Translate

Showing posts with label PM Kisan samman nidhi yojan. Show all posts
Showing posts with label PM Kisan samman nidhi yojan. Show all posts

Jun 28, 2020

Sukanya samriddhi Yojana : सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये नए बदलाब

बच्चियों के भविष्य के लिए छोटी बचत योजना में से एक है, Sukanya Samriddhi Yojana 
वित्त मंत्रालय के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना में किये गए बदलब
Sukanya samriddhi Yojana बार्षिक ब्याज 7.6 प्रतिशत
एक परिवार में दो बेटियों का खोल सकते हैं Sukanya Samriddhi Account 
Post office में खोला जा सकता है सुकन्या समृद्धि योजना का खाता 

Sukanya Samriddhi Yojana के बारे में आप सबको पता है | वित्त मंत्रालय की इस योजना ( Sukanya Samriddhi Scheme ) का उद्देश्य बच्चियों के उज्वल भविष्य की कामना करना है | केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली 'सुकन्या समृद्दी योजना' निवेश का जरिया है | आपको बतादें सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने वालों को Tax में छुट का भी प्रावधान है | 10 साल से कम उम्र की बच्चियों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा चलायी जाने वाली इस योजना ( Sukanya Samriddhi Scheme ) में post Office में जाकर खाता खोल सकते हैं | 
सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना क्यों जरुरी है?

सुकन्या समृद्धि योजना क्या जरुरी है? आपके इस सवाल के लिए हमारा जबाब हाँ होगा | क्योंकि छोटी-छोटी बचत के लिए यह योजना लाभप्रद है | अगर आपके घर में दस साल से कम उम्र की बच्ची है, तो आपको इस योजना का लाभ लेना चाहिए | 10 साल से कम उम्र की बच्ची के लिए उच्च शिक्षा और शादी के लिए निवेश की अच्छी योजना है | Sukanya Samriddhi Yojana में आपको बहुत छोटे-छोटे भागों में क़िस्त के रूप में पैसा जमा करना होता है | साथ ही इस योजना में इवेस्ट करने से आपको income Tax में भी छुट दी जाती है | 


सुकन्या समृद्धि योजना बार्षिक ब्याजदर क्या है ?

' बेटी बचाओ और बेटी पढाओ' के नारे को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi yojan ) की शुरुआत की है | बच्ची के उज्वल भविष्य की कामना के लिए इस खाते को ( Sukanya Samriddhi Account ) को Post Office में खोला जा सकता है | पोस्ट ऑफिस में खाता होने के साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना में वित्त मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुशार इस पर 7.6 प्रतिशत ब्याजदर दिया जाता है | जो FD पर लगातार गिर रहे ब्याजदर से ज्यादा है | सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Scheme ) में छोटे-छोटे भागों में धन जमा करने से बाद एक समय बाद मोटी रकम मिलती है | 


सुकन्या समृद्धि योजना में बदलाब 

जैसा कि इस पोस्ट में हमने आपको सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बताया, कि यह खाता पोस्ट ऑफिस में होने के साथ ही निवेश के लिए सुरक्षित है | आपको बतादे सुकन्या समृद्धि योजना में 14 साल तक निवेश करने पर 21 साल में बेटी को एक बड़ी रकम मिलती है | इस योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana ) में हाल ही कुछ बदलाव किये गए है | आइये जानते है, सुकन्या समृद्धि योजना के बदलाव के बारे में 

  • 10 साल से कम उम्र की बालिका खाते का संचालन नहीं कर सकती की शर्त को आगे बढ़ाकर 18 साल कर दिया है | अब नए नियम के अनुशार जबतक बालिका 18 साल की पूरी नहीं हो जाती तब तक खाते का संचालन अभिवाकों के द्वारा किया जायेगा | 
  • अब सहानुभूति के आधार पर सुकन्या समृद्धि योजना की अवधि को बंद कराया जा सकता है| सहानुभूति का अर्थ खाता धारक का भयंकर बीमारी से ग्रसित होना या अभिभावक की मृत्यु से है | 
  • सुकन्या समृद्धि खाते में 250 रूपये की राशी वित्त बर्ष में न भरने पर उसे डिफ़ॉल्ट माना जाता है | बदलवा कर उसे अब डिफ़ॉल्ट नहीं माना जायेगा | 
  • सुकन्या समृद्धि योजना खाता ( Sukanya Samriddhi Yojana Account ) खोलने के लिए आवश्यक  दस्तावेज में बदलाव किया गया है | चिकित्सा प्रमाण पत्र की जगह अब एक शपथ पत्र अतिरिक्त देना होगा | 
  • सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याजदर को वितीय बर्ष के अंत में जोड़ा जायेगा | और डिफाल्ट खातों में भी यह ब्याजदर लागु होगी | 

