May 22, 2021

नासा ने बताये पौधे, जो करेगें ऑक्सीजन ( Oxygen level ) की पूर्ति

कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी ज्यादा देखने को मिली। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ऑक्सीजन बहुत ही जरुरी हो चुकी है। दरसल कोरोना वायरस से लड़ाई में फेफड़े जरुरी है।  फेफड़े को मजबूत करने के लिए ऑक्सीजन बेहद जरुरी है। 

oxygen generating plants for indoor
oxygen generating plants for indoor

    फेफड़े मजबूत करने के लिए खुली हवा में ऑक्सीजन की उपलब्धता बहुत जरुरी है। आज के इस वातावरण में खुली हवा में साँस लेना बहुत ही मुश्किल सा है। खासकर जब आप घर हों तब, एक तरह से देखा जाये तो बहार के वातावरण की अपेक्षा घरों के अंदर का वातावरण ( प्रदूषित वायु ) ज्यादा होती है। इस प्रदूषित वायु को शुद्ध करने के लिए क्या करें ? घर के वातावरण में ऑक्सीजन लेवल की मात्रा कैसे बढ़ाये ?  इस पोस्ट में आगे प्राकृतिक तरीके से ऑक्सीजन के लेवल बढ़ने के बारे में बतायेगें।  

रात के समय नीम कौन सी गैस छोड़ता है? नीम के पेड़ गुण क्या हैं?

    दरसल कमरे के वातावरण में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिए NASA के द्वारा कुछ पौधे सुझाये गये हैं। NASA के द्वारा बताये गए पौधों को घर में रखकर , कमरे में उपस्थित हवा को शुद्ध कर सकते हैं। तो आये जानते है नासा के द्वारा सुझाये गए पौधे जिनमे ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है।  नासा के दावा के अनुशार ये पौधे सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं। 

यह भी पढ़े-

अरेका पाम ( Areca Palm ) का पौधा 

अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी नासा ने अपने एक्सपेरिमेंट के बाद Areca Palm के बारे में कहा है कि, areca palm कार्बन डाइऑक्सइड का अवशोषण कर ऑक्सीजन देता है। यह पौधा अपने आसपास हवा में मौजूद फॉर्मेल्डिहाइड (formaldehyde), जाइलीन (xylene) और टोलुइन (toluene) को भी सोख कर घर के वातावरण को शुद्ध करता है। 

    areca palm  हल्की रोशनी के साथ ही सीमित पानी में आसानी से उग जाता है। घर में कंधे की ऊंचाई तक चार पौधे होना अच्छा होता है। इस पौधे को आप अपने लिविंग रूम में रख सकते है। 

Snake प्लांट ऑक्सीजन 

नासा के अनुसार यह पौधा आसपास की हवा से बेंजीन (benzene), फॉर्मेल्डिहाइड (formaldehyde), जाइलीन (xylene), टोलुइन (toluene) और ट्राईक्लोरोएथिलीन (trichloroethylene) जैसे विषैले रसायनों  सोख लेते हैं। रिपोर्ट्स में मुताबिक Snake plant रात के समय ऑक्सीजन की अधिक मात्रा उत्पन्न करता है। माना जाता है, एक पौधा एक कमरे के लिए काफी हो सकता है। Snake Plant को आप आपके बेड रूम रख सकते हैं। 

मनी प्लांट ऑक्सीजन 

इस पौधे के बारे में हमें सब पहले से जानते है। मनी प्लांट बेहद ही काम रौशनी में बढ़ने वाला पौधा है।  अगर मनी प्लांट के द्वारा ऑक्सीजन बनाने की बात करें तो यह पौधा बढ़ी तेजी के साथ ऑक्सीजन बनता है।  मनीप्लांट को आप घर में कहीं भी रखा सकते हैं।  

गरबेरा डेजी का पौधा ( Gerbera daisy )

आम तौर पर इस पौधे को सजावट की लिए इस्तेमाल किया जाता है। नासा के अनुशार यह पौधा वातावरण से बेंजीन और ट्राईक्लोरोएथिलीन को सोख कर घर के वातावरण में ऑक्सीजन देता है। इस पौधे को भी आप बैडरूम और लिविंग रूम में खिड़की के पास रख सकते हैं। 

स्पाइडर प्लांट 

स्पाइडर प्लांट को रिबन प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। स्पाइडर प्लांट आसपस के वातावरण से तेजी से कार्बन मोनोऑक्सइड और जाइलीन को सोखने की शक्ति रखता है।  इसकी पत्तियों नॉन टॉक्सिक रसायन बनती है। इस पौधे की उसके करीबन ६० सेंटीमीटर रक् हो सकती है।  इस पौधे को आप बैडरूम या लिविंग रूम में लगा सकते हैं। 

एलोवेरा ( Alovera plants ) पौधा

घर की छत , बालकनी और किचन के आसपास यह पौधा देखने को मिल जाता है।  एलोवेरा अपनी खूबियों के लिए जाना जाता है।  सुंदरता से लेकर घाव तक को भरने के लिए काम और इम्युनिटी बूस्टर की जगह भी उपयोग किया जाता है। आयुर्वेद में इसके कई और औषधीय उपयोग हैं। वहीं इसकी पत्तियां आसपास के वातावरण से  टॉक्सिन बेंजीन (benzene) और फॉर्मेल्डिहाइड (formaldehyde) को सोख लेती हैं।

No comments:

Post a Comment

आप हमें आपके विचार लिख सकते हैं | आपके दिए गए सुझाव हमारे लिए आवश्यक हैं | Google news पर Update पाने के लिए हमें follow करें - Our Nation