Translate

Jul 17, 2023

जहां रस्सियों के सहारे लक्ष्मण जी ने पार की थी नदी, अब बन रहा देश का पहला कांच का पुल

लक्ष्मण झूला( laxman jhula ) उत्तराखंड ऋषिकेश शहर ( Rishikesh city ) में योगभूमि के नाम से विख्यात लक्ष्मण जूला ( Lakshman Jhula ), एडवेंचर के लिए विख्यात है। माना जाता हैं यहां कभी भगवान श्रीराम ( Shree Ram ) के भाई लक्ष्मण ने रस्सियों के सहारे गंगा नदी को पार किया था। 

    उत्तराखंड का ऋषिकेश, टूरिस्ट ( Tourist ) पसंदीदा जगहों में से एक हैं। योगभूमि के रूप में विख्यात ऋषिकेश, उत्तराखंड के टूरिस्ट प्लेस में, टॉप लिस्ट में पहले नंबर ( Top firts city of Uttarakhand ) पर आता है। ऋषिकेश में आपको एडवेंचर करने के लिए कई सारी एक्टिविटी भी मिल जाएंगी, ऋषिकेश में कई विख्यात मंदिर भी हैं।

Lakshman jula
Laxman Jula

जहां रस्सियों के सहारे लक्ष्मण जी ने पार की थी नदी ( Lakshman Jhula )

ऋषिकेश के दो किनारों को जोड़ते दो पुल है। एक का नाम लक्ष्मण झूला, तो दूसरे का नाम है राम झूला। पर्यटकों एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए इन पुलों का  इस्तेमाल करते हैं। भले ही आप सोच रहे हों कि ये पुल कोई आम पुल हैं, लेकिन इसकी खासियत और इतिहास आपकी इस सोच को बदल देगा। लक्ष्मण झूला को इन दिनों बंद कर दिया गया है। पुल में आई दरारों ओर टूटती रस्सियों की वजह से इसे फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया और इसकी जगह पर कांच का नया पुल बनाया जा रहा है। 


पाकिस्तान में कितने हिंदु मंदिर ? पाकिस्तान में बचे मन्दिरों के अस्तित्व

देश का पहला कांच का पुल ( India first's Glass Bridge )

ये पुल भारत का पहला कांच का पुल होगा। इस कांच के पुल का नाम बजरंग सेतु होगा। इस झूले को मॉडर्न तकनीकी से लैस किया जा रहा है, लेकिन पुराने लक्ष्मण झूले का इतिहास बहुत पुराना है। 



जूट से लेकर कांच तक के पुल का सफर

लक्ष्मण झूला ( Lakshman Setu )दो किनारों के बीच का सेतु था। पर्यटकों के लिए तो ये बहुत ज्यादा पसंदीदा स्थान था। दरअसल पहले यह जुलता पुल रस्सियों और फिर तारों का बना था।  गंगा नदी ( Ganga river ) के ऊपर बना यह पुल 450 फीट लंबा झूलता हुआ पुल, शुरू में जूट के रस्सों से बना था, लेकिन बाद में इसे लोहे की तारों से मजबूत बनाया गया। इस पर खड़े होकर आपको दूर तक मां गंगा का कलकलाता जल दिखाई देगा। अब इस पुल की जगह कांच के पुल ( Glass bridge ) का निर्माण हो रहा है। नई तकनीकी से लैस ये बनने वाला पुल और भी ज्यादा आकर्षक होगा। 


No comments:

Post a Comment

आप हमें आपके विचार लिख सकते हैं | आपके दिए गए सुझाव हमारे लिए आवश्यक हैं | Google news पर Update पाने के लिए हमें follow करें - Our Nation

Recently upload

Bhimashankar Jyotirlinga : भीमाशंकर क्यों प्रसिद्ध है ? भीमाशंकर मंदिर का निर्माण किसने करवाया ?

अनन्त कोटि के स्वामी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में ( 12 Jyotirlinga ) , पूरे ब्रह्मांड की शक्ति का वास माना जाता है। पुराणों में शिव की...