Translate

Showing posts with label atm insurance policy. Show all posts
Showing posts with label atm insurance policy. Show all posts

May 12, 2020

Tips : ATM Card फ्रोड लेनदेन से कैसे बचें | जानिए कुछ जरुरी बातें ......

बैंक के द्वारा अपने गाहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखा कर वैसे तो बहुत सारे कदम उठाये जाते हैं | बैंक कस्टमर को एटीएम कार्ड से लेन देन को सुरक्षित बनाने के लिए कस्टमर के साथ जरुरी टिप्स शेयर करती रहती हैं | लेकिन फिर भी एटीएम कार्ड ( ATM Card / Debit Card ) और इन्टरनेट बैंकिंग Internet Banking के मध्यम से फ्रोड होने की खबरें सामने आती रहती हैं | आपकी एक छोटी सी गलती आपके बैंक अकाउंट ( Bank Account ) को खाली कर देती है | इस पोस्ट में हम आपको बैंक खाता को सुरक्षित कैसे रखे ( How to secure bank account )  के बारे में बताने वाले हैं | अपनी पोस्ट में आपको Bank ATM Card से सुरक्षित लेनदेन के बारे में कुछ टिप्स बताएँगे ( How to secure transactions with ATM ) |  साथ डिजिटल लेनदेन ( Secure Digital transactions )  का सुरक्षित तरीका क्या है ? यह भी जानकारी देंगे |
How to secure transactions with ATM
How to secure transactions with ATM

ATM Card फ्रोड लेनदेन से बचने का तरीका क्या है ?

अगर यहाँ बात एटीएम कार्ड / डेबिट कार्ड ( ATM Card / Debit Card ) की करें तो आपकी एक छोटी सी गलती आपके अकाउंट को खाली कर सकती है | आपके साथ ATM card / Debit card को सुरक्षित रखने के लिए कुछ टिप्स फॉलो कर रहे हैं | इन टिप्स को फॉलो कर आप किसी हद तक आपके ATM कार्ड और DEBIT कार्ड की लेनेदेन को सुरक्षित रख सकते हैं | आपके मन में यही सवाल होगा की एटीएम कार्ड से सुरक्षित लेनदेन कैसे करें ? ( How to secure transaction with ATM Card? )


अगर आप एटीएम से सुरक्षित लेनदेन करना चाहते हैं | आप आपका पासवर्ड किसी दुसरे व्यक्ति के साथ शेयर न करें

  • आपको याद रखना है की एटीएम से लेनदेन के समय आपका पासवर्ड कोई न देखे | 
  • समय समय पर आपको चाहिए, आप आपके एटीएम कार्ड का पासवर्ड बदलते रहें |
  • एटीएम पासवर्ड चार अंक का होता है | आपके मोबाइल नंबर या जन्मतिथि के ऊपर न बनायें | 
  • एटीएम कार्ड / डेबिट कार्ड के पिन को उसके साथ न रखें | 
  • पासवर्ड को एटीएम के कवर या एटीएम पर लिखने की गलती न करें | 
  • बैंक से आपको कॉल कर ATM की जानकारी मांगे तो आप उसे न दें | क्योंकि बैंक कभी भी आपके एटीएम और डेबिट कार्ड की जानकारी नहीं मांगता | 
  • एटीएम मशीन से पैसे निकलते समय ध्यान दें की आपके एटीएम पिन को कोई न देखे | 
  • ध्यान रखें कि एटीएम में ग्रीन लाइट होने के बाद ही एटीएम कार्ड मशीन में डालें | 
  • एटीएम से निकली पर्ची को एटीएम रूम में न फेंके |
  • मॉल आदि पर कार्ड स्वाइप करते समय विशेष सावधानी का प्रयोग करें | आपके कार्ड पर अंकित जानकारी कोई कॉपी न करें 
  • एटीएम कार्ड का फोटो किसी के साथ शेयर न करें | 
  • कार्ड खोने के बाद उसे तुरंत बैंक में कॉल कर बंद करवा दें | वहीँ नया कार्ड मिलने के बाद पुराने कार्ड को ब्लाक करवा दें | 
  • लेनदेन करते समय यदि आपके अकाउंट से पैसे कट जाते हैं , और मशीन से बहार नहीं निकले तो नोटिस बोर्ड पर लिखे नंबर कर तुरंत कॉल कर सूचना दें | 

