Translate

Showing posts with label No bill no payment. Show all posts
Showing posts with label No bill no payment. Show all posts

May 26, 2019

खाना मांगते समय न मिले बिल , तो न करें पेमेंट। IRCTC New Food Rules

आप ट्रैन में सफर कर रहे हैं और खाना आर्डर करते हैं। खाना आने के बाद आपको पेंट्रीकार कर्मी द्वारा बिल नहीं दिया
Irctc Food delivery Complaint
जाता है। तो आप उसको किसी भी तरह का पेमेंट न दें।  IRCTC के नए नियम के अनुसार अगर कर्मी द्वारा बिल नहीं दिया जाता तो, रेलयात्री को दिया हुआ खाना निःशुल्क माना जायेगा। आपको बतादें की IRCTC ने पम्पलेट जारीकर  बताया है की अगर पेंट्रीकार कर्मी द्वारा खाने के साथ आपको बिल नहीं दिया जाता तो वह खाना निःशुल्क माना जायेगा।  फिलहाल यह पम्पलेट बिहार संपर्कक्रांति में लगाये गए हैं। अब इन्हें जल्द ही वैशाली एक्सप्रेस गरीब रथ, स्वतंत्रता सेनानी में भी लगाया जाएगा।
Irctc catering New rules

IRCTC के अधिकारियों के अनुसार अक्सर यात्रियों की खाने का अधिक पैसा वसूलने की शिकायत रहती है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था को लागू किया है। आपको बतादें IRCTC से अभी ये पम्पलेट बिहार संपर्कक्रांति के डिब्बों में लगा दिए हैं। और बाकी ट्रेनों में लगाने की तैयारी है।

Recently upload

Bhimashankar Jyotirlinga : भीमाशंकर क्यों प्रसिद्ध है ? भीमाशंकर मंदिर का निर्माण किसने करवाया ?

अनन्त कोटि के स्वामी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में ( 12 Jyotirlinga ) , पूरे ब्रह्मांड की शक्ति का वास माना जाता है। पुराणों में शिव की...