Translate

Showing posts with label coronavirus india lockdown. Show all posts
Showing posts with label coronavirus india lockdown. Show all posts

May 7, 2020

अर्थव्यवस्था के लिए अंगूरी का योगदान ' कलंक या कफ़न '

wine and coronavirus
wine shop 
कोरोना महामारी को रोकने के लिए देश व्यापी lockdown को अगर Lifedown भी कहा जाये तो कम नहीं है | क्योकिं इस Lifedown के दौरन घरों में बंद आदमी घुट घुट कर जी रहा है | कोरोना के कहर से कम वल्कि Lockdown की बढती बंदिशों से जिंदगी थम सी गई है | lifedown का असर साफ़ उन जगह देखने को मिल जाता है, जो शहर कभी गुलजार हुआ करते थे | आज वहां केवल गुल है जार का पता नहीं | 

Video 

                  Lockdown की बढती बंदिशें और मयखाने खुल जाना | अंगूरी के बेटी के लिए लोगों के द्वारा लाइन में लगकर इंतजार करना | महामारी के प्रकोप की चैन तोड़ने वाले Lockdown का पालन न कर खींचतान मचाना, कहीं न कई संक्रमण चैन  की बंदिशों से जुड़ें  तारों को तोड़ देता है | जो लोग लाइन में लगे हैं इसमें एक कई ऐसे परिवार हैं | जो बुझे चूल्हे देखकर अपने पेट की भूख प्यास भुजा देते हैं | और दारू के शौक़ीन लाइन में लगाकर शराब की बोतल का इंतजार करते हैं | मुमकिन है मुशीं प्रेमचंद की कहानी ' कफ़न ' को इस हकीकत से जोड़ा जाये तो कुछ कम नहीं होगा | में ये तो नहीं जनता की मुंशी प्रेमचंद की कहानी किसी सत्य घटना पर आधारित है या नहीं | परन्तु ये समझ में जरुर आ गया की उनकी कहानी को अगर आज के दौर से देखा जाये तो सटीक है | 
यह भी पढ़ें-
           मुमकिन है की सरकार के द्वारा खोले गए शराब के ठेके अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए सहायक सिद्ध हों लेकिन कई परिवारों के लिए एक ऐसा दौर शुरू होने वाला है जिसकी कोई कल्पना नहीं की जा सकती है | शराब का यह नया दौर कई परिवारों को उन हालतों में धकेल देगा जिसके बारे में सोचा भी न होगा | पिछले 40 दिन हाथ पर हाथ धरे बैठे कई परिवार, पाई पाई के लिए मोहताज हैं | सरकार के द्वारा राजस्व के लालच में खोला गया शराब का कारोबार, उन परिवारों के लिए कोरोना संक्रमण से बर्वादी का संक्रमण ज्यादा रफ़्तार से दौड़ेगा | यहाँ अगर यहभ मन लें की इन  अंगूर के बेटी के शकिनों से घरेलु हिंसा जैसे मामलों में बढोत्तरी होगी, तो कुछ कम नहीं होगा | कोरोना कितनी तबाई करेगा इसका अनुमान अभी नहीं लगाया जा सकता लेकिन अंगूर की बेटी के शोकीनों से होने वाले परिवार की वर्वादी का अनुमान जरुर लगाया जा सकता है | 
     न तो दारू से कोरोना का संक्रमण ख़त्म हो सकता है और नहीं कोरोना दारू से मर सकता है | तो केवल सरकारों के द्वारा राजस्व के लिए खोले गए शराब के ठेके के अलाबा कोई अन्य विकल्प नहीं था | 

May 3, 2020

ताली, थाली और अब फूल की बारी | कोरोना योद्धाओं सम्मान में आसमान से फूल बर्षा |

  • सेना के द्वारा असमान की फूल बर्षा
  • तीनों सेनाओं के द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान 
  • कोरोना योद्धाओं के सम्मान में उद्द्पोतों से होगी रोशनी +
indian air frorce and flower
Indian Air Force
देश में लगातार बढ़  रहे कोरोना संकट के दौरान, अपने परिवार को छोड़ देश की सेवा में लगे डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी और पुलिस कर्मियों के सम्मान में देश में पहले भी कई तरीके से किया जा चूका है| देश में मुसीबत के दौरान अपने फर्ज को अदा कर रहे सभी योद्धों का सम्मान और उनका होसला बढ़ाने के लिए पहले भी जनता के द्वारा ताली,थाली और रौशनी की गई | इसी कड़ी में कोरोना योद्धाओं के सम्मान में देश की सेना ने आसमान से फूल बरसाये
               देश के CDF ( Cheef of Defence Staff ) विपिन रावत ने बताया था की तीनों सेनाएं कोरोना योद्धाओं के सम्मान में आज कार्यक्रम  करेंगी | भारतीय एयर फाॅर्स ने योद्धाओं के सम्मान में फूल बर्षा कर जज्बे को सलाम किया| साथ ही नौसेना  युद्धपोतों के द्वारा तटीय इलाकों में शाम के समय रौशनी की जाएगी | 


May 2, 2020

Shramik special train , Lockdown के दौरान पहली बार स्पेशल ट्रेन सेवा 9 राज्य ,11 शहर और 7 ट्रेन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप और Lockdown के बीच दूसरे राज्यों में फसे मजदूरों और छात्रों के लिए केंद्र सरकार की गाइड लाइन के बाद 11 शहरों में स्पेशल ट्रेन सेवा को भाल कर दिया है |  ये ट्रेन मजदूरों और छात्रों को उनके राज्य शहर तक ले जाएँगी | हम आपको इस पोस्ट में केंद्र सरकार की गाइड लाइन , शहरों के नाम और किराये को लेकर चर्चा  करेंगे |
                      दरसल कोरोना महामरी की चैन को तोड़ने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा Lockdown को 17 May यानि 14 दिन के लिए और बढ़ा दिया हैं| lockdown के बढ़ने के साथ ही केंद्र सरकार ने दूसरे राज्यों में फसे लोगों के निकालने के लिए कुछ स्पेशल ट्रेन सेवाओं को भाल कर दिया है | मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 7 स्पेशल ट्रेन 9 राज्यों के बीच चलाई जा रही हैं |

क्या यात्रियों को टिकट खरीदना पड़ेगा 

आपको बतादें के कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टिकट और भोजन का पैसा प्रदेश सरकार भुगतान कर रहीं हैं | बताया जा रहा की प्रवासी मजदूरों और छात्रों को उनके प्रदेश तक पहुँचने का किराया रेलवे प्रदेश सरकार से वसूल करेगी | दरअसल रेलवे ने स्पष्ट कर दिया की यात्रीयों को, अपने पास से कुछ भी खरीदने की जरूरत नहीं है | यहाँ तक कि भोजन के पैकेट और यात्रा टिकिट |
यह भी पढ़िए -


जाने से पहले आपको रखना होगा ये ध्यान 

' श्रमिक स्पेशल  ट्रेन ' के चलने के बाद मजदूरों के बीच खुसी दिखी | घर जाने की वापसी से मजदूरों के चेहरों पर मुस्कान मौजूद है | लेकिन आपको बतादें घर वापस जाने पहले आपको सोशल डिस्टेसिंग , मुहं पर मास्क के साथ ही सेनेटैजर रखना जरुरी होगा| यात्रा के दौरान सोशल दूरी बनाये रखना आवश्यक है | स्टेशनों पर की जा रही स्क्रीनिंग में सहयोग आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए |

छ: Shramik Special Train हुई रबाना

केंद्र सरकार की गाइड लाइन को ध्यान में रखते रेल मंत्रालय ने शुक्रबार को छ: ' श्रमिक स्पेशल ट्रेन ' को मजदूरों को लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना की गई |
1. जयपुर ( राजस्थान ) से पटना ( बिहार )
2. कोटा ( राजस्थान ) से हटिया ( झारखंड )
3. नासिक ( महाराष्ट्र ) से लखनऊ ( उत्तरप्रदेश )
4. नासिक ( महाराष्ट्र ) से भोपाल ( मध्य प्रदेश )
5. लिंगम्पल्ली ( तेलंगाना ) से हटिया ( झारखंड )
6. अलुवा ( केरल ) से भुवनेश्वर ( ओडिशा )

घर वापसी के बाद क्वारंटाइन

घर वापसी के समय जब आप अपने गंतव्य स्टेशन तक पहुँच जायंगे उसके बाद आपको केंद्र सरकार की गाइड लाइन को फॉलो करना होगा | स्टेशन पर आपको कोरोना स्क्रीनिंग से करना अनिवार्य रहेगा | अगर आपके अंदर कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं मिलते हैं तो आपको घर भेज दिया जायेगा जहाँ आपको 14 दिन का क्वारंटाइन पूरा करना होगा |

May 1, 2020

आखिर क्यों कोरोना वायरस की जाँच छिपना चाहता है चीन ? क्या सच सामने आयेगा?