Jun 4, 2020

जनधन खाते में जून की इस तारीख को जमा होंगें 500 रूपये | जानिए कब जाना होगा बैंक?

देश में धीरे धीरे कोरोना के केसों में इजाफा हो रहा है | कोरोना काल के शुरू और lockdown के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ( PMGKY ) के तहत देश की जनधन धारक महिलाओं के बचत खाते में केंद्र सरकार के द्वारा 500रूपये प्रति महीने ( 3 महीने तक ) की आर्थिक सहायता का ऐलान किया गया था | इसकी दो क़िस्त वित्तमंत्रालय के द्वारा महिलाओं  के जनधन खाते में भेज दी गई थी | 
 कोरोना lockdown के दौरान सरकार के द्वारा महिलों के जनधन खाते में भेजी जाने वाली आर्थिक सहायता को बैंक अकाउंट के अंतिम अंक के  हिसाब से हस्तांतरित किया जाता है | इस बार यानि जून में जनधन खाते में भेजी जाने वाली आर्थिक सहायता धनराशि कब आपके खाते में आ सकती है ? यह आप जानने चाहते हैं | 
JANDHAN KHATE ME PAISE KAB AAYENGE

जनधन खाते में कब पैसे आयेंगें ?

जून 2020 में सरकार के द्वारा महिलाओं के जनधन खाते में  भेजी जाने वाली सहायता को बैंक में खाते के अंतिम आंकड़े वाले, सीरियल नंबर के हिसाब से जमा किया जाता है | मान लीजिये आपके खाते के अंत में 0 और 1 नम्बर है, तो आपके जनधन खाते में 5 जून को 500रूपये जमा किये जायेंगे | बैंक खाते का अंतिम नंबर 2 या 3 है तो 6 जून और 4 या 5 अंतिम नंबर के जनधन खातों में 8 जून , 6 एवं 7 अंक वाले बैंक खातों में 9 जून तथा अंतिम 9 अंक  के खातों में 10 जून को धनराशि भेजी जाएगी | 


PMGKY 2020 लाभार्थिओं  की संख्या कितनी है ? 

केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ( pmgky 2020 )  के तहत कोरोना संक्रमण की अवधि के दौरान कुल 1500 रूपये की सहायता का ऐलान किया गया था | अब तक सरकार के द्वारा 1000 रूपये  महिलाओं के जनधन खातों में हस्तांतरित किये जा चुके है | एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 20.63 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में दो किस्तों में 20,344 करोड़ रुपये हस्तांतरित किये जा चुके हैं | जैसे की हमने आपको बताया की जून में जनधन महिलाओं के जनधन खाते में भेजी जाने वाली सहायता धनराशि आना बाकी है |


बैंक जाने से पहले क्या करें ?

यदि आप प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत महिलों के बैंक खातों में डाली जाने वाली धनराशी आपके अकाउंट में आजाती है | खाते में आई योजना के तहत सहायता राशी को निकलना आपका अधिकार है | आप बैंक में जाकर अपने जनधन खाते से पैसा निकल सकती है | कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए बैंक जाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है | सबसे पहले घर से निकलते समय मुहँ पर मास्क पहने और बैंक में सामाजिक दूरी बनाये रखें | ध्यान रखें बैंक में भीड़ न हो उस समय जाएँ | 

Jun 3, 2020

kisan Credit Card क्या है ? Kisan Credit Card apply कैसे करें ?

आज इस पोस्ट में हम kisan credit card क्या है, किसान क्रेडिट कार्ड के लिए कैसे फॉर्म भरना है ? और इसके लाभ क्या हैं के बारे में बताएँगे इससे पहले ये जान लेते हैं | कि Kisan credit card Scheme कब से लागू है | 

        सबसे पहले kisan Credit card अगस्त 1998 में इंडियन बैंक के द्वारा किसानों को दिया गया था | Kisan credit card yojana नेशनल बैंक फोर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट द्वारा RV Gupta समिति की सिफारिसों के लिए तैयार की गई थी | ताकि जरुरत पड़ने पर टर्म प्लान प्रदान कर सके | 

how to Apply kisan credit Card Yojana Online in hindi
kisan Credit Card Yojana

kisan Credit card Yojana 2020 क्या है ?

प्रधानमन्त्री नरेन्द्रमोदी के द्वारा कोरोना संकट से उभरने के लिए | 20 लाख करोड़ रूपये आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी | मीडिया रिपोर्ट के अनुशार देश के करीबन 25 करोड़ किसानों को आने वालों दिनों में kisan Credit card मुहैया कराये जायेंगे | माना जा रहा कि किसान क्रेडिट कार्ड से किसान दो लाख करोड़ की धन राशि बैंक से ले सकेंगे | केंद्र सरकार के फैसले के बाद  kisan Credit Card yojana 2020 के अंतर्गत दी जाने वाली Loan रियायती दरों पर मिलेगी | 

Kisan Credit Card ( KCC ) की वैधता कितनी होती है ?

आपको बतादें किसान क्रेडिट कार्ड को भारत सरकार ने PM kisan Samman Nidhi Yojana से जोड़ दिया है | PM Kisan samman Nidhi Yojana से जोड़ने के बाद किसान ( Farmer ) को Credit Card लेना आसान हो जायेगा |  14 दिनों के अन्तराल में किसान को क्रेडिट कार्ड देना होगा | किसान क्रेडिट कार्ड ( KCC )  की वैधता की बात करें तो यह एक बार बनने के बाद पांच साल के लिए वैध रहेगा |

Kisan Credit Card ( KCC ) के फायदे क्या हैं | 

अगर आप किसान हैं और आपने KCC के लिए आवेदन नहीं किया है | तो सायद आपको आवेदन कर देना चाहिए | आपको केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहिए | में नहीं कहूँगा की आप Loan ले ही लें | लेकिन आपको इसके कुछ फायेदे के बारे में जरुर कह सकता हूँ | KCC के जरिये किसानों को 1.60 लाख रूपये का ब्याज विना गारंटी के दिया जाता है | इस पर किसान को चार फीसदी के हिसाब से ब्याज देनी होती है | उदारण के लिए खेती के लिए आपको 9 प्रतिशत की ब्याज ब्याज पर Loan मिलाता है | अब केंद्र सरकार इस loan पर 2 प्रतिशत की Subsidy देती है | वहीँ आप इसे समय से भुगतान कर देते हैं तो आपको 3 प्रतिशत तक की छुट मिल जाती है | मतलब ये कि समय पर भुगतान करने से आपको कुल 4 प्रतिशत तक का ही ब्याज देना है | जो किसी भी loan से काफी कम है |

किसान क्रेडिट कार्ड ( KCC )  के लिए कैसे आवेदन करें |

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC ) का फायदा केवल उन किसानों को मिलेगा जिनक PM kisan samman Nidhi yojan में खाता होगा | KCC पर सरकार के द्वारा सभी खर्चों को बंद कर दिया | यानि किसान क्रेडिट कार्ड लेने आपको कुछ खर्च करने की जरुरत नहीं है | आपको केवल कागज की जरुरत होगी | यदि आपके पास Aadhar Card, Voter Card, या ड्राविंग लाइसेंस हैं | आप आसनी से फॉर्म भर सकेंगें | आइये जानते हैं | किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें |
  1. सबसे पहले आप https://pmkisan.gov.in/ पर जाएँ |
  2. यहं से आपको Kisan Credit Card Form Download करना होगा |
  3. फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरें |
  4. यह भी जानकरी दें की आपके पास किसी दूसरी बैंक का KCC तो नहीं है |
  5. जिस बैंक से आप लोन लेना चाहते हैं | उस बैंक में आप जमा करें |
इसके बाद आपको सम्बंधित बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा | 

PM Kisan Scheme : नहीं मिले पैसे , तो क्या करें ?

PM kisan Samman Nidhi Yojana किसानों की आय में वृद्धि के लिए केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही है | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( Pradhanmantri kisan Samman Nidhi Scheme  ) के अंतर्गत केंद्र सरकार सीधे किसानों ( Farmer ) के खाते में 6000 रूपये भेजती है | इस योजना के अंतर्गत किसानों को दी जाने वाली रकम को तीन हिस्सों में, यानि हर 4 महीने के बाद ट्रान्सफर किया जाता है | Lockdown के दौरान इस बार सरकार  किसानों की आर्थिक मदद के लिए ज्यादा से ज्यादा पैसे भेजने ( Money Transfer ) का लक्ष्य है | 


PM kisan Scheme Online
PM-Kisan List


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कितने करोड़ रुपये का बजट 

( PM Kisan Samman Nidhi Scheme Budget )
PM Kisan Samman Nidhi Yojanaके तहत किसानों को दी जाने वाली 6000 रूपये सालाना सहायता के लिए केंद्र सरकार के  द्वारा 75,000 करोड़ रूपये का प्रावधान किया था | एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल सरकार 14.5 करोड़ किसानों को आर्थिक सहायता देना चाहती है | अगर हम इस समय सरकार के द्वारा PM Kisan Samman Nidhi लाभार्थी किसानों की संख्या की बात करें, तो रिपोर्ट के मुताबिक  9.75 करोड़ किसानों तक PM Kisan Samman Nidhi Yojana की सहायता पहुँच चुकी है | अगर आप ने भी इस योजना के लिए अप्लाई किया है , और आपके खाते में भी पैसे नहीं है तो क्या करें | आपको किस नंबर पर कॉल करनी चाहिए जिससे आपके द्वारा आवेदन किये जाने के बाद भी खाते में पैसे नहीं आये | और आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं | जानिए ...


PM Kisan Samman Nidhi Yojana का पैसा नहीं आया क्या करें ?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की बात करें, तो अब तक 9.75 करोड़ किसानों को इस योजाना का लाभ मिल चुका है | एक तरह से देखा जाये तो इस योजना ( Scheme ) के अंतर्गत ज्यादातर किसानों तक लाभ पहुँच चुका है | जिन किसान लाभार्थियों ( PM Kisan Samman Nidhi Beneficiaries ) के खातों में इस योजना की धनराशि नहीं पहुंची हैं | उनके लिए Ministry Of Agriculture के द्वारा दिए गए सहायता फोन नंबर  ( Helpline Number ) पर सम्पर्क कर सहायता ले सकते हैं | 


PM Kisan Helpline number क्या हैं ?

केंद्र सरकार के द्वारा किसानों की आय को दुगना करने के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिन किसानों को धनराशि प्राप्त नहीं हुई है | वह PM kisan Helpline Number 15526 और PM kisan Scheme Toll Free Number 1800 115 526 6 पर सम्पर्क कर सकते हैं |


PM Kisan Samman Nidhi Yojan List में नाम कैसे चेक करें ?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के द्वारा pmkisan.gov.in Website पर Online Apply किया गया था | हमारी पिछली पोस्ट में PM kisan Samman Nidhi Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन ( Online Apply ) कैसे करें ? के बारे बताया था | इस पोस्ट में PM Kisan हेल्पलाइन नंबर और PM kisan List में आपका नाम चेक करने के बारे बताएँगे | सबसे पहले आपको बतादें, PM Kisan Scheme में आवेदन स्थिति जानने के लिए आधार कार्ड ( Aadhar Card Number ), Mobile Number या Bank Details होना आवश्यक है | 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट
Online Check list

PM Kisan Sheme List Online देखने के लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे | आइये जानते है , प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की लिस्ट चेक करने का तरीका |