Feb 1, 2020

केंद्र सरकार का ऐलान, आईपीओ के माध्यम से बेचेगी LIC और IDBI Bank Share


बजट 2020 में केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने अपने भाषण के दौरान ऐलान किया है| की वह भारतीय जीवन बीमा निगम में अपने हिस्सेदारी बेचेगी | इसके साथ ही उन्होंने IDBI bank में अपनी मौजूद हिस्सेदारी को भी निजी निवेशकों में बेचने का ऐलान किया है |  वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण के दौरान बजट पेश करते हुए बताया की IDBI bank में सरकार की 46.46 फीसदी की हिस्सेदारी है | उन्होंने कहा है की सरकार बैंक में अपनी हिस्सेदारी को निजी-कंपनियों बेचेगी, साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है की शेयर बेचने के बाद बैंक उनका नियंत्रण सरकार के पास ही होगा| 

Jun 2, 2019

घर बैठे कैसे चेक करें । अपना SBI बैंक खाता एक मिनट में।

 एक समय था। जब अपने खाते का बैलेंस चेक करने के लिए, सुबह से ही बैंक की लंबी कतारों में लगना पड़ता था। लेकिन अब आपको बैंक की लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं है। आज हम SBI बैंक धारकों के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहें हैं। जिन्हें फॉलो करने के बाद आपको पासबुक लेकर बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपना बैलेंस घर बैठे ही आसानी से चेक कर सकते हैं। बैंक बैलेंस के अलावा एक मिनट के अंदर अपना मिनी स्टेटमेंट भी देख सकते हैं।
Statement of Sbi

       आप घर बैठे इन सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं। तो सबसे पहले आपको SBI की SMS सेवा को रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आप , अपने खाते में जुड़े मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए अंग्रेजी के बड़े अक्षर में RESACCOUNT NUMBER लिखकर 09223488888 पर भेजना होगा। सर्विसेज सेवा शुरू होने के बाद बैंक की तरफ से आपको कंफर्मेशन का मैसेज मिल जाएगा। अब आप अपने खाते का बैलेंस मिस्ड कॉल और SMS के द्वारा देख सकते हैं। आप कॉल के जरिये बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट देखना चाहते हैं। तो आपको 09223766666 पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल के तुरंत बाद आपके खाते  उपलब्ध बैलेंस के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
        यदि आप इस सेवा का लाभ SMS के द्वारा लेना चाहते हैं। तो आपको खाते से जुड़े मोबाइल नंबर से SBI के 09223766666 नंबर पर BAL लिखकर Massege करना होगा। आपको तुरंत एक मिनट के अंदर बैंक की तरफ से मैसेज का रिप्लाई मिल जाएगा। जिसमें आपके बैलेंस से संबंधित जानकारी होगी।
    और आप मिनी स्टेटमेंट देखना चाहते हैं। तो आपको इसी नंबर पर अंग्रेजी के बड़े अक्षर में MSTMT लिख कर सेंड करना होगा। तुरंत बाद आपको बैंक की तरफ से मिनी स्टेटमेंट की जानकारी SMS के द्वारा भेज दी जाएगी।

दोस्तो अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी है। अगर हां, तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें और हमारी पोस्ट को शेयर जरूर करें।

Recently upload

Bhimashankar Jyotirlinga : भीमाशंकर क्यों प्रसिद्ध है ? भीमाशंकर मंदिर का निर्माण किसने करवाया ?

अनन्त कोटि के स्वामी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में ( 12 Jyotirlinga ) , पूरे ब्रह्मांड की शक्ति का वास माना जाता है। पुराणों में शिव की...