Translate

Showing posts with label atm debit card. Show all posts
Showing posts with label atm debit card. Show all posts

May 12, 2020

Tips : ATM Card फ्रोड लेनदेन से कैसे बचें | जानिए कुछ जरुरी बातें ......

बैंक के द्वारा अपने गाहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखा कर वैसे तो बहुत सारे कदम उठाये जाते हैं | बैंक कस्टमर को एटीएम कार्ड से लेन देन को सुरक्षित बनाने के लिए कस्टमर के साथ जरुरी टिप्स शेयर करती रहती हैं | लेकिन फिर भी एटीएम कार्ड ( ATM Card / Debit Card ) और इन्टरनेट बैंकिंग Internet Banking के मध्यम से फ्रोड होने की खबरें सामने आती रहती हैं | आपकी एक छोटी सी गलती आपके बैंक अकाउंट ( Bank Account ) को खाली कर देती है | इस पोस्ट में हम आपको बैंक खाता को सुरक्षित कैसे रखे ( How to secure bank account )  के बारे में बताने वाले हैं | अपनी पोस्ट में आपको Bank ATM Card से सुरक्षित लेनदेन के बारे में कुछ टिप्स बताएँगे ( How to secure transactions with ATM ) |  साथ डिजिटल लेनदेन ( Secure Digital transactions )  का सुरक्षित तरीका क्या है ? यह भी जानकारी देंगे |
How to secure transactions with ATM
How to secure transactions with ATM

ATM Card फ्रोड लेनदेन से बचने का तरीका क्या है ?

अगर यहाँ बात एटीएम कार्ड / डेबिट कार्ड ( ATM Card / Debit Card ) की करें तो आपकी एक छोटी सी गलती आपके अकाउंट को खाली कर सकती है | आपके साथ ATM card / Debit card को सुरक्षित रखने के लिए कुछ टिप्स फॉलो कर रहे हैं | इन टिप्स को फॉलो कर आप किसी हद तक आपके ATM कार्ड और DEBIT कार्ड की लेनेदेन को सुरक्षित रख सकते हैं | आपके मन में यही सवाल होगा की एटीएम कार्ड से सुरक्षित लेनदेन कैसे करें ? ( How to secure transaction with ATM Card? )


अगर आप एटीएम से सुरक्षित लेनदेन करना चाहते हैं | आप आपका पासवर्ड किसी दुसरे व्यक्ति के साथ शेयर न करें

  • आपको याद रखना है की एटीएम से लेनदेन के समय आपका पासवर्ड कोई न देखे | 
  • समय समय पर आपको चाहिए, आप आपके एटीएम कार्ड का पासवर्ड बदलते रहें |
  • एटीएम पासवर्ड चार अंक का होता है | आपके मोबाइल नंबर या जन्मतिथि के ऊपर न बनायें | 
  • एटीएम कार्ड / डेबिट कार्ड के पिन को उसके साथ न रखें | 
  • पासवर्ड को एटीएम के कवर या एटीएम पर लिखने की गलती न करें | 
  • बैंक से आपको कॉल कर ATM की जानकारी मांगे तो आप उसे न दें | क्योंकि बैंक कभी भी आपके एटीएम और डेबिट कार्ड की जानकारी नहीं मांगता | 
  • एटीएम मशीन से पैसे निकलते समय ध्यान दें की आपके एटीएम पिन को कोई न देखे | 
  • ध्यान रखें कि एटीएम में ग्रीन लाइट होने के बाद ही एटीएम कार्ड मशीन में डालें | 
  • एटीएम से निकली पर्ची को एटीएम रूम में न फेंके |
  • मॉल आदि पर कार्ड स्वाइप करते समय विशेष सावधानी का प्रयोग करें | आपके कार्ड पर अंकित जानकारी कोई कॉपी न करें 
  • एटीएम कार्ड का फोटो किसी के साथ शेयर न करें | 
  • कार्ड खोने के बाद उसे तुरंत बैंक में कॉल कर बंद करवा दें | वहीँ नया कार्ड मिलने के बाद पुराने कार्ड को ब्लाक करवा दें | 
  • लेनदेन करते समय यदि आपके अकाउंट से पैसे कट जाते हैं , और मशीन से बहार नहीं निकले तो नोटिस बोर्ड पर लिखे नंबर कर तुरंत कॉल कर सूचना दें | 

Dec 29, 2019

आपके पर्स में रखा आपका ATM Card सुरक्षित नहीं है | जानें कैसे ............




इन दिनों सोशल मिडिया पर एक सन्देश viral हो रहा है | जिसमें RFID सायबर फ्राड के बारे में बताया जा रहा है| viral video में फ्राड से बचने का तरीका बताया जा रहा है| इस विडियो के बारे में बताया जा रहा है,कि कैसे आपके साथ फ्रॉड किया जा सकता है| इस विडियो का उद्देश्य लोगों को जागरूक करने का है| ताकि लोग इस तरह के जालसाज से बच सकें|
RFID साइबर फ्रॉड क्या है ?
RFID को Radio Frequency Identification (RFID)
कहा जाता है| ये एटीएम कार्ड स्किमिंग है| आपको बतादें कि नए कॉन्टैक्टलेस डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स से दो हजार रुपए तक की शॉपिंग के लिए, ATM PIN या OTP की जरूरत नहीं होती है| बस कार्ड को स्वाइप मशीन के पास लेने जाने पर ही पेमेंट हो जाता है| ये कार्ड नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) को सपोर्ट करते हैं|
कैसे हो सकते हैं? शिकार 
RFID एटीएम कार्ड स्किमिंग करने वाले लोग स्वाइप मशीन को किसी सख्श के वॉलेट के पास ले जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बतादें, मशीन 4 से 5 सेंटीमीटर की दूरी से ही उस कार्ड को कैच कर लेती है| फिर मशीन में तय अमाउंट डालकर पेमेंट कर लिया जाता है। इस तरह का फ्रॉड चलते-फिरते या फिर खड़े हुए लोगों के साथ भी हो जाता है|

क्या हैं? फ्रॉड से बचने के उपाए
  • अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड को एल्युमिनिय फॉइल में लपेटकर रखें। ये RFID फ्रीक्वेंसी  ब्लॉक करता है।
  • अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड को RFID फ्रीक्वेंसी को ब्लॉक करने वाले पाउच में रखें।
  • RFID फ्रीक्वेंसी ब्लॉक करने वाले वॉलेट का इस्तेमाल करें।

Recently upload

Bhimashankar Jyotirlinga : भीमाशंकर क्यों प्रसिद्ध है ? भीमाशंकर मंदिर का निर्माण किसने करवाया ?

अनन्त कोटि के स्वामी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में ( 12 Jyotirlinga ) , पूरे ब्रह्मांड की शक्ति का वास माना जाता है। पुराणों में शिव की...