  1. Pm kisan की Official Website https://pmkisan.gov.in/ पर जाएँ | 
  2. Home page पर Menu Bar में आपको Farmar Corner पर क्लिक करें |
  3. लाभार्थी सूची ( Beneficiary list ) पर Click करें 
  4. प्रदेश > जिला > तहसील > ब्लाक > गावं का नाम सेलेक्ट करें 
  5. Get Report पर Click करें 

आपके सामने आपके गावं के सभी लाभार्थी किसानों की सूची होगी | इस लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते हैं | यदि आपका नाम इस लिस्ट में नहीं है | तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिला है | 

May 31, 2020

जून से बदल जायेंगे Ration Card से जुडे Rules | जानिए क्या होगा फायदा ' One Nation One Ration Card '

केंद्र सरकार के द्वारा हाल में One Nation One Ration Card के बारे में जानकारी दी  थी | सरकार के द्वारा इस योजना के लिए पहले से खाका तैयार कर लिया गया था | ' एक देश एक राशनकार्ड योजना ' ( One Nation One Ration Card Scheme )  के बारे में हमने आपको अपनी पिछली पोस्ट में बताया था | 
केंद्र सरकार की One Nation One Ration Card Scheme के अंतर्गत देश के लाखों लोगों जरुरत मंद परिवारों को फायदा होगा जो प्रवासियों की तरह दूसरे प्रदेशों में निवास कर रहे हैं | एक देश एक राशनकार्ड ( One nation One Ration Card ) योजना को 1 जून से लागू किया जायेगा | अब आप जानना चाहेंगें, कि  वन नेशन वन राशनकार्ड योजना ( One Nation One Ration Card ) yojana से जुड़े नियम क्या हैं ? जानिए 
one nation one ration card scheme online apply
One nation One Ration Card Yojana

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना जून से क्या नियम होंगे

( What will be the rules from One Nation One Ration card Scheme from June )
1 जून से देश में केंद्र सरकार की  One Nation One Ration Card Scheme लागू होने जा रही है | इस स्कीम के तहत देश में कहीं भी राशनकार्ड धारक ( Ration Card Holder ) सरकारी सस्ते गल्ले से राशन ले सकेंगें | एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब तक देश के 17 राज्यों को One Nation One Ration Card Scheme में जोड़ा जा चूका है |  और लगातार यह प्रक्रिया अन्य राज्यों को जोड़ने के लिए जारी है | जानकारी के मुताबिक 1 जून तक केंद्र सरकार ( Central Government Scheme ) One Nation One Ration card Scheme में अन्य बाकी राज्यों को जोड़ लिया जायेगा | 
1 जून से देश में One Nation One Ration Card Scheme लागू होने के बाद राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी स्कीम की तरह काम करेगी , कहीं भी आधार कार्ड ( Aadhar Card ) Pos ( Aadhar Card Electronics Point on sell )  के जरिये राशन ले सकेंगें |  राशन केवल उन दुकानों से मिलेगा जिनके पास इलेक्ट्रॉनिक्स पॉइंट ओन सेल ( Pos ) की सुबिधा होगी | सरकार के द्वारा पहली प्राथमिकता देश की सभी सरकारी दुकानों पर पीडीएस मशीनें और आधार कार्ड सीडिंग की होगी | 
One nation One Ration Card Yojana में देश के 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं | आपको बतादें की Supreme Court पहले ही One Nation One Ration Card Yojana को देश में लागु करने को कह चूका था | राशनकार्ड ( Ration Card ) के लिए कैसे Apply करें यह हम आपको अपनी पोस्ट में बता चुके हैं | Ration Cart के लिए कैसे online / Offline Apply के लिए पढ़े पढ़े पिछली पोस्ट 



