Translate

Showing posts with label टेक्नोलॉजी. Show all posts
Showing posts with label टेक्नोलॉजी. Show all posts

Sep 3, 2023

Aditya-L1 Mission Updates : आदित्य L-one कब तक पहुंचेगा, क्‍या करेगा? ISRO के सोलर मिशन की हर बात जानिए

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने 2 सितंबर को देश का पहला सूर्य मिशन Aditya-L1 लॉन्‍च किया । 11 बजकर 50 मिनट पर इस मिशन को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्‍पेस सेंटर से लॉन्‍च किया गया। Aditya-L1  4 महीने का सफर पूरा करते हुए एल वन पॉइंट तक पहुंचेगा।

Aditya L1 Mission update in hindi
Aditya L1 Mission update 


आदित्य एल-वन पूरी तरह स्वदेशी ( Aditya-L1 Make in India )

भारत का आदित्‍य एल-वन पूरी तरह से स्‍वदेशी बनाया गया है.  मिशन को बेंगलुरु के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स ने तैयार किया है. ISRO के मुताबिक, आदित्य एल - वन अपने साथ फोटोस्फीयर, क्रोमोस्फीयर और सूर्य की सबसे बाहरी परतों (कोरोना) का निरीक्षण करने के लिए सात पेलोड ले जाएगा। इनमें से 4 पेलोड सूरज पर नज़र रखेंगे, बाकी 3 एल-1 पॉइंट के आसपास का अध्ययन करेंगे.


सूर्य मिशन का नाम आदित्‍य-L वन क्यों ? ( Solar Mission's Name Aditya-L1 ? )

जिस स्थान पर आदित्य एल- वन को भेजकर सूर्य पर नजर रखकर अध्ययन किया जायेगा , वह स्थान अंतरिक्ष में 'लाग्रेंज बिंदु 1' के नाम से जाना जाता है। लाग्रेंज बिंदु अंतरिक्ष में वो स्थान हैं, जहां सूर्य-पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण आपस में बैलेंस हो जाता है. आपको बतादें लाग्रेंज बिंदु किसी अंतरिक्ष यान के लिए पार्किंग स्थल का काम करते हैं। चूंकि सूर्य का दूसरा नाम आदित्‍य है, इसका लक्ष्‍य L one तक पहुंचना है, इसलिए इस मिशन को आदित्‍य एल-1 का नाम दिया गया है।


क्‍या है L वन पॉइंट ? What is L1 Point in hindi

आप हम सब जानते हैं धरती से सूरज की दूरी तकरीबन पन्द्रह करोड़ किलोमीटर है। धरती और सूर्य के बीच में पांच लैग्रेंज बिंदु हैं। जो क्रमश: L one,L two, L three, L four और L five के नाम से जाने जाते हैं। इनका नाम 18वीं सदी के इतालवी खगोलशास्त्री और गणितज्ञ जोसेफ-लुई लैग्रेंज के नाम पर रखा गया है. L1, L2, L3 स्थिर नहीं है। इनकी स्थिति बदलती रहती है। जबकि  L4 और L5 पॉइंट स्थिर है और अपनी स्थिति नहीं बदलते हैं। L1 इसका पहला पॉइंट है, जो धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर है। L1 पॉइंट को लैग्रेंजियन पॉइंट, लैग्रेंज पॉइंट, लिबरेशन पॉइंट या एल-पॉइंट के तौर पर जाना जाता है।


सूर्य मिशन के लिए L - वन पॉइंट ही क्‍यों चुना ? ( Solar Mission why L1 Point )

L - वन एक ऐसा स्थान है, जहां से सूर्य का चौबीसों घंटे अवलोकन किया जा सकता है। ये वो जगह है जहां धरती और सूरज के गुरुत्वाकर्षण के बीच बैलेंस बना रहता है। धरती और गुरुत्वाकंर्षण के बीच बैलेंस होने से एक सेंट्रिफ्यूगल फोर्स बन जाता है, इस फोर्स की वजह से कोई भी स्पेसक्राफ्ट एक जगह स्थिर रह सकता है। इसके अलावा इस स्‍थान को दिन और रात चक्र प्रभावित नहीं करता। यहां से सूरज सातों दिन और 24 घंटे दिखाई देता है।

    लाग्रेंज बिंदु पर किसी यान को भेजकर वर्षों तक परीक्षण किए जा सकते हैं और कई जानकारियां जुटाई जा सकती हैं। आदित्‍य एल-वन सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली स्पेस बेस्ड इंडियन लेबोरेट्री होगी।


श्रीहरिकोटा से सैटेलाइट क्यों लॉन्च होता है ? ( Why are launching satellite from SriHarikota )

जब भी भारत में कोई सैटेलाइट लॉन्च किया जाता है , उसमें ज्यादातर सैटेलाइट श्रीहरिकोटा से ही भेजे जाते हैं। दरअसल श्रीहरिकोटा की लोकेशन ही इसका महत्वपूर्ण बिन्दु है। ज्यादातर सैटेलाइट्स पृथ्वी की परिक्रमा भूमध्य रेखा यानि की इक्वेटर के पास ही करते हैं। दक्षिण भारत में बाकी जगह की तुलना में श्रीहरिकोटा इक्वेटर यानी भूमध्‍य रेखा के ज्यादा पास है। इसलिये यहां से लॉन्चिंग करने पर मिशन की लागत भी कम आती है और सक्‍सेस रेट भी ज्यादा होता है। दूसरी तरफ ज्यादातर सैटेलाइट पूर्व की ओर ही भेजे जाते हैं। श्रीहरिकोटा वह स्थान हैं जहां पूर्व की ओर आबादी नहीं है। इसलिए भी यह जगह लॉन्चिंग के लिए बेहतर मानी जाती है ।


आदित्य एल -वन का क्या क्या करेगा? ( Why will works Aditya L1 )

ISRO के द्वारा सूर्य पर जानकारी के लिए भेजा जाने वाला आदित्य L-1, लैग्रेंज बिंदु पर पहुंचने के बाद वहां का अध्ययन करेगा। सूर्य मिशन में भेजे जाने वाले सारे उपकरण वहां से जानकारी प्राप्त कर ISRO को भेजेंगे । इन उपकरणों का काम , सूर्य के आसपास के वायुमंडल का अध्ययन करना।l, क्रोमोस्फेरिक और कोरोनल हीटिंग की स्टडी , फ्लेयर्स पर रिसर्च करना, सौर कोरोना की भौतिकी और इसका तापमान को मापना।

कोरोनल और कोरोनल लूप प्लाज्मा का निदान करना, इसमें तापमान, वेग और घनत्व की जानकारी निकालना।

सूर्य के आसपास हवा की उत्पत्ति, संरचना और गतिशीलता की जांच करना होगा। 


चंद्रयान थ्री की सफलता के बाद एक बार फिर भारत ने दिखा दिया है। " हम किसी से कम नहीं " 

 

Jul 24, 2022

DD Free Dish Channel List 2022

यह आर्टिकल सभी उन DD Free Dish दर्शकों के परिवार के लिए है, जो डीडी फ्री डिस्क ( DD Free Dish )  सेवा का लाभ लेते हैं।  इस पोस्ट में हमें आपको DD Free Dish Channel List 2022 के बारे में बात तो करेगें, साथ ही DD FREE DISH के सेवा के बारे में बताएँगे।

     दोस्तो सबसे पहले बता दें देश में लगभग 43 मिलियन ज्यादा परिवार  DD Free Dish का उपयोग करते हैं।  आपकी जानकारी के लिए बतादें कि DD Free Dish की शुरुआत दिसंबर 2004 में हुई थी, तब इस पर कुल ३३ चैनलों का प्रसारण किया जा रहा था। चैनल फ्री होने के साथ ही यूजर में DD Free Dish की तरफ लगाव बढ़ाता हुआ भी दिख रहा है। बढे भी क्यों नहीं, वस एक बार सेटअप बॉक्स ( Setup Box ) और एंटीना का खर्चा करने के बाद हर महीने रिचार्ज करने  मुक्ति मिल जाती हैं। यानि अब बिना रिचार्ज किये समाचार और मनोरंजन चैनल को एन्जॉय कर सकते हैं। 