Corona महामारी का दर्द देने वाला China वायरस की बजह को छुपाने की लगातार कोशिश कर रहा है | पहले तो चीन ने मरने वाले लोगों के आंकड़े दुनिया से छिपाए | जब कोई देश जाँच की बात करता है तो उसे गीदड़ भभकी दिखाने से भी नहीं चुक रहा | पिछले कुछ दिनों अंतरास्ट्रीय दबाब के चलते एक साथ मौत के आंकड़ो में 45 फीसदी की वृद्दि हो जाती है | जाँच की मांग करने वाले देशों को खुली धमकी China के द्वारा दी जाती है | दया ( CID )  चीन में कुछ तो गड़बड़ है | आखिर आपके मन में यह सवाल उत्पन्न हो रहा होगा कि चीन अपनी कारगुजारी को दुनिया से क्यों छुपा रहा है | क्या चीन की कोरोना वायरस को लेकर कोई चाल थी | यह रहस्य अभी नहीं खुल सका है | परन्तु लगातार दुनिया की महाशक्तियो के द्वारा इस रहस्य को खोलने की पूरी कोशिश की जा रही है | वहीँ दूसरी तरफ चीन के द्वारा इस रहस्य पर पर्दा डालने के लिए नए नए पैंतरे अजमाए जाते हैं | परन्तु वायरस लीक होने की जाँच में हस्तक्षेप नहीं किया जा रहा | 

               क्या आपको ये सब बातें आपको सोचने के लिए मजबूर नहीं कर रही ?  कि जो भी देश Coronavirus के फैलने की बजह को लेकर जाँच की आबाज उठता है | उसे चुप करने के लिए ड्रेगन के द्वारा तरह तरह की इमोशन धमकियाँ दी जाती हैं | आस्ट्रेलिया हो या ब्रिटेन या अमेरिका फिर भारत जाँच के नाम लेने पर केवल धमकी | क्या यह चीन की कोई नई चाल तो नहीं थी | आखिर चीन के मन में क्या चल रहा था | क्या चीन ने कोरोना का दर्द देकर दुनिया को चुना लगाने की कोशिश की | जिससे उसका मेडिकल उपकरण और N95 मास्क दूसरे देशों में एक्सपोर्ट कर एक बड़ा मुनाफा कमाया | एक मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन प्रतिदिन अपनी खपत का 16 गुना ज्यादा Mask बना रहा है | चीन की यह चाल यहीं तक नहीं रुकी वल्कि कई देशों में घटिया मेडिकल सामिग्री को भी भेजा | भारत में भेजी गई कोरोना टेस्ट  ख़राब निकली न कि ब्रिटेन में भी कोरोना किट पूर्ण रूप से कोरोना की जाँच करने में फ़ैल दिखी | चीन ने अपनी इसी चाल में अरबों रुपये का मुनाफा कमाया | 

यह भी पढ़िए -



               पिछले दिनों जब ब्रिटेन ने ख़ुफ़िया रिपोर्ट के हवाले से Coronavirus को China की वुहान लैब से लीक करने की बात की , चीन के द्वारा ब्रिटेन को धमकी दे दी गई | अभी दो दिन पहले जब आस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस की जाँच को लेकर सवाल उठाये तो बड़ी चालाकी से चीन ने अपनी चाल में फ़साने की कोशिश की | अब केवल बचा अमेरिका जो अमेरिका चीन पर दबाब बनाये हुए है | चीन की चाल में जापान और रूस जैसे देश भी फंस चुके हैं | अब क्या कोरोना की वायरस लीक होने की बजह का पता चल पायेगा या चीन अपनी चाल में कामयाव हो जायेगा | 

Apr 27, 2020

Coronavirus Lockdown का बड़ा पॉजिटिव इफ़ेक्ट, भर गया Ozone परत के सबसे बड़ा छेद

Lockdown से भले है मानव जीवन को कठिनाइयों का सामना करना पड़  रहो | परन्तु प्रकृति के लिए यह वरदान  साबित हो रहा है | एक तरह से देखा जाए तो मानव जीवन में आये दिन प्रदूषण की समस्या का धीरे धीरे खात्मा हो रहा है | आपके आसपास की वायु कुछ हदतक प्रदूषण रहित हो चुकी  है | कम हुए प्रदूषण की बजह से Ozone परत ( Ozone Layer )  पर इतिहास का सबसे बड़ा छेद भर गया है | 
Ozone Layer

ओजोन परत  ( Ozone Layer ) पर कितना बड़ा छेद है ? 

