Translate

Showing posts with label Lockdown. Show all posts
Showing posts with label Lockdown. Show all posts

Jun 4, 2020

जनधन खाते में जून की इस तारीख को जमा होंगें 500 रूपये | जानिए कब जाना होगा बैंक?

देश में धीरे धीरे कोरोना के केसों में इजाफा हो रहा है | कोरोना काल के शुरू और lockdown के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ( PMGKY ) के तहत देश की जनधन धारक महिलाओं के बचत खाते में केंद्र सरकार के द्वारा 500रूपये प्रति महीने ( 3 महीने तक ) की आर्थिक सहायता का ऐलान किया गया था | इसकी दो क़िस्त वित्तमंत्रालय के द्वारा महिलाओं  के जनधन खाते में भेज दी गई थी | 
 कोरोना lockdown के दौरान सरकार के द्वारा महिलों के जनधन खाते में भेजी जाने वाली आर्थिक सहायता को बैंक अकाउंट के अंतिम अंक के  हिसाब से हस्तांतरित किया जाता है | इस बार यानि जून में जनधन खाते में भेजी जाने वाली आर्थिक सहायता धनराशि कब आपके खाते में आ सकती है ? यह आप जानने चाहते हैं | 
JANDHAN KHATE ME PAISE KAB AAYENGE

जनधन खाते में कब पैसे आयेंगें ?

जून 2020 में सरकार के द्वारा महिलाओं के जनधन खाते में  भेजी जाने वाली सहायता को बैंक में खाते के अंतिम आंकड़े वाले, सीरियल नंबर के हिसाब से जमा किया जाता है | मान लीजिये आपके खाते के अंत में 0 और 1 नम्बर है, तो आपके जनधन खाते में 5 जून को 500रूपये जमा किये जायेंगे | बैंक खाते का अंतिम नंबर 2 या 3 है तो 6 जून और 4 या 5 अंतिम नंबर के जनधन खातों में 8 जून , 6 एवं 7 अंक वाले बैंक खातों में 9 जून तथा अंतिम 9 अंक  के खातों में 10 जून को धनराशि भेजी जाएगी | 


PMGKY 2020 लाभार्थिओं  की संख्या कितनी है ? 

केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ( pmgky 2020 )  के तहत कोरोना संक्रमण की अवधि के दौरान कुल 1500 रूपये की सहायता का ऐलान किया गया था | अब तक सरकार के द्वारा 1000 रूपये  महिलाओं के जनधन खातों में हस्तांतरित किये जा चुके है | एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 20.63 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में दो किस्तों में 20,344 करोड़ रुपये हस्तांतरित किये जा चुके हैं | जैसे की हमने आपको बताया की जून में जनधन महिलाओं के जनधन खाते में भेजी जाने वाली सहायता धनराशि आना बाकी है |


बैंक जाने से पहले क्या करें ?

यदि आप प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत महिलों के बैंक खातों में डाली जाने वाली धनराशी आपके अकाउंट में आजाती है | खाते में आई योजना के तहत सहायता राशी को निकलना आपका अधिकार है | आप बैंक में जाकर अपने जनधन खाते से पैसा निकल सकती है | कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए बैंक जाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है | सबसे पहले घर से निकलते समय मुहँ पर मास्क पहने और बैंक में सामाजिक दूरी बनाये रखें | ध्यान रखें बैंक में भीड़ न हो उस समय जाएँ | 

Apr 21, 2020

Coronavirus Affect : इतिहास में पहली बार कच्चे तेल ( Crude Oil price ) के भाव शून्य से भी नीचे |

Crude Oil Image

Coronavirus से इस समय दुनिया लड़ रही है | ऐसे में यातायात और उधोग कारखाने बंद है | विश्व में लॉक डाउन के हालत में है | कोरोना वायरस को हराने के लिए चल रहे lockdown के कारण ही तेल की खपत में कमी आई है | WTI ( अमेरिकी बेंचमार्क क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट ) के अनुसार आज कच्चे तेल के प्राइस में  ( Crude Oil Price ) में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है |  WTI का वायदा भाव सोमबार को जीरो से भी नीचे -$ 3.70 प्रति बेरल के सबसे निचले स्तर पर पहुच गया है | यह अमेरिका के इतिहास में पहली बार हुआ है | 

क्या यह भी पढ़ना चाहिए- 


पेट्रोलियम का अमेरिका में भंडारण कितना है ?

अमेरिका में चल रहे LOCKDOWN के कारण पेट्रोलियम की मांग में कमी आई है | अमेरिका के पास कच्चे तेल का STOCK आवश्यकता के अनुशार LOCKDOWN को देखते हुए  पूरा  हो चूका है | आगे के उत्पादन के लिए जरुरी है कि पेट्रोलियम भंडारण की खपत की जाए|  अमेरिका के पास तेल रखने की जगह नहीं है | मई डिलीवरी के लिए व्यापारियों के पास अंतिम दिन मंगलवार है | जिन व्यापारियों के पास कच्चा तेल है | वे पेशकश कर रहें की उनके पास से ग्राहक Crude Oil ख़रीदे और उसके साथ ही वो $3.70 की राशि भी देंगें |  

कनाडा में तेल उत्पादकों का स्टॉक फुल 

अमेरिका ही नहीं कनाडा में भी तेल उत्पादकों के लिए सबसे बड़ी चिनौती उबार कर सामने खडी हो गई | एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक Oil Product का भाव भी फिसल कर निचले स्टार पर पहुँच गया | कनेडियन आयल और एनर्जी सेक्टर ने कनाडा सरकार से राहत के लिए मांग की है |
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे तेल उत्पादों की संख्या तेजी से वृद्दि हो रही है और आगे खपत कम |  तेल उत्पादों की वृद्दि को देखते हुए उन्हें रखने के लिए स्टोरेज की कमी हो रही है | 

Apr 12, 2020

लॉकडाउन हटाने की सरकार की नई रणनीति, बनाएं जाएंगे जोन




देश में धीरे धीरे बढ़ते कोरोना संक्रमण के केसों के आंकड़े और देश में लॉकडाउन की स्थिति को लेकर  शनिबार को प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की गई  |  सूत्रों के मुताबिक देश में लॉकडाउन को करीब 30 अप्रेल तक बढ़ाये जाने की खबर है | लेकिन दूसरी तरफ केंद्र सरकार लॉक डाउन खोलने की रणनीति पर भी काम कर रही है | सरकार चाहती है की धीरे-धीरे आजीविका को पटरी पर लाया जा सके | 
दरसल देश में कोरोना महामारी के मामलों के आने के बाद केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन कर दिया था | प्रधानमंत्री ने इस विसम परिस्थिति से उभरने के लिए देश की जनता को संबोधित कर, घर से बहार न निकालने की अपील की थी | कोरोनावायरस संक्रमण के फैलने के बाद, प्रधानमंत्री देश की जनता को दो बार टीवी पर संबोधित कर चुके हैं | हालंकि प्रधानमन्त्री ने जान है, तो जहाँन है वाली कवायत पर काम किया है | लोगों की जान बचाने के साथ ही धीरे धीरे अर्थव्यवस्था को सुधरना भी केंद्र सरकार का जिम्मा है| प्रधानमंत्री लोगों की आजीविका और अर्थव्यवस्था दौनों को बचाना चाहते हैं|  केंद्र सरकार के द्वारा चरणबद्ध तरीके से एक एक कर कदम बढाया जा रहा है | 

यह भी पढ़ें -


कैसे खुलेगा लॉकडाउन ?

केंद्र सरकार के द्वारा लॉकडाउन को खोलने के लिए तीन चरणों पर काम किया जा रहा है| जिसे ज़ोन में विभाजित किया जायेगा| आइये जानते है ज़ोन के बारे में | 
१. आपको बतादें कि देश में  350 से ज्यादा ऐसे जिले भी हैं | जहाँ अभी तक कोरोना का कोई केस नहीं मिला है | ऐसे जिलों को ग्रीन जोन में रखा जायेगा | वहीँ  ग्रीन ज़ोन में खेती लघु और सूक्ष्म उधोग आदि खोले जाने की उम्मीद है |  
२. देश में ऐसे जिले जहाँ कोरोना संक्रमण के केस कम मिले हैं उन्हें ओरेंज जोन में रखा जा सकता है | ओरेंज ज़ोन में 
3. देश में कई जिले में कोरोना संक्रमण की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है | उन जिलों को रेड जोन में रखा जा सकता है | रेड जोन वाले जिलों में को पूरी तरह से लॉकडाउन पर रखा जायेगा | जब तक संक्रमण के केसों पर पूरी तरह से लगाम न लग जाये | 

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक हवाई यात्रा, रेल यात्रा बस सेवा और स्कूल-कॉलेज बंद रहने की संभावना है | 

Mar 23, 2020

Lockdown क्या है ? देश में कहाँ है Lockdown की स्थिति ?

Lockdown किसी महामारी के समय उस क्षेत्र के लोगों को, महामारी से बचने के लिए किया जाता है| या किसी अनचाही घटना को रोकने के लिए किया जाता है|  जानकारी के मुताबिक विश्व में सबसे पहले अमेरिका ने 9/11 आतंकी हमले के बाद लोगों की सुरक्षा के लिए lockdown किया था| lockdown एक आपदा व्यवस्था है| जो किसी आपदा स्थिति के वक्त
LOCKDOWN KYA HAI
LOCKDOWN INDIA
सरकारी तौर पर लागू की जाती है । lockdown के समय आमपब्लिक को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती | सीधे शब्दों में बात करें तो Lockdown का अर्थ ताला बंदी से है| lockdown के समय आप कुछ आवश्यक काम जैसे दवाई, अनाज, बैंक के कार्य से बहार जा सकते है| इस व्यवस्थ के लागू होने के बाद लोगों के घुमाने पर प्रतिबन्ध होता है| 



किन देशों में है lockdown ?


कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में तवाही मचाई हुई है| चीन से फैली भयंकर महामरी के बाद कोरोना विश्व के 157 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है| इस महामारी की बजह से 4000 के आसपास लोगों की जान चली है| दुनिया में देखा जाये तो कोरोना की बजह से 10 हजार से ज्यादा लोग अभी तक अपनी जान गवां चुके हैं|  WHO ने इसे महामारी घोषित कर दिया है|  विश्व भर में लगभग 3 लाख 20 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं|  इस समय कोरोना वायरस  की बजह से  चीन, डेनमार्क, अल सलवाडोर, फ्रांस, आयरलैंड, इटली, न्यूजीलैंड, पोलैंड, स्पेन और भारत के कई जिलों को lockdown की स्थिति में है| 


भारत में कहाँ-कहाँ है Lockdown ?


प्रधानमंत्री के जनता कर्फ़ू के आवाहन के लोगो ने कोरोना को मात देने के लिए देश में 14 घंटे जनता कर्फ़ू रखा| इस प्रकार की पहली लड़ाई है जिसमे सबका साथ चाहिए| रेलपरिवहन सेवाओं को आगामी आदेश तक 31मार्च तक के लिए रद्द किया गया है| वाही दूसरी तरफ घरेलू उड़ानों को भी रद्द किया गया है| जनता से अपील है की आप जहाँ हैं वहीँ रहे|  महामारी को बढता देख अब राज्य सरकारों ने भी आदेश जारी कर  Lockdown रहने की अपील की है | मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान, दिल्ली को पूरी तरह से Lockdown किया है| गुजरात में 5 जिले ,उतरप्रदेश में 15 जिले , उत्तराखंड ,असम, बिहार, जम्मू सहित 16 राज्यों के कई शहर को लॉकडाउन  किया गया है|


अपील: कोरोना को हराना है, नहीं घवराना है|

            घर से बहार नहीं जाना है, अपना सहयोग दिखाना है | 
            
..........आपका सहयोग, सुरक्षा सबकी ..........

Recently upload

Bhimashankar Jyotirlinga : भीमाशंकर क्यों प्रसिद्ध है ? भीमाशंकर मंदिर का निर्माण किसने करवाया ?

अनन्त कोटि के स्वामी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में ( 12 Jyotirlinga ) , पूरे ब्रह्मांड की शक्ति का वास माना जाता है। पुराणों में शिव की...