यह भी जानें

Aditya-L1 Mission Updates : आदित्य L-one कब तक पहुंचेगा, क्‍या करेगा? ISRO के सोलर मिशन की हर बात जानिए

DD Free Dish Channel List 2022
DD Free Dish Channel List 2022 

DD Free Dish Channel List 2022

दिसम्बर 2004 में Broadcaster Prasar Bharti ने Doordarshan’s DD Free Dish ( DD Free Dish Channel ) की शुरुआत की थी। आपको पता है, 33 चैनल की शुरआती सफर के बाद अब यह 167 चैनल के सफर को पूरा कर चूका है। हाल ही में Broadcaster Prasar Bharti ने ( जुलाई 2022 ) में प्रसारण होने वाले चैनलों की सूची के बारे में जानकारी प्रसारित की हैं। 


आइये जानते हैं  DD Free Dish Channel List 2022 के बारे में -

Jun 21, 2021

Hyundai alcazar : Hyundai की पहली 7 सीटर कार . जानिये price and feature

Hyundai ने  Alcazar को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। Alcazar hyundai की देश में पहली 7 सीटर SUV कार होगी।  आज इस पोस्ट में hyundai alcazar interior, on road price , dimensions and feature के बारे में बात करेगें। 

        Company ने Alcazar के 6 वैरियंट को बाजार में दिया है।  Alcazar SUB में हुंडई की पहली 7 सीटर कार है जो पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में उपलब्ध होगी . 


Alcazar car price in india   alcazar car hyundai alcazar car specifications alcazar car colours  alcazar car hyundai price
Hyundai Alcazar 

Alcazar कार variant model

पेट्रोल और डीजल इंजन मिलाकर 6 वेरिएंट  में Alcazar कार भारतीय बाजार में लांच हो चुकी है , जिनमें तीन वेरियंट पेट्रोल और तीन डीजल हैं   Prestige, Platinum और  Signature 6 वैरियंट ko डीजल  और पेट्रोल 7-सीटर दोनों वर्जन में पेश की गई है . जिसमे  Prestige basic model  और वहीं Platinum मिडरेंज तो Signature टॉप मॉडल है . दोनों इंजन में ऑप्शंस 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक  के साथ ही उपलब्ध हैं . 

Hyundai alcazar फीचर्स 

Alcazar में 2,760mm का व्हीलबेस, जो अपने सेगमेंट में सबसे लंबा व्हीलबेस है . इंटीरियर कलर को पूरी तरह Cognac brown बनाया गया है . Alcazar में 26.03 cm (10.25”) मल्टी क्लस्टर डिस्प्ले डिजिटल के साथ ही और 10.25 इंच टच स्क्रीन,  8 स्पीकर BOSE ऑडियो सिस्टम, साइड फुट स्टेप, रियर विंडो सनशेड, एयर प्यूरीफायर,  कप होल्डर के साथ रियर टेबल, पुडल लैंप, 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग,ब्लू लिंक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, वॉयस इनेबल्ड पैनोरमिक सनरूफ समेत कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं .

Alcazar car price in india   alcazar car hyundai alcazar car specifications alcazar car colours  alcazar car hyundai price
Alcazar interior

Alcazar car price in india 

hyundai ने भारत में Alcazar को लॉन्च कर SUV सेगमेंट की 7 सीटर कार की लिस्ट में प्रवेश कर लिया है . कोरियन कम्पनी ने भारतीय ग्राहक को लुभाने के लिए बहुत ही अट्रेक्टिव प्राइस के साथ बाजार में उतरा है . कार की शुरुआती कीमत की बात करे तो यह 16.3 लाख और ऊँचे मॉडल की कीमत 19.99 लाख रूपये एक्स शोरूम प्राइस है . 

Hyundai alcazar color look 

Alcazar 6 ऑप्शंस के साथ ही भारतीय कार में है .  जिसमें Taiga Brown, Typhoon Silver, Polar White, Titan Grey, Phantom Black and Starry Night जैसे color शामिल हैं . 

Jun 15, 2021

AI Tools : Facebook artificial intelligence क्या है ?

टेक्नोलॉजी मानव जीवन का अहम हिस्सा है। टेक्नोलॉजी ने  जीवन का आसान बनाने का काम किया है फिर चाहे वो कार्य क्षेत्र में हो या दैनिक जीवन में। कम्प्यूटर या मोबाइल के क्षेत्र में artificial intelligence ( AI ) प्रोग्राम डेवलप किया है। इस पोस्ट में Artificial intelligence क्या है ? साथ ही आपको facebook AI Tool के बारे में बतायेगें। 

artificia intelligence in hindi Facebook AI Tool and AI System क्या है ?  iOS लाइव टेक्स्ट फीचर Facebook AI Tools Facebook artificial intelligence
Artificial intelligence

Artificial intelligence क्या है ?

Artificial intelligence टेक्नोलॉजी एक तरह का कृत्रिम दिमाग है। जो मशीन और कंप्यूटर को मनुष्य के दिमाग की तरह सोचने की शक्ति देती है। आर्टिफीसियल टेक्नोलॉजी ह्यूमन दिमाग की तरह नकल करने, कार्य करने और निर्णय लेने में सक्षम है। AI में असली अनुभवों से सीखने  के साथ ही कार्यक्षमता में परिवर्तन कर सकती है। 

यह भी  पढ़ें 

Facebook artificial intelligence क्या है ?

फेसबुक ने अपने ब्लॉग के माध्यम से दावा किया है कि फेसबुक का AI Tool दूसरे AI System के मुकाबले ज्यादा फ्लेक्सिबल और यूजर फ्रेडंली है। Facebook AI Tool रियल-वर्ल्ड सीन और हैंडराइटिंग दोनों ही आसानी से समझ सकता है। इसका AI Tool अनलिमिटेड टेक्स्ट पहिचान सकने में सक्षम है।  
    फेसबुक AI सिस्टम  रोटेटिंग टेक्स्ट्स, इमेज नॉइस, कर्व्ड टेक्स्ट्स, और हैंडराइटिंग के दौरान पेपर और पेन के बीच होने वाली डिफॉर्मेशंस फॉन्ट या राइटिंग स्टाइल भी शामिल हैं।

iOS लाइव टेक्स्ट फीचर 

ऐपल iOS 15 के साथ नया लाइव टेक्स्ट फीचर लेकर आई है, जो हाथ से लिखे या प्रिंटेड टेक्स्ट को कॉपी-पेस्ट करने में सक्षम है। यह भी AI system के आधार पर काम करती है। 
इस टूल्स में यूजर्स को डिवाइस का कैमरा टेक्स्ट पर पॉइंट करना होगा और हाइलाइट होने के बाद टेक्स्ट को आसानी से कॉपी किया जा सकेगा।
ऐपल का या टूल सात भाषाओं को सपोर्ट करने वाला, फीचर 'डीप न्यूरल नेटवर्क' का इस्तेमाल करता है।

Facebook  artificial intelligence ( Facebook AI Tool ) पर रिसर्च से जुडी बहुत सारी सम्भावनाओं पर काम किया जा सकता है।

Jun 14, 2021

Oppo F19 pro+ 5G Review highest selling smartphone 2021

Oppo F19 pro+ 5G देखते ही देखते 5G Smartphone 2021  में सबसे ज्यादा बिकने वाला ( highest selling smartphone in 2021 ) बन चूका है। Oppo F19 pro+ 5G की लॉन्च होने के दो महीने में ही रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है। Oppo smartphone कंपनी के अनुशार 25 हजार से 30 हजार रूपये की रेंज में Oppo F19 pro+ 5G  की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है। आइये जानें  Oppo F19 pro+ 5G features और specifications 

Oppo F19 pro+ 5G features और specifications

Oppo F19 pro+ 5G features और specifications के आधार पर अहमदाबाद , बेंगलुरु और मुंबई में सबसे ज्यादा बिकने खरीदा जाने वाला 5G smartphone है।  रिपोर्ट के मुताबिक कम्पनी ने मार्च और अप्रैल 2021 में 230 करोड़ का बिज़नेस किया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड ColorOS 11.1 को सपोर्ट करता है।  स्टोरेज की बात की जाए तो 8 जीबी रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड 256 GB तक का सपोर्ट का सकता है।आइये जानते है Oppo F19 pro+ 5G features और specifications के बारे में 

Oppo F19 pro+ 5G smartphone feature and price in india
Oppo F19 pro+ 5G feature and price

Oppo F19 pro+ 5G Display and battery 

Oppo F19 pro+ 5G smartphone  में 6.40 इंच का डिस्प्ले जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल   और ऑस्पेक्ट 20:9 के साथ बाजार में उपलब्ध है। बही प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 4310 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई, जिसे फास्ट चार्जिंग सिस्टम से सपोर्ट मिलेगा।

Oppo F19 pro+ 5G smartphone camera 

Oppo F19 pro+ 5G smartphone camera की बात की जाये तो इसमें  48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 Aperture लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, f/2.4 Aperture लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर, f/2.4 Aperture लेन्स के साथ 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा है।   सेल्फी के लिए इसमें f/2.4 अपर्चर लैंस के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आपकी सेल्फी को और ज्यादा ब्यूटीफुल बना सकता है। 

Oppo F19 pro+ 5G smartphone dimensions and sensors

Oppo F19 pro+ 5G smartphone की लंबाई 160.10mm, चौड़ाई 73.40 mm और  मोटाई 7.80 mm में उपलब्ध है। Oppo F19 pro+ 5G smartphone वजन 173.00 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, कंपास/मेग्नोमीटर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर दिया गया है।

Oppo F19 pro+ 5G smartphone price in india

Oppo F19 pro+ 5G smartphone कीमत की बात की जाए तो इसकी की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। Oppo F19 pro+ 5G smartphone में कलर ऑप्शन में दो कलर उपलब्ध है, फ्लूइड ब्लैक और स्पेस सिल्वर 

Jun 5, 2021

car star safety rating 2021 , ज्यादा सुरक्षित Car

कार खरीदने से पहले लोग सेफ्टी रेटिंग (  car star rating ) चेक जरूर करते है।  खास कर खरीदने से पहले यह जानना भी आवश्यक है।  यदि आप भी कार खरीदने का मूड बना रहे हो तो आपके लिए भी कार सेफ्टी से जुड़े पैरामीटर जानना बहुत ही जरुरी है।  इन पैरामीटर में, क्रैश के समय कार का सेफ्टी रेटिंग क्या है ? ( 5 star rating car in india 2021 ) यह आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा से जुड़ा सवाल है। आगे इस पोस्ट में 5 star rating car कार के बारे में बतायेगे। इसे पहले आपको बतादें की कार सेफ्टी रेटिंग कैसे चेक जाता है। 

कार सेफ्टी रेटिंग का पैमाना ( car star rating system 2021 )

खासतौर पर कार सेफ्टी ( car safety star rating ) को दो पैमाने पर चेक किया जाता है। कार की क्रैश टेस्ट रेटिंग  और कार सेफ्टी फीचर इन दो पैमाने पर ही कार की स्टार रेटिंग को चेक किया जाता है। इन्ही रेटिंग के आधार पर कार की प्राइस भी तय की जाती है।  जिस कार में जितने ज्यादा सेफ्टी फीचर उतनी ज्यादा प्राइस होती है। 
5 star rating car in india , 5 star rating cars in India 2021
5 star rating car .jpg 

क्रैश टेस्ट रेटिंग ( Crash testing rating )

देश में बिकने वाली सभी करों को ग्लोबल कार सेफ्टी एजेंसी ( NCPA ) के द्वारा क्रैश टेस्टिगं किया जाता है। इस टेस्टिंग के दौरान कार में इंसान की जगह डमी को बैठाया जाता है। फिर कार को फिक्स्ड स्पीड में किसी हार्ड ऑब्जेक्ट से टकराया जाता है। क्रैश टेस्टिन के दौरान कार में बैठे पांच डमी को कितना नुकशान हुआ और एक्सीडेंट के दौरान एयरबेग ने काम किया कि नहीं।  इन पैमाने के बाद ही कार की स्टार रेटिंग तय की जाती है 

कार सेफ्टी फीचर 2021 

दूसरे सेफ्टी फीचर्स ( car safety star rating ) में एटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटो डोर लॉक/अनलॉक, वियरेबल लॉक/अनलॉक,  इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, डे-टाइम रनिंग लाइट्स, रियर कैमरा, रिअर डिफॉगर और वाइपर,  टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम,  रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, डे/नाइट मिरर और फॉग लैम्प शामिल हैं। इनके आधार पर भी कार की सेफ्टी रेटिंग ( indian car sefty star rating ) को तय किया जाता है। आइये जानते ही देश में सुरक्षित सबसे सुरक्षित ( indian 5 star rating sefty car 2021 ) 

5 star rating cars 2021 in india

 Mahindra XUV 300 safety rating 2021

mahendra XUV 300 रोड की सबसे सेफ कर मानी जाती है। NCPA की रेटिंग के हिसाब से XUV 300 को वयस्कों के लिए 5 स्टार रेटिंग और चाइल्ड के लिए 4 स्टार रेटिंग दी हुई है।   इसमें 7 एयरबैग्स, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल, 4 डिस्क ब्रेक्स, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर,  ABS, EBD, फ्रंट और रियर फॉग लैम्प, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा जैसे कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

TATA Altroz safety rating 2021

हैचबैक में 5 स्टार रेटिंग पाने वाली कार TATA Altroz बन चुकी है। NCPA ने इस 5star रेटिंग दी है।  खासतौर पर सेफ्टी को देखते हुए इस कार में आगे दो एयरबेग के साथ ही सिर और गर्दन को अच्छी प्रोटेक्शन मिलती है। कार में सेफ्टी के तौर पर ABS, EBD, कॉर्निर स्टेब्लिटी कंट्रोल, पार्किंग असिस्टेंस, वॉइस अलर्ट वार्निंग जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।

TATA Nexon safety rating 2021

NCPA ने टाटा नेक्सॉन को एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 5 स्टार और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 3 स्टार रेटिंग दी है  है। इसके बॉडी स्ट्रक्चर को भी स्टेबल रेटिंग दी गई। टाटा नेक्सॉन को 5 रेटिंग वाली पहली कार भी कहा जाता है ( 5 Star sefty rating first car in india ) 

May 28, 2021

5G network trial को मिली मंजूरी। जानिए 5g network speed क्या है।

देश वाशियों के लिए internet speed और 5G network को लेकर खुसखबरी है। भारत में जल्द 5G internet का traile शुरू होने वाला है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) ने देश की तीन प्रमुख कंपनियों रिलायंस जियो ( Reliance JIo ) , भारती एयरटेल ( Airtel ) और वोडाफोन आइडिया ( VI ) को 5G स्पेक्ट्रम आवंटित कर दिया है। 5G स्पैक्ट्रम आवंटित होने के बाद भारत ( 5g network trial in india ) में 5G network का रास्ता साफ हो गया है। 

5G network trial in india launch date
5G network in india.jpg

5G network क्या है ? 

