Translate

Showing posts with label Atm transection. Show all posts
Showing posts with label Atm transection. Show all posts

Dec 29, 2019

आपके पर्स में रखा आपका ATM Card सुरक्षित नहीं है | जानें कैसे ............




इन दिनों सोशल मिडिया पर एक सन्देश viral हो रहा है | जिसमें RFID सायबर फ्राड के बारे में बताया जा रहा है| viral video में फ्राड से बचने का तरीका बताया जा रहा है| इस विडियो के बारे में बताया जा रहा है,कि कैसे आपके साथ फ्रॉड किया जा सकता है| इस विडियो का उद्देश्य लोगों को जागरूक करने का है| ताकि लोग इस तरह के जालसाज से बच सकें|
RFID साइबर फ्रॉड क्या है ?
RFID को Radio Frequency Identification (RFID)
कहा जाता है| ये एटीएम कार्ड स्किमिंग है| आपको बतादें कि नए कॉन्टैक्टलेस डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स से दो हजार रुपए तक की शॉपिंग के लिए, ATM PIN या OTP की जरूरत नहीं होती है| बस कार्ड को स्वाइप मशीन के पास लेने जाने पर ही पेमेंट हो जाता है| ये कार्ड नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) को सपोर्ट करते हैं|
कैसे हो सकते हैं? शिकार 
RFID एटीएम कार्ड स्किमिंग करने वाले लोग स्वाइप मशीन को किसी सख्श के वॉलेट के पास ले जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बतादें, मशीन 4 से 5 सेंटीमीटर की दूरी से ही उस कार्ड को कैच कर लेती है| फिर मशीन में तय अमाउंट डालकर पेमेंट कर लिया जाता है। इस तरह का फ्रॉड चलते-फिरते या फिर खड़े हुए लोगों के साथ भी हो जाता है|

क्या हैं? फ्रॉड से बचने के उपाए
  • अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड को एल्युमिनिय फॉइल में लपेटकर रखें। ये RFID फ्रीक्वेंसी  ब्लॉक करता है।
  • अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड को RFID फ्रीक्वेंसी को ब्लॉक करने वाले पाउच में रखें।
  • RFID फ्रीक्वेंसी ब्लॉक करने वाले वॉलेट का इस्तेमाल करें।

Dec 27, 2019

क्या आपके पास SBI ATM है? SBI का नया नियम | तो यह खबर आपके लिए है|

बैंक एटीएम से पैसे की लेनदेन में हो रहे फ्राड को रोकने के लिए लिए State Bank Of India नया कदम उठाने जा रही है| SBI के द्वारा ATM CASH लेनदेन में बड़ा बदलाब किया जा रहा है| देश के सबसे बड़े बैंक के ग्राहकों को अब रात में एटीएम से कैश निकासी के वक्त, खाते में रजिस्टर मोबाइल नंबर साथ में रखना होगा| SBI ने रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक एटीएम से 10 हजार रुपये से अधिक Cash निकालने के लिए OTP बेस्ड सिस्टम लागू करने  जा रहा है|
                 एक मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैंक ने यह फैसला ग्राहकों को फ्रॉड से बचाने और सुरक्षित लेनदेन को देखते हुये लिए है| 
news atm transaction

कब से लागू होगा नया नियम 
एक रिपोर्ट के मुताबिक SBI ग्राहकों के लिए यह नया सिस्टम 1 जनवरी 2020 से पूरे देश में लागू करने जा रही है | SBI ग्राहक को 8pm से 8am तक ATM से cash निकासी करते समय मोबाइल पर OTPआएगा| OTP के बिना यह प्रकिया पूरी नहीं होगी| आपको बतादें की यह नया नियम अन्य बैंक के ATM Machin से लेन-देन करने पर लागू नहीं होगा|

ग्राहकों को क्या  होगा फायदा 
SBI OTP का नया rules 1 january 2020 से लागू किया जाएगा| यह नियम लागू होने से ग्राहक धोखाधड़ी का शिकार होने से बच पाएंगे।


Jun 23, 2019

बिना ATM Card पैसा निकलना हुआ आसान, जानें कैसे निकालें बिना ATM Card के पैसे?

देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक SBI ने अपने ग्रहकों को ATM से पैसे निकालने के लिए एक नई छूट दी है। SBI के किसी भी ATM से आप बिना ATM CARD पैसे निकल सकेगें।
Yono Cash from Atm machine

    SBI ATM मशीन से पैसे निकालने के लिए अब आपको एटीएम की जरूरत नहीं पड़ेगी । बल्कि आपके मोबाइल में SBI YONO APP की जरूत पड़ेगी। SBI ने देश के लगभग 16500 ATM मशीन को YONO CASH के लिए तैयार किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिन ATM मशीन में यह सुविधा दी जाएगी उनके पास yono के स्टिