अनार का नाम सुनते ही एक कहावत याद आ जाती है। एक अनार सौ बीमार वास्तव में अनार मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी है। इसमें विटामीन ए, सी और ई व फोलिक एसिड होता है। इसमें एंटी आक्सीडेंट, एंटी वाइरल की विशेषता पाई जाती है।
बास्तव में अनार स्वास्थ्य का खजाना है।
1.- खून की कमी को दूर करने के लिए अनार का जूस सबसे अच्छा माना जाता है। शरीर में खून की कमी होने पर डॉक्टर भी अनार का जूस पीने की सलाह देता हैं।
2.- दिल की बीमारी वालों के लिए भी अनार को बहुत पौष्टिक माना जाता है। इसमें पायेजाने बाले गुण दिल को तंदुरुस्त रखने में मदद करते हैं
3.- अनार ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने, वजन कम करने में भी बहुत लाभकारी होता है।
4.- गर्भवती महिला के लिए अनार का जूस फायदेमंद रहता है। अनार का जूस सेवन करने से बच्चा स्वस्थ पैदा होता है।
5.- अनार का जूस शरीर और चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को रोकता है।
6.- इसका जूस पीने से शरीर की गर्मी भी कम होती है।