​देश में 5G लॉन्च होने होने जा रहा है। आपके पास 5G network को लेकर काफी सवाल भी होंगे। ज्यादातर 5G  network क्या है ? या 5G network Speed  कितनी होगी ? एक इंटनेट उपभोक्ता होने के नाते आपका हक़ भी बनता है, कि आपको नेटवर्क के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। आइये जानते हैं 5G नेटवर्क और उसकी स्पीड के के बारे में।
    दरसल  5G  network पांचवीं जेनरेशन की एक टेक्नॉलजी है, जो फास्ट मोबाइल ब्रॉडबैंड नेटवर्क पर काम करती है। आज आप जिस 4G नेटवर्क का Use कर रहे हैं , उससे 10  गुना ज्यादा तेजी से 5G network में इंटनेट की स्पीड मिलेगी। देश में 5G network launch ( 5G network launch in india ) होने से पहले network की टेस्टिंग के काम की मंजूरी, डिपार्मेंट ऑफ़ टेलीकॉम  ( DoT ) के द्वारा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक  5G टेक्नोलॉजी 4G के मुकाबले 10 गुना ज्यादा डाउनलोडिंग स्पीड के साथ ही स्पेक्ट्रम एफिशियन्सी 3गुना बढ़ा देगी।   

5G ट्रायल कितने समय के लिए  मंजूरी

जैसा कि आपको पता है डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकॉम ( DoT ) ने देश  के कई शहरों में 5G नेटवर्क ट्रायल को मंजूरी  दे दी है। आपको बतादें DoT ने 5G ट्रायल के लिए मंजूरी केवल 6 महीने के लिए दी है। टेलीकॉम कंपनियों को शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण और सेमी-अर्बन क्षेत्रों में भी ट्रायल करना होगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बैंग्लोर, गुजरात, हैदराबाद जैसी कई लोकेशन पर 5G ट्रायल किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक 5G की टेस्टिंग केवल शहरों तक सीमित नहीं रहेगी वल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका ट्रायल शुरू किया जायेगा। दैनिक भास्कर की खबर मुताबिक पंजाब , हरियाणा और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ को 5G ट्रायल से दूर रखा गया है। 

इन कंपनी को मिली मंजूरी 

डिपार्टमेट ऑफ़ टेलीकॉम ( DoT ) ने रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया को 5G  स्पेक्ट्रम की मंजूरी दी है। आपको बतादें की 5G नेटवर्क की टेस्टिंग Reliance Jio और bharti Airtel के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इन दोनों कंपनियों के पास पहले से अपना 5G Network तैयार हैं। Reliance Jio ने थोड़े समय पहले 2021 के अंत तक 5G network को लॉन्च करने  दावा भी किया था। इस तरह साल 2021 के अंत तक देश में 5 लॉन्च होने की संभावना को हरी झंडी मिल सकती है। 

किन देशों में है 5G network ? Which country 5g phone launch?

जहाँ एक तरफ DoT की मंजूरी  मिलने के बाद 5G  network  testing शुरू होगी, लेकिन दूसरे देशों में 5G स्पीड पहले काम कर रहा है। विश्व में सबसे पहले 5G नेटवर्क को लॉन्च करने वाले देश दक्षिण कोरिया, चीन और USA हैं। हम भारतीय 5G network की तरफ अब बढ़ रहे हैं , लेकिन विश्व के कई छोटे देश 5G network speed को लॉन्च कर चुके हैं।  5G network विश्व के 68 देशों  लॉन्च हो चूका है जिसमे - आस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया,न्यूजीलैंड, स्पेन, ऑस्ट्रिया, नार्वे, आयरलैंड, श्री लंका, बहरीन, इजराइल, ओमान, सूरीनाम, बेलारूस, इटली, फिलिफिंस, स्वीडन, बेल्जियम, जापान, स्विटरजलैंड, पोलैंड,  ब्राजील, कजाकिस्तान, पुर्तगाल, ताइवान, कनाडा, कुवैत, तिजकिस्तान, कतर, चीन, लाओस, रोमानिया, थाईलैंड जैसे कुल 68 देश शामिल हैं।  

May 19, 2021

Black Water क्या है ? जानिये Black water Benefits and price

Black Water कुछ समय से चर्चा का विषय बना हुआ है | ब्लैक वाटर ( Black water ) को लेकर इंटरनेट पर कई तरह के सवाल पूछे जा रहे है। इस पोस्ट में ब्लैक वाटर और उससे जुड़े कई सवाल जो अक्सर इंटरनेट पर यूजर के द्वारा पूछे जाते हैं। इस पोस्ट में उन सारे सवालों के जबाव है जो यूजर के द्वारा पूछे जा रहे हैं।  जैसे - 
  1. Black Water क्या है ? 
  2. black water के चर्चा में रहने की वजह क्या है ?
  3. Black Water Price कितनी है ?
  4. Black water benefits क्या है ?
  5. what i black Water in hindi

Black water क्या है ?

ब्लैक वाटर मतलब  काला पानी  | शब्द सुनकर आप समझ तो गए होगें कि, ब्लैक वाटर क्या है ? लेकिन इस पानी में ऐसा क्या है , जो  चर्चा का विषय बना हुआ है ? तो चलिए जानते है ब्लैक वाटर के बारे में 
    ब्लैक वाटर एक तरह का प्रीमियम अल्कलाइन वाटर है। जिस पानी को fluvic Trace से इन्फूज किया जाता है। 
रिपोर्ट के मुताबिक ब्लैक वाटर ( Black water ) में 70+ प्रकार के प्राकृतिक मिनरल ( Natural mineral ), 8+ pH मान वाला होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लैक वाटर ( Black Water ) बेहतरीन हाइड्रेशन, बेहतर डिटाॅक्सिफिकेशन और अच्छा मेटोबॉलिज्म देता है, जो आपके लिए बेहद जरूरी एवं फायदेमंद है। 
यह भी पढ़े -

Black water के चर्चा में रहने की बजह क्या है ?

ब्लैक वाटर ( Black Water ) कुछ समय से चर्चा में बना हुआ है।  इस पोस्ट में ब्लैक वाटर के चर्चा में रहने की वजह क्या है ? तो इसके लिए आपको बतादें कि  ब्लैक वाटर के चर्चा में रहने की वजह उसमें उपस्थित मिनरल्स और बेनिफिट्स है। साथ ही ब्लैक वाटर कीमत ( black water price ) को लेकर भी चर्चा में है।  लेकिन कुछ समय से ब्लैक वाटर विराट कोहली और उर्वीशी रौतेला की वजह से भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Black water price कितनी है ?

जब एक पानी में इतना कुछ है तो उसकी प्राइस कितनी हो सकती है। यह भी सवाल हो सकता है।  ब्लैक वाटर के प्राइस की बात करने से पहले आपको बतादें की अलग - अलग कीमत ( Price ) हो सकती है। ब्लैक वाटर की उपलब्ध और निर्मित कंपनी के आधार पर पानी की कीमत को दर्शाता है।  ब्लैक वाटर की उपलब्धता ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी ( जैसे Amazon और Flifkart ) प्लेटफार्म पर 500ml की कीमत 600 रुपये से शुरू होती है।  

Black water benefits क्या है ?

Natural Black Alkaline Water के बेनिफिट्स की बात करें तो इस पीने से इम्युनिटी के साथ ही पाचन शक्ति मजबूत होती है।  इस पोस्ट में Black Alkaline water पीने के पांच Benefits के बारे में भी बता रहे है। आइये जानते है Black Water के पांच मोस्ट ( Five Most ) Benefits -
  1. ब्लैक वाटर में उच्च स्तरीय pH की उपलब्धता और प्राकृतिक रूप से एल्कलाइन की उपलब्धता होने के कारण अनुचित आहार, असंतुलित खाद्य पदार्थाें, गलत पेय पदार्थों के कारण होने वाली एसिडिटी से सुरक्षा करता है। ब्लैक वाटर ( Black Water ) का इस्तेमाल करने से एसिडिटी जैसी समस्या नहीं होती। 
  2. ब्लैक वाटर ( Black water ) सामन्य पानी ( water ) की अपेक्षा शरीर में हाड्रेशन का अच्छा स्तर बनाये रखता है। इस व्यस्त जिंदगी में हाइड्रेटेड रहने के लिए ब्लैक वाटर का इस्तेमाल करना अच्छा है 
  3. प्रतिदिन आपके आहार में कई तरह के गैर-पौस्टिक और रसायन होते है। साथ ही वायु में प्रदूषण होने शरीर का टॉक्सिन बढ़ जाता है।  जो शरीर की कोशिकाओं में पहुंचकर बीमारियों का कारण हो सकता है। ब्लैक वाटर में उपस्थित नेचुरल मिनरल्स कोशिकाओं में टॉक्सिन को तोड़ने काम करते हैं। 
  4. ब्लैक वाटर के पीने से व्यक्ति की पाचन शक्ति बढ़ती है।  इसे पीने से इससे शरीर में मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। 
  5. ब्लैक वाटर में उपस्थित मिनरल्स और तत्व व्यक्ति में सतर्कता का स्तर बढ़ाते हैं।  जो युवाओं के साथ-साथ वयस्कों के लिए भी जरुरी है।  