प्रथ्वी को बाहरी हानिकारक किरणों से बचने वाली  Ozone Layer पर विज्ञानिकों ने दस लाख वर्ग किलोमीटर का छेद अप्रेल के शुरुआत में देखा था | विज्ञानिकों ने इसे इतिहास का सबसे बड़ा Ozone परत पर छेद बताया  था | गनीमत की बात यह थी की यह प्रथ्वी के दक्षीणी ध्रुव यानी अंटार्कटिक के ऊपर था | 

यह भी पढ़े - 


क्या है ओजोन परत?

Ozone परत  ( Ozone Layer ) प्रथ्वी के वायुमंडल की एक परत है | ओजोन परत  ( Ozone Layer ) के कारण ही प्रथ्वी पर जीवन संभव है | उल्लेखनीय हो की ओजोन पर सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों से प्रथ्वी की रक्षा करती है | सूर्य से आने वाली 93.99% पराबैंगनी किरणों का अवशोषण Ozone परत  ( Ozone Layer ) के द्वारा किया जाता है | ऐसी किरणें त्वचा कैंसर का प्रमुख कारण बनती हैं | यह प्रथ्वी की सतह के ऊपर वायुमंडल में 10-50 किमी में है |

Video देखने के लिए विडियो पर क्लिक करें 


Apr 26, 2020

कोरोना वायरस प्रकोप के दौरान सरकार ने AC को लेकर एडवाइजरी जारी | क्या करें, क्या न करें ?




दुनिया में चलरहे कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देश और दुनिया के कई देशों में Lockdown के हालत हैं | ऐसे में लोग अपने घर पर Stay Home and Safe life को देखते हुए Lockdown का पूर्ण रूप से पालन कर रहे हैं | देश में Lockdown 3 मई तक के लिए सरकार की तरफ से रखा गया है | इस समय गर्मी का पारा भी धीरे धीरे बढ़ रहा है | आपके मन में यह विचार आ रहा होगा की AC का टेम्प्रेचर कितना होना चाहिए | जिससे कोरोना वायरस का इफेक्ट न हो | और हो भी क्यों नहीं सोशल मीडिया पर लगातार नई नई एडवाइजरी आपको देखने को मिलती होंगी | 

                       दरसल आपको बता दें की इस कोरोना संकट के दौरान AC को लेकर एडवाइजरी जारी कर कहा है कि इस कोरोना राक्षस के प्रकोप से दूर रहने के लिए घर पर रहे| आप AC का इस्तेमाल कर सकते हैं परन्तु आपको 24 से 30 डिग्री सेंटीग्रेट के आदर्श तापमान पर आप AC का इस्तेमाल कर सकते हैं | आपको बता दें की केंद्र सरकार ने एडवाइजरी में सापेक्ष आद्रता40 से 70 प्रतिशत तक रहनी चाहिए | वहीँ अपनी एडवाइजरी में यह भी बताया है की पंखे का इस्तेमाल करते समय खिडकियों को आंशिक रूप से खुली रखे ताकि वायु का सर्कुलेशन बना रहे | 

यह भी पढ़ें - 



Apr 14, 2020

Corona महामारी से लड़ाई में, Lockdown 3 मई तक बढ़ा, जानिये कुछ जरुरी बातें


           कोरोना महामारी धीरे-धीरे पैर पसार रही है | देश में अब तक आंकड़ों की बात करें तो 10363 confirmed case हो चुके हैं | वहीँ 339 लोग कोरोना महामरी की बजह से अपनी जान गवां चुके हैं | थोड़े राहत की बात यह भी है, 1036 केसों को रिकवर्ड किया जा चूका है सरकार कोरोना महामारी को लेकर चिंतित है | देश की जनता से प्रधानमन्त्री ने कहा है, हमारी प्राथमिकता है की नए हॉटस्पॉट नहीं बनाने देना है | 
pm modi live speech of corona virus
file photo

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए, कोरोना की लड़ाई में सहभागिता के लिए सराहन की |अन्य देशों की अपेक्षा हमारे देश में महामारी की स्थिति कम है | आपको बतादें देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहे हैं इस विषय को लेकर केंद्र ने दो दिन पहले राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोनावायरस और Lockdown को लेकर एक कांफ्रेंस की थी | राज्यों के सहमती से देश में lockdown को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है | लेकिन कुछ राहत की बात यह भी है ऐसे क्षेत्र जो हॉटस्पॉट में नहीं होंगे,और जिनके हॉटस्पॉट में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है | इसे लेकर सरकार की तरफ से कल गाइड लाइन जारी की जाएगी | 

सरकार के द्वारा गरीब लोगों को ध्यान में रखकर भी काम किया जा रहा है | प्रधानमंत्री योजनों को तहत उहें जरुरी सहायता दी जा रही है | वहीँ देश में राशन और दवाओं का प्रयाप्त भंडार हैं | कोरोना से लड़ाई में 600 से ज्यादा हॉस्पिटल काम कर रहे है | कोरोना महामारी से निपटने के लिए एक लाख से ज्यादा बेड की व्यवस्थ की जा चुकी है |

