show all posts
Showing posts with label lockdown news. Show all posts

Apr 18, 2020

हम घरों में बंद हैं | एक लम्बे अरसे के बाद प्रकृति बिखेरने लगी अपनी सुन्दरता |

Delhi pollution duration lockdown

भले ही कोरोना वायरस मानव जाति के लिए बड़ी आपदा बन गया हो, लेकिन ऐसे में प्रक्रति अपने आपको संभालने में लगी है | नदियों के पानी का शुद्ध होना इस बात का सन्देश देता है की हम मानव ही प्रकृति के साथ खिलवाड़ करते है | सायद आपने भी आसपास हरे भरे पेड़ों को देखा होगा और यह भी महसूस किया होगा कि पहले की अपेक्षा आज हमारे सामने पेड़ों की सुन्दरता में भी फर्क है | शहर हो या गावं दौनों में ही प्रक्रति सुन्दरता धीरे धीरे सुधर रही है | 

      मानव जाति के कल्याण में  प्रक्रति का कितना महत्व है आप भलीभांति समझते होंगे | परन्तु हम लोग कभी भी इस बात का मंथन नहीं करते और प्रक्रति के साथ खिलवाड़ करते रहे  हैं | आज जब देश में लॉकडाउन की स्थिति है ऐसेमें  प्रक्रति को अपने आप को स्वच्छ करने का मौका भी मिला है | ऐसा महसूस हो रहा है की अपने में सबको समायोजित करने वाली प्रक्रति भी एक लम्बे अरसे से  अपने स्वच्छ रहने की कमाना कर रही हो | 

यह भी पढ़ें - 


               दिल्ली एक समय प्रदूषण के ग्राफ में सबसे ऊपर था | जहाँ जल प्रदूषण हो या वायु प्रदुषण दौनों ही उच्छ शिखर पर थे |  यमुना नदी के पानी इतना गंदा  था की इसके पास खड़े होने पर बदबू आती थी | यहाँ का पानी बहुत गन्दा देखा जाता था |  कल कारखानों की बजह से यमुना नदी में 20 प्रतिशत तक प्रदुषण को मिलाता था | इस समय लॉकडाउन की बजह से यहाँ कल कारखाने बंद हैं, अब यमुना नदी के पानी की गुणवत्ता में थोडा सा असर पड़ा है | परन्तु एक रिपोर्ट के मुताबिक यमुना नदी में घरेलु सीवेज आता है | इसे रोकने की जरुरत है | 
 
                जल प्रदुषण हो वायु प्रदुषण दिल्ली में प्रदुषण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा था | दिल्ली वासी प्रदुषण को लेकर चिंतित थे | दिल्ली क्या पुरे देश में लोकडाउन है|  लॉकडाउन के कारण दिल्ली की  हवा साफ होने लगी है  | कोरोना संकट के दौरान चले देश व्यापी लोकडाउन ने प्रदुषण को कम करने का कम किया है, दिल्ली और एनसीआर के आसपास प्रदुषण ग्राफ में भी गिरावट देखने को मिली है | नीला असमान , यमुना की सुन्दरता , पंछियों का चहकना, हवा से धूल का निकल जाना इस बात की और संकेत  करता है की मानव प्रकृति के साथ छेड़छाड़ न करे | 

                यह समय रहते हमें समझने की आवश्यकता है | की प्रदुषण को रोका जाए | एक लम्बे अरसे के बाद दिल्ली की फिजा में बहती शुद्ध हवा इसका ताजा उदारण है | मानव जाती के लिए खतरा बन रहा प्रदुषण पर एक विचार करने की आवश्यकता है | 

Apr 12, 2020

लॉकडाउन हटाने की सरकार की नई रणनीति, बनाएं जाएंगे जोन




देश में धीरे धीरे बढ़ते कोरोना संक्रमण के केसों के आंकड़े और देश में लॉकडाउन की स्थिति को लेकर  शनिबार को प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की गई  |  सूत्रों के मुताबिक देश में लॉकडाउन को करीब 30 अप्रेल तक बढ़ाये जाने की खबर है | लेकिन दूसरी तरफ केंद्र सरकार लॉक डाउन खोलने की रणनीति पर भी काम कर रही है | सरकार चाहती है की धीरे-धीरे आजीविका को पटरी पर लाया जा सके | 
दरसल देश में कोरोना महामारी के मामलों के आने के बाद केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन कर दिया था | प्रधानमंत्री ने इस विसम परिस्थिति से उभरने के लिए देश की जनता को संबोधित कर, घर से बहार न निकालने की अपील की थी | कोरोनावायरस संक्रमण के फैलने के बाद, प्रधानमंत्री देश की जनता को दो बार टीवी पर संबोधित कर चुके हैं | हालंकि प्रधानमन्त्री ने जान है, तो जहाँन है वाली कवायत पर काम किया है | लोगों की जान बचाने के साथ ही धीरे धीरे अर्थव्यवस्था को सुधरना भी केंद्र सरकार का जिम्मा है| प्रधानमंत्री लोगों की आजीविका और अर्थव्यवस्था दौनों को बचाना चाहते हैं|  केंद्र सरकार के द्वारा चरणबद्ध तरीके से एक एक कर कदम बढाया जा रहा है | 

यह भी पढ़ें -


कैसे खुलेगा लॉकडाउन ?

केंद्र सरकार के द्वारा लॉकडाउन को खोलने के लिए तीन चरणों पर काम किया जा रहा है| जिसे ज़ोन में विभाजित किया जायेगा| आइये जानते है ज़ोन के बारे में | 
१. आपको बतादें कि देश में  350 से ज्यादा ऐसे जिले भी हैं | जहाँ अभी तक कोरोना का कोई केस नहीं मिला है | ऐसे जिलों को ग्रीन जोन में रखा जायेगा | वहीँ  ग्रीन ज़ोन में खेती लघु और सूक्ष्म उधोग आदि खोले जाने की उम्मीद है |  
२. देश में ऐसे जिले जहाँ कोरोना संक्रमण के केस कम मिले हैं उन्हें ओरेंज जोन में रखा जा सकता है | ओरेंज ज़ोन में 
3. देश में कई जिले में कोरोना संक्रमण की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है | उन जिलों को रेड जोन में रखा जा सकता है | रेड जोन वाले जिलों में को पूरी तरह से लॉकडाउन पर रखा जायेगा | जब तक संक्रमण के केसों पर पूरी तरह से लगाम न लग जाये | 

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक हवाई यात्रा, रेल यात्रा बस सेवा और स्कूल-कॉलेज बंद रहने की संभावना है | 

Recently upload

Bhimashankar Jyotirlinga : भीमाशंकर क्यों प्रसिद्ध है ? भीमाशंकर मंदिर का निर्माण किसने करवाया ?

अनन्त कोटि के स्वामी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में ( 12 Jyotirlinga ) , पूरे ब्रह्मांड की शक्ति का वास माना जाता है। पुराणों में शिव की...