May 14, 2021

Jio New Plan : एक ही रिचार्ज में पायें एक्स्ट्रा डेटा |

Reliance Jio कम्पनी अपने यूजर को खुश करने के लिए कोरोना काल में एक नया ऑफर लेकर आई है।  Jio के पास कस्टमर को खुश करने के लिए बहुत सारे Jio Plans उपलब्ध है।  jio के पास उपलब्ध प्लान्स में कस्टमर को एक्स्ट्रा डाटा दिया जा रहा है।  jio एक इन प्लान्स में सबसे बड़ी बात और मजेदार यह है कि डाटा प्लान्स के साथ ही एक साल तक के लिए Disney+ Hotstar का फ्री Subscription ऑफर किया जा रहा है। आइये जानते हैं jio प्रीपेड के इन प्लान्स के बारे में। 

jio new plans 2021


199 Jio Recharge plans - Jio के 199 plans के बारे में बात करे तो jio के द्वारा अपने कस्टमर को इस प्लान्स में एक महीने के अनलिमिटेड कॉल के साथ ही 1.5  GB Data भी दिया जा रहा है | हालाँकि jio का 199 का प्लान्स काफी समय से चल रहा है। 

Jio 399 रूपये का प्लान - जियो का ये प्लान 56  दिन की वैलिडिटी के साथ आता  है। अनलिमिटेड कॉल्स और 1.5 GB डाटा के साथ उपलब्ध है | इस प्लान्स की खास बात ये यह है कि, इस प्लान से रिचार्ज करने के बाद कस्टमर को JIO का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा जा रहा है। 

Jio 555 का प्लान्स - बार - बार रिचार्ज से के झंझट में पड़ने से बचने के लिए जिओ ने 555 का प्लान भी अपने कस्टमर के लिए उपलब्ध करा रही है | 555 के प्लान्स में जिओ कस्टमर को 84 दिन की वैलेडिटी के साथ ही 1.5 GB हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध करा रही है। 555 रुपये के इस प्लान्स में अनलिमिटेड कॉल भी शामिल है | 

Jio 777 रुपये प्लान के क्या बेनिफिट्स - दरसल आपको बतादें यदि आप ज्यादा कॉल्स के साथ ही हाई स्पीड एक्स्ट्रा इंटरनेट का मजा लेना चाहते है तो, यह प्लान्स आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। इस प्लान्स में Jio कस्टमर के प्रतिदिन 1.5 GB हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ 5 GB एक्स्ट्रा इंटरनेट उपलब्ध करा रहा है। 

May 13, 2021

Auto Adsense ads क्या है ? Auto Adsense Ads Review

आज की यह पोस्ट उन सभी blogger के लिए जो अपनी पोस्ट में google Adsense की auto ads लगाते हैं या लगाना चाहते हैं | इस पोस्ट में उन  सभी सवालों के जवाब मिल जाएगें | जो इंटरनेट पर adsense auto ads के बारे में खोजते है | जैसे -

  • Google adsense auto ads क्या है ? 
  • Adsense auto ads Review क्या हैं?
  • ब्लॉग पोस्ट में Auto adsense ads Code कहाँ Pest करें ? 
  • adsense auto ads के benefits क्या हैं ?

Auto Adsense ads क्या है? 

दरसल Auto ads , adsense का नया फीचर है जिसमें Adsense ads के सभी Format को एक कोड में समायोजित कर पोस्ट में adsense के ads automatically पोस्ट के हिसाब से दिखा सकते हैं | google adsense ने auto ads की सेवा को उन ब्लॉगर के लिए शुरू किया है जो सही फॉर्मेट में पोस्ट में ads नहीं लगा सकते थे | आपको बतादें कि auto adsense ads सेवा google ने सभी यूजर के Account में अपडेट कर दी है |


adsense auto ads kya hai ? adsense auto ads kaise kam karata hai? auto ads Review,
Adsense auto ads 

Adsense auto ads कैसे काम करता है ? ( How does Adsense auto ads work? )

जैसे कि आपको बताया auto ads क्या हैं ? इससे आप समझ गए होगें कि यह कैसे काम करता है | फिर भी आपको adsense auto ads किस तरह से आपके पोस्ट में काम करेगा इसके बारे में भी बात करेंगे | कुछ बिंदु में जानेगे की auto ads kaise काम करता है | 
1. adsense auto ads page के सरंचना के आधार पर काम करता हैं | ( adsense auto ads will work based on the structure of the page. ). google के द्वारा आपके page में कहाँ adsense ads दिखाना है | यह सुनिश्चित करता है , उसके बाद आपके पोस्ट में ads दिखायेगा | 
2. adsense auto ads का कोड आपके ब्लॉग में पोस्ट किये है | तो आपको ads दिखने में बहुत आसानी होगी | दरसल आपको बतादें की auto ads के माध्यम से एक adsense code से sidebar, post के बीच में , Post Titel के बाद ads दिखा सकते हैं | 
    इसी पोस्ट में आगे adsense auto ads के फायदे के बारे में भी चर्चा करेंगे | पोस्ट में बतायेगें कि adsense auto ads ke benefits क्या हैं | 


यह भी पढ़े - 

Adsense auto ads के benefits क्या हैं ?

adsense auto ads के banifits समझने के लिए एक सीधी भाषा यही है | एक pest करने के बाद आपको बार adsence ads को लेकर हो रही प्रॉब्लम ख़त्म हो हो जायेगी | और आगे जानने के लिए जानिए कुछ पॉइंट्स 
  1. Post में adsense auto ads लगाने के बाद आप नए और अच्छे कन्टेन लिखने पर फोकस कर पाएंगे | 
  2. post में auto adsense ads लगाने के बाद आप अपनी earnig को increage  कर पायेंगे | 
  3. Auto adsence ads use करने में बहुत ही सरल है | इन ads को आप आसानी से use कर सकते हैं | 

Blogger में Auto adsense ads code कहाँ लगायें ?

अब आपके मन एक सवाल यह भी होगा auto adsense ads code कहाँ लगाते हैं ? तो इस सवाल के जबाव बहुत ही आसान है | दसरल आप नए ब्लॉगर हैं और auto adsense ads लगाना चाहते हैं | यह बहुत ही Simple है | आपको adsense में लॉगिन होने के बाद auto ads के code को copy कर blogger के sidebar में चिपका दें | 

Note - आगे की पोस्ट में आपको Adsense Auto ads Code create करने और blogger में कैसे लगाते हैं के बारे में बतायेगें | Google news पर Update पाने के लिए हमें follow करें - Our Nation 

May 10, 2021

Google 2 step verification : Google ने जारी किया नया सुरक्षा कवच | जानिए पूरी जानकारी ...