  • Ration Card कैसे बनवाएं ? जानिए Ration Card बनवाने का तरीका |
  • May 25, 2020

    आगरा में किसानों के लिए आफत बन सकता है टिड्डी दल

    अभी आगरा में टिड्डी दल का खतरा टला नहीं है | राजस्थान , गुजरात के बनासकांठा और फिर राजस्थान जयपुर के आसपास किसानों की सेकड़ों बीघा फसल बर्वाद करने वाला टिड्डीदल अब उत्तर प्रदेश के आगरा जिलों के किसानों के लिए खतरा बन सकता है | मीडिया रिपोट के मुताबिक टिड्डियों का दल राजस्थान करौली और जगनेर के रास्ते होकर आगरा के आसपास किसनों  के लिए नई मुसीबत बन सकता है | 
    Tiddi dal in agra image
    Tiddi dal
    कृषि विभाग ने किसानों को अलर्ट किया  है | प्रसाशन के द्वारा इस आफत से निपटने के लिए सीमावर्ती इलाकों में छिडकाव करने के लिए 250 ट्रेक्टर को तैयार किया गया है | 


    जानकरी के मुताबिक इस टिड्डी दल में करोड़ों की संख्या में लगभग दो से ढाई इंच के लम्बे कीट है | टिड्डियों का यह दल फसल को कुछ ही घंटों में नष्ट कर सकता है | 


    आगरा टिड्डी दल हेल्पलाइन नंबर 

    एक तरफ कोरोना महामरी के चलते किसान पहले से परेशानी में पड़े हुए हैं , और अब एक और नई आफत ने आगरा के किसानों और आगरा प्रसाशन को चिंता में डाल दिया है | अभी खेतों में बाज़रा, मूंग, सब्जियों की फसलें खडी हैं | टिड्डी दल ने किसानों की चिंता को बड़ा दिया है | टिड्डी दल से निपटने के लिए कृषि प्रसाशन ने 0522-2732063 helpline जारी किया है | प्रसाशन के द्वारा अपील की गई, कि अगर टिड्डी दल दिखे तो Helpline पर कॉल कर जानकारी दें | 

    May 10, 2020

    PM Kisan Yojan क्या है ? PM Kisan Yojana के लिए Online Apply कैसे करें ?

    किसानों के लिए रहत देने वालीं पीएम किसान सम्मान निधि योजना ( pm kisan samman Nidhi yojana ) क्या है | तो आपको बतादें की इस योजना के तहत केंद्र सरकार के द्वारा ( Central  Govarment ) के द्वारा बनाई गई वह योजना है जिसके अंतर्गत ( Pradhan mantri  Kisan samman Nidhi Yojana Scheme)  सरकार सालाना 6000 रूपये की रकम किसानों के खातों में जमा करती हैं | Pradhan mantri Kisan Samman Nidhi Yojana Scheme के अंतर्गत यह राशी 3 भागों में विभाजित कर पर चार महीने बाद 2 हजार रूपये भेजे जाते हैं | 


    Pradhan mantri Kisan samman nidhi में रजिस्ट्रेशन कैसे करें 

    Pradhan mantri Kisan samman nidhi में रजिस्ट्रेशन कैसे करें
    kisan yojana Online form

    इस योजना के लिए आप ऑनलाइन Registration कर सकते हैं | पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन ( Registration ) करने के लिए आपको कुछ बिंदु फॉलो करने होंगे | 

    • सबसे पहले आप https://pmkisan.gov.in पर जाएँ या Pm Kishan यहाँ क्लीक करें | 
    • ADHAR CARD NO. डालें और CAPTCHA कोड भरें 
    • आप कौन से प्रदेश हैं भरें , आपके जिले और तहसील के साथ ही गाँव का नाम लिखें 
    • आपका ( किसान ) का नाम भरें,
    • आधार कार्ड नंबर भरें | और आपके बैंक डिटेल्स भी भरें |  Sumit करें 
    • मोबाइल नंबर को अपडेट करें | जन्म तारिक भरें और पिता/ माता का नाम भरें 
    • आप सिंगल हैं यह जॉइंट इसमें से एक सेलेक्ट करें | 
    • आपकी खेत की सर्वे खाता संक्या भरें और सेव कर दें | 

    Recently upload

    Bhimashankar Jyotirlinga : भीमाशंकर क्यों प्रसिद्ध है ? भीमाशंकर मंदिर का निर्माण किसने करवाया ?

    अनन्त कोटि के स्वामी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में ( 12 Jyotirlinga ) , पूरे ब्रह्मांड की शक्ति का वास माना जाता है। पुराणों में शिव की...