प्रधानमंत्री ने जनता से मांगे सात वचन- 

1. अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उनकी हमें Extra Care करनी है, उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है। 
2.lockdown का पूरी तरह से पालन करें, सोशल की लक्समं रेखा प् पूरी तरह से पालन करना है घर में बने मास्क का उपयोग करें
3. आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के लिए, आरोग्य विभाग द्वारा बताये गए सुझावों पर अमल करें, गरम पानी पियें, काढ़े का सेवन करें 
4. आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें और दूसरों को प्रेरित करें 
5.  आपके आसपास रहने वाले गरीब परिवारों की देख रेख करें,
6. आपके साथ व्यवसाय में काम करने वाले लोगों को नौकरी से न निकालें 
7.देश के कोरोना योधाओं का सम्मान करें,उनका गौरव बढ़ाएं | 

Mar 23, 2020

Lockdown क्या है ? देश में कहाँ है Lockdown की स्थिति ?

Lockdown किसी महामारी के समय उस क्षेत्र के लोगों को, महामारी से बचने के लिए किया जाता है| या किसी अनचाही घटना को रोकने के लिए किया जाता है|  जानकारी के मुताबिक विश्व में सबसे पहले अमेरिका ने 9/11 आतंकी हमले के बाद लोगों की सुरक्षा के लिए lockdown किया था| lockdown एक आपदा व्यवस्था है| जो किसी आपदा स्थिति के वक्त
LOCKDOWN KYA HAI
LOCKDOWN INDIA
सरकारी तौर पर लागू की जाती है । lockdown के समय आमपब्लिक को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती | सीधे शब्दों में बात करें तो Lockdown का अर्थ ताला बंदी से है| lockdown के समय आप कुछ आवश्यक काम जैसे दवाई, अनाज, बैंक के कार्य से बहार जा सकते है| इस व्यवस्थ के लागू होने के बाद लोगों के घुमाने पर प्रतिबन्ध होता है| 



किन देशों में है lockdown ?


कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में तवाही मचाई हुई है| चीन से फैली भयंकर महामरी के बाद कोरोना विश्व के 157 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है| इस महामारी की बजह से 4000 के आसपास लोगों की जान चली है| दुनिया में देखा जाये तो कोरोना की बजह से 10 हजार से ज्यादा लोग अभी तक अपनी जान गवां चुके हैं|  WHO ने इसे महामारी घोषित कर दिया है|  विश्व भर में लगभग 3 लाख 20 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं|  इस समय कोरोना वायरस  की बजह से  चीन, डेनमार्क, अल सलवाडोर, फ्रांस, आयरलैंड, इटली, न्यूजीलैंड, पोलैंड, स्पेन और भारत के कई जिलों को lockdown की स्थिति में है| 


भारत में कहाँ-कहाँ है Lockdown ?


प्रधानमंत्री के जनता कर्फ़ू के आवाहन के लोगो ने कोरोना को मात देने के लिए देश में 14 घंटे जनता कर्फ़ू रखा| इस प्रकार की पहली लड़ाई है जिसमे सबका साथ चाहिए| रेलपरिवहन सेवाओं को आगामी आदेश तक 31मार्च तक के लिए रद्द किया गया है| वाही दूसरी तरफ घरेलू उड़ानों को भी रद्द किया गया है| जनता से अपील है की आप जहाँ हैं वहीँ रहे|  महामारी को बढता देख अब राज्य सरकारों ने भी आदेश जारी कर  Lockdown रहने की अपील की है | मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान, दिल्ली को पूरी तरह से Lockdown किया है| गुजरात में 5 जिले ,उतरप्रदेश में 15 जिले , उत्तराखंड ,असम, बिहार, जम्मू सहित 16 राज्यों के कई शहर को लॉकडाउन  किया गया है|


अपील: कोरोना को हराना है, नहीं घवराना है|

            घर से बहार नहीं जाना है, अपना सहयोग दिखाना है | 
            
..........आपका सहयोग, सुरक्षा सबकी ..........

Recently upload

Bhimashankar Jyotirlinga : भीमाशंकर क्यों प्रसिद्ध है ? भीमाशंकर मंदिर का निर्माण किसने करवाया ?

अनन्त कोटि के स्वामी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में ( 12 Jyotirlinga ) , पूरे ब्रह्मांड की शक्ति का वास माना जाता है। पुराणों में शिव की...