Google ने account  को हैकर्स से बचाने के लिए Google 2 step verification का सुरक्षा कवच सभी के लिए जारी करने जा रहा है | इसे two step verification ( 2SV ) या two factor authentication automatically भी कह सकते हैं | google ने अपने ब्लॉग के माध्यम से यह जानकारी शेयर करते हुए कहा है, कि यह सुविधा सभी के लिए लागू हो जाएगी | इस पोस्ट में 2 स्टेप वेरिफिकेशन क्या है ? के बारे में चर्चा करेगें | साथ है 2 स्टेप वेरिफिकेशन के प्रयोग ( Use ) के बारे में भी बतायेगें | 
two step verification
Tow step verification 

Two step verification क्या है ? ( What is two step verification )

एक रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर लोग अलग-अलग साइट पर एक ही पासवर्ड रखते है | ऐसे में यदि एक वेब साइट का पासवर्ड मिल जाये तो हैकर्स आपके सभी अकाउंट को आसानी से हैक कर सकता है| अब यदि आपके सभी अकाउंट को हैकर्स से बचाना है, तो आपको गूगल two step ve rification को अनेबल करना होगा | 
            google two step verification एक तरह का Security लेवल है | जो Users के अकाउंट को ज्यादा सिक्योर करता है | जैसे आपने अकाउंट में एक बार two step verification एक्टिव कर दिया, तो आपके अकाउंट को हैक करना बहुत मुश्किल होगा |

Gmail में two Step verification कैसे on करें | 

दुनिया में Google की Gmail सेवा के करोड़ों की संख्या में अकाउंट हैं | ज्यादातर हैकर्स Gmail  के जरिये ही यूजर को निशाना बनाते हैं | जीमेल पासवर्ड हैक होने के बाद, हैकर्स के पास बैंक , इन्शुरन्स और अन्य सभी गुप्त जानकारी प्राप्त कर ली जाती हैं | यहाँ हम आपको Gmail में Two step verification को कैसे Enable करें के बारे में जानकारी बतायेगें ? तो आइये जानते हैं | Google Gmail में Two Step Verification किस तरह से Enable करें step by step | 
    Two step verification को enable करने के लिए सबसे पहले आपको Gmail Account को Login कर my Account में जायें | 
1. my Account में जाने के बाद Sign-in and security Option पर क्लीक करें 
2. स्क्रॉल करने पर आपको two step verification का ऑप्शन दिखेगा | two step verification पर क्लिक करने के बाद Get start पर क्लिक करें | 
3. अब आपसे gmail password पूछा जायेगा | पासवर्ड डालें | इसके बाद आपसे मोबाइल नंबर पूछा जायेगा, text message को सेलेक्ट कर Next पर क्लिक करें | 
4. अब आपके मोबाइल पर OTP आएगा | OTP डालने के बाद Next पर क्लिक करें | turn on पर क्लिक करने के बाद आपके Gmail Account में two step verification शुरू हो जायेगा | 

May 8, 2021

Whatsapp privacy policy 2021 पर कम्पनी का यूटर्न | नहीं होगा अकाउंट डिलीट

दुनिया की सबसे बड़ी Massenger  कम्पनी Whatsapp ने कुछ समय पहले Whatsapp user के लिए नहीं privacy 2021 को लागू करने की सूचना दी थी | whatsapp ने अपनी privacy policy 2021 को सभी यूजर को अपडेट करने की सलाह दी थी | साथ ही whatsapp ने  pravicy policy के लिए 15 मई की डेडलाइन जारी कर यूजर को Policy accept करने को कहा था | Whatsapp privacy policy 2021 को Accept न करने वाले अकाउंट डिलीट करने को कहा था | भारत में इस पालिसी को लेकर सोशल मीडिया पर Whatsapp को तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा | विवादित प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को स्वीकार करने की 15 मई की डेडलाइन से जुड़ा फैसला वापस ले लिया है। इसके साथ ही WhatsApp ने ये भी कहा है कि शर्तों को स्वीकार न करने पर भी WhatsApp अकाउंट को हटाया नहीं जाएगा | 
whatsapp privacy policy 2021 in hindi
whatsapp privacy policy

क्या थी? Whatsapp privacy policy 2021 

 आपके पास सवाल होगा कि Whatsapp privacy policy 2021 में ऐसा क्या था जिसे लेकर सोशल में मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा था | तो इसके लिए बता दूँ , वॉट्सऐप यूजर जो कंटेंट अपलोड, सबमिट, स्टोर, सेंड या रिसीव करते हैं|  कंपनी उसका इस्तेमाल कहीं भी कर सकती है|  कंपनी उस डेटा को शेयर भी कर सकती है|  कंपनी ने कहा था कि 15 मई तक इसे स्वीकार न करने वाले लोगों का अकाउंट डिलीट कर दिया जाएगा |

यह भी पढ़े - 

यूजर को लगातार भेजा जायेगा रिमाइंडर 

एक मीडिया रिपोर्ट  मुताबिक whatsapp ने अपनी privacy policy को लेकर दी गई सफाई में कहा  है , whatsapp प्राइवेसी policy accept न करने वाले यूजर को लगातार रिमाइंडर सन्देश भेजता रहेगा | यह प्रक्रिया अगले कुछ सप्ताह तक चलेगी | 

May 4, 2021

क्या 5G टेस्टिंग से फैल रहा है कोरोना ? जानिए WHO ने क्या कहा ?

देश में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच सोशल मीडिया पर वायरल संदेशो की भरमार हो चुकी है | व्हाट्सप्प , फेसबुक और twiter  जैसे प्लेटफार्म पर कोरोना वायरस और 5G टेस्टिंग के सम्बन्ध को लेकर कई तरह के सन्देश फॉरवर्ड किये जा रहे हैं | देश में फ़ैल रहे कोरोना संक्रमण को 5G Testing  का परिणाम बताया जा रहा है | बताया जा रहा है, 5G  टेस्टिंग से कोरोना का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है, जो लोगों की जान ले रहे है | साथ की कई वायरल वीडियो में साँस में समस्या होना भी 5G testing का परिणाम बताया जा रहा है | इस पोस्ट में वायरल वीडियो की चर्चा के साथ-साथ उन सभी बिन्दुओ पर चर्चा करेगें | क्या कोरोना वायरस  संक्रमण और  5G टेस्टिंग के बीच कोई संबन्ध है ? 
5G mobile networks DO NOT spread COVID-19
5G Testing

क्या है वायरल वीडिओ में ? 

वायरल वीडियो के अनुशार देश में हो रही मोबाइल टावर की 5G Testing से घर में हर जगह करंट लगरहा है | गला सामान्य से कुछ ज्यादा सूख रहा है | और साथ ही कई तरह के मैसेज हैं | जिनमें कहा जा रहा है, ऐसा मेरे साथ ही क्यों हो रहा है ?
 सन्देश में  बताया जा रहा कि जो महामारी दूसरी बार आई है | जिसे सब कोरोना का नाम दे रहे हैं ये कोरोना नहीं 5G Tower Testing की वजह से है | टावर से निकलने वाला रेडिएशन हवा में मिलकर हवा को जहरीला बना रहा है | इस लिए साँस लेने में दिक्कत हो रही है | साथ ही  सरकार से आग्रह किया जा रहा है कि 5G टेस्टिंग बंद करवाये | 
यह भी पढ़ें -  

क्या 5G टेस्टिंग से फ़ैल रहा है कोरोना  ? जानिए WHO ने क्या कहा ? 

' हिंदुस्तान अखबार ' में छपी खबर के अनुशार WHO ने 26 मार्च रिपोर्ट में बताया है, कि कोरोना 5G Mobile रेडिएशन से नहीं फैलता | साथ ही दवा किया गया कि कोरोना वायरस रेडियो तरंगो से एक जगह से दूसरी जगह नहीं पहुँच सकता | रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का संक्रमण उन देशों में भी जहाँ | 5G  नेटवर्क ही नहीं है |

Jun 27, 2020

Replace it app : कैसे करेगा China app की छूट्टी ? जानिए कुछ जरुरी बातें


  • Replace It App Google Play Store पर उपलब्ध
  • Non indian App को पहिचान कर देगा उसकी जानकारी 
  • China App के बदले Indian App को करेगा Replace 
  • Replace It App Bar Code Scan उपलब्ध 
  • इस Apps में Covid 19 के अपडेट आंकड़े भी उपलब्ध होने का दावा |

एक तरफ दुनिया को कोरोना का दर्द और वहीँ दूसरी तरफ लद्दाख के गलिवान घाटी, भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के बाद भारत में चीन के सामान का बहिष्कार जोरों पर है | ये समय भी ऐसा है की हम भारतियों को चीन के सामान को खरीदने से बचाना चाहिए | चलिए सामान तो ठीक था परन्तु आपके मोबाइल में चीन के बहुत सारे app भी इंस्टाल हैं | क्या आपको पता है, चीन के जिन apps का इस्तेमाल आप कर रहे हैं उनसे भी चीन लाखों रूपये का रेवेन्यु बनाता है | हम भारतियों को चीन के Apps को अपने मोबाइल में से Uninstall कर देना चाहिए | लेकिन क्या उसी तरह के apps आपको मिलेगें | तो हाँ क्योंकि China Apps को indian apps में Replace करने के लिए Repalce It App का इस्तेमाल कर सकते हैं | मीडिया न्यूज़ के अनुशार Replace It App पूर्ण रूप से भारतीय है |


how to use replace it apps
Replace it apps

क्या Replace It App Google Play Store पर उपलब्ध है ?

जी हाँ Replace It App Google Playstore पर उपलब्ध है | अभी तक इस app ( Replace it ) को 4.9 की Star Rating के साथ हजारों यूजर Download कर चुके हैं | Replace It app के आने के बाद एक साथ उसके यूजर की संख्या बढ़ती जा रही है | आपकी जानकारी के लिए बतादें की Replace it App गूगल प्ले स्टोर पर Free में उपलब्ध है | आपको इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा |
replace it app on google play store
Replace it app on Google Play store

Replace It App कैसे करेगा चाइना App की छुट्टी |

भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव में चीन में बनी वस्तुओं के बहिष्कार के साथ है | देश में चाइना के ऐप के बहिष्कार को लेकर भी मांग तेज हुई है | देश में लाखों लोगों के द्वारा चीन के apps को Uninstall भी किया जा चूका है | China Apps के delete होने बाद उसी तरह के apps की जानकारी के लिए Replace It App बनाया गया है | मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Replace It App मोबाइल में इनस्टॉल App किस देश का बना है, के बारे में यूजर को जानकारी देता है | साथ ही उसके जैसे Features वाला दूसरा और सामान फीचर ( same features ) वाला app कौन-सा है? के बारे में भी बताता है | 


Replace it App किस देश है और इसे किसने बनाया है| 

आपका सवाल है, की इस ऐप( Replace it App ) को कहाँ बनाया गया है और इसको किसने बनाया है | आपके इस सवाल का जबाव में आपको बतादें Replace it Apps को महाराष्ट्रा के विदिशा नंदवाना निवासी अंकित ने बनाया है | रिपोर्ट के मुताबिक अंकित ने Replace it Apps को चार दिन में बनाया है | उनका कहना है, कि इस ऐप ( Replace it App ) में पांच फीचर है | 

Repalce it app Features क्या हैं ?

अगर Replace it App फीचर के बारे में बात करें, तो Replace it App में 5 Features हैं | जानकारी के मुताबिक पांच फीचर वाले इस app ( Replace it App ) को मोबाइल में Install करने के बाद आपके मोबाइल में उपलब्ध non indian apps के बारे में जानकारी प्रदर्शित होगी | दूसरे फीचर में उसके समान दिखने वाले apps और तीसरे Popular indian apps , नंबर चार में Scan Product Barcode और पांचवे features में Covid 19 Updates की जानकारी उपलब्ध होगी | 

Jun 3, 2020

Remove China App : Google ने हटाया Remove China App के नाम वाला app | जानिए रोचक जानकारी ......

Remove china App क्या है ? और यह यह एक साथ कैसे trending में आया ?  google play store Remove china app को क्यों हटाया गया ? आज इन सभी के बारे में बात करेंगें | Remove China app के Google Play Store से हटाने के बाद company की क्या प्रतिक्रिया है? इससे पहले जान लेते हैं | की Remove china App क्यों Populer हुआ?
Remove china app के popular होने के कारणों की बात करें तो सबसे पहले चीन और भारत की सीमा पर चल रहे तनाव और Coronavirus का दर्द सामने आ रहा है | Coronavirus संक्रमण के बाद देश में चीन के सामान का बहिष्कार की आवाज उठी | और साथ ही  चीन और भारत के बीच सीमा पर तनातनी ने आग में घी डालने का काम कर दिया | वर्तमान में चल रहे भारत चीन सीमा विवाद के बाद लोगों ने boycoot china के नाम से सोशल मीडिया फैले सन्देश ( Message )  के बाद भारतीयों ने Mobile में Install चीनी एप्लीकेशन को Uninstall करने वाला app का नाम सामने आया | दावे के अनुशार यह Application मोबाइल में install चीन में निर्मित एप्लीकेशन को ढूंड कर यूजर को जानकारी दे सकता था | 17 मई को Google Play Store पर आने वाला यह App अब तक 50 लाख से ज्यादा लोगों के द्वारा install किया जा चुका है | 

Remove china app


क्यों Trending में आया Remove china app 

चीन की हरकतों से परेशान, भारतीयों  ने जब अपने मोबाइल में चीन में बने एप्लीकेशन की पहिचान करने वाले App के बारे में सुना तो लोगों के द्वारा इस App को Install किया जाने लगा | इस app की खासियत के हिसाब से मोबाइल में उपलब्ध एप्लीकेशन ( किस देश में बना है ) की जानकारी मिलने लगी | इस app के जरिये लोग जानना चाहते थे, उनके मोबाइल में कोई चीन का app तो नहीं है | चीन एप्लीकेशन की पहिचान कर लोगों के द्वारा Uninstall किया जाने लगा | App की यही खासियत लोगों के बीच Trending का विषय बन गई | सबसे बड़ी बात यह थी, किApp Google Play Store पर Free में उपलब्ध था | 

OneTouchAppLabs का क्या कहना है ? 

Remove china App के Google Play Store पर से हटाये जाने के बाद, एप्लीकेशन को विकसित करने वाली जयपुर की कम्पनी  One Touch Applab ने भी अपनी प्रतिक्रिया जारी की | कंपनी के द्वारा कहा गया है, कि उसने Remove china App को शैक्षिक मकसद से तैयार किया था | कंपनी इसका व्यापारिक इस्तेमाल नहीं करना चाहती थी | app को विकसित करने का मकसद केवल दूसरे app के बारे में जानकारी हासिल करने का था | 

Remove China App चीन में भी बना चर्चा का विषय 

Remove china App Screen shot
Global times Repost at Remove china app Snap
इस App को लेकर चीन में भी चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया था | न्यूज़ चैनल और समाचार पत्रों में app के बारे में आर्टिकल छापना शुरू हो गए | भारतियों के मोबाइल से लगातार Delete हो रहे चीन निर्मित ऐप और Remove china app की trending के बीच Global Times का कहना है | की भारतीय इंजिनियर भारत में उठ रहे चीन विरोधी माहोल का फायदा उठा रहे हैं | आगे ग्लोबल टाइम्स ने इसे भारत और चीन के रिश्तों को और नुकशान होने की बात कई | 

Play Store से Remove china App क्यों हटाया ? 

कुछ ही दिनों में चीनी सामान का विरोध कर रहे लोगों के बीच हिट होने वाली App Remove china app को गूगल के द्वारा हटाये जाने की बजह भ्रामक व्यवहार निति बताया जा रहा है | गूगल की भ्रामक व्यवहार निति के तहत यूजर की सेटिंग में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता |

May 30, 2020

Google Social Distancing App ' Sodar ' जानिए कुछ रोचक बातें |

विश्व में फैले कोरोना महामारी के प्रकोप ने लोगों के बीच दूरी बढाने के काम किया है | महामारी के प्रकोप से बचने के लिए लोगों के द्वारा Social Distancing का बढ़ावा दिया जा रहा है | कभी वचपन में छुआ-छूत की बीमारी का नाम सुना था | आज इस कोरोना वायरस महामारी को  इस छुआ-छूत की बीमारी से तुलना करें तो कुछ कम नहीं होगा | क्लोयोंकि इसने भी लोगों के बीच Social Distancing को बढ़ावा दिया है | सामाजिक दूरी( Social Distancing )  बनाना बहुत मुश्किल सा हो गया है | ऐसे में आपको सामाजिक दुरी बनाये रखने के लिए Google ने एक Social Distancing App Launch किया है | जिसके द्वारा आप सामाजिक दूरी ( Social Distancing ) बनाये रख पाएंगे | Google Social Distancing App ' Sodar ' कैसे काम करता है, आइये जानते हैं ...

how to use Google social distancing app Sodar
Google Social Distancing App


Social Distancing App ' Sodar '  कैसे काम करता है ? 

अक्सर आपके बीच Social Distancing का पालन कराने के लिए Sodar एक वरच्युल रिंग का घेरा तैयार करता है | इसके लिए ' Sodar App ' आपके mobile camera की मदद लेता है | मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आपके आसपास ' Sodar App ' आपके mobile camera की सहायता से 2 मीटर का एक घेरा बनता है | जैसे ही आपके घेरे के अन्दर कोई दूसरा व्यक्ति आता है | google Social Distancing app ( Sodar App ) आपको अलर्ट कर देता है | google Social Distancing App ' Sodar App ' Augmented reality की सहायता से ऐसा कर पता है | 


Google Social Distancing App ' Sodar App ' का इस्तेमाल कैसे करें | 

Corona महामारी जैसी भयंकर महामारी से बचने के लिए आप यदि Google Social Distancing App ' Sodar App ' का इस्तेमाल करना चाहते हैं | तो आपको कुछ tips Follow करने होंगें | 

  1. आपको https://sodar.withgoogle.com/ website पर जाना होगा 
  2. Website पर दिख रहे QR Code को अपने Mobile में Scan करें | ऐसा इस लिए की Google का यह App Play Store पर उपलब्ध नहीं है |
  3. जैसे ही आप QR Code को Scan करते हैं | आप Mobile site पर चले जायेंगे
  4. अब आपके आसपास एक वर्चुअल घेरा बन जायेगा | 
अब जैसे ही आपके आसपास 2 मीटर के घेरे कोई भी व्यक्ति आयेगा  ' Sodar ' आपको अलर्ट कर बता देगा | 

May 29, 2020

Whatsapp Messenger Room : Call कैसे करें? जानिए simple Trick

Facebook के स्वामित्व वाली Company Whatsapp से अब एक साथ ज्यादा लोगों के साथ Video Call कर सकते हैं | आपको बतादें Facebook ने अभी हाल में ही Messenger Rooms Feature की शुरुआत की थी | जैसे की हमने आपको अपनी पिछली पोस्ट में Whatsapp Messenger Rooms के बारे में भी बताया था | उस समय Whatsapp messenger Rooms टेस्टिंग में था | पहले Facebook और अब Whatsapp में भी फेसबुक ने Messenger Rooms Feature उपलब्ध करा दिया है | इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं की आप Whatsapp Messenger Rooms कैसे Create कर सकते हैं | Messenger Room से कितने लोगों को कॉल किया जा सकता है | 
how to create whatsapp messenger rooms
How to create whatsapp messenger rooms

Whatsapp Messenger Rooms : कितने लोगों के साथ कॉल कर सकते हैं ?

सबसे पहले आपको बतादें की Whatsapp messenger का स्वामित्व Facebook के पास है | हाल में ही facebook messenger में Create कर 50 से अधिक लोगों को एक साथ जोड़ Video call Conference की जा सके Features को update किया था | अब Facebook का यही Features Whatsapp Messenger Rooms में भी उपलब्ध होगा | Whatsapp के जरिये भी आप 50 से अधिक लोगों को जोड़कर video / Audio Call Confrence कर पाएंगे | आगे बताने वाले हैं की आप Whatsapp में messenger rooms कैसे बनायें ( Create ) 

Whatsapp Messenger Room कैसे बनाये | ( how to create whatsapp messenger rooms )

whatsapp messenger Room से video Call करने का तरीका क्या है? इसके लिए सबसे आपको बतादें की Whatsapp का Latest update होगा जरुरी है | whatsapp messenger से 50 अधिक लोगों को कॉल करने के लिए आपको कुछ Tips Follow करने होंगें | 
  1. यदि आप Old Whatsapp messenger का उपयोग कर रहें हैं तो उसे update करे लें |
  2. सबसे पहले आप Whatsapp Open करें 
  3. whatsapp open होने के बाद Call Tab पर जाएँ 
  4. Create a room Option पर टेप करें 
  5. Countinue in messenger पर टेप करें | 
  6. अब द्वारा से Create Rooms पर टेप कर उसे नाम दें |
  7. send link on Whatsapp पर क्लिक करें | Whatsapp app Restart होगा 
  8. अब लिंक को उन लोगों के साथ Share करें , जिनसे आप जुड़ना चाहते हैं |
इस लिंक के जरिये आप उन लोगों से जुड़ सकते हैं | जिनके साथ आप Video Call के जरिये जुड़ना चाहते हैं | जुड़ने के लिए सामने वाले व्यक्ति को लिंक पर click करते ही नया वेबसाइट ओपन होगा | और सामने वाला व्यक्ति आप से जुड़ सकता है | 

May 27, 2020

Google Messenger App : जल्द दे सकता है | Whatsapp को टक्कर जानिए कैसे |

दुनिया का सबसे भरोसेमंद Google जल्द ही लाखों Android User के लिए नया messenger Application देने जा रहा है | Google messenger App में कुछ ऐसे features हो सकते हैं | जो आपके किये कुछ खास होंगें | आपको बतादें, कि Google Messenger app में Whatsapp की तुलना वाले features होंगे जिसमें इंस्टेंट सन्देश एंड टू एंड होगा | अगर एक तरह से देखा जाये तो google massenger की सीधी टक्कर whatsapp के साथ होगी |कुछ रिपोर्ट के मुताबिक यह App testing के लिए Android में Install दिया जा चूका है | Google messenger App की खास और बड़े features की बात करें तो इसमें RCS ( Rich Communication Service ) को support करने की बात कई जा रही है | 


what is google messenger features
Google Messenger App

Rich Communication Service क्या है ?

Rich Communication Service को आगे जानने से पहले यह जानना जरुरी है, कि इसकी  Sort Form ' RCS ' है | अब आपको बतादें की आपके सवाल में ही आपका जवाब छिपा है | सीधे तौर पर बात की जाये तो आपके द्वारा भेजे गए सन्देश प्राप्तकर्ता, नई तकनीकी के साथ प्राप्त कर सकेंगें | प्राप्तकर्ता को message high Resolution में प्राप्त होंगें | यानि आपके द्वारा भेजे गए Photos, GIFs और फाइल को अच्छी Quality के साथ सामने वाले को मिल जायेंगें | 
       आपको बतादें की Google अपने Android SMS ऐप संदेशों के साथ Android उपकरणों पर RCS का समर्थन करता है | 


Google messenger App Features क्या हैं ? 

Google messenger app में क्या feature होंगे और यह कैसे कम करेगा | इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है | हम आपको messenger के जिन feature के बारे में बात कर रहें हैं | वह केवल मीडिया रिपोर्ट पर आधारित हैं | आइये जानते हैं Google messenger के कुछ features 
  1. Whatsapp की तरह and-to-and के साथ ही RCS Technologie Features से लेस बताया जा रहा है | message को sender और Reciver के आलावा और कोई नहीं पढ़ सकेगा | 
  2. Google Messenger जल्द ही अपने यूजर की चैटिंग को अधिक मजेदार बनाने के लिए emoji Reactions feature की भी टेस्टिंग में लगा है | Google के इस सन्देश app में भी आपको whatsapp और facebook  की तरह दिखने वाले emoji मिल जायेंगें | 
  3. google के इस Messenger app में Dark mode Support भी उपलब्ध करा रहा है | एक रिपोर्ट के मुताबिक Google Messenger app को 1 अरब से ज्यादा लोग Download कर चुके हैं | 

Recently upload

Bhimashankar Jyotirlinga : भीमाशंकर क्यों प्रसिद्ध है ? भीमाशंकर मंदिर का निर्माण किसने करवाया ?

अनन्त कोटि के स्वामी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में ( 12 Jyotirlinga ) , पूरे ब्रह्मांड की शक्ति का वास माना जाता है। पुराणों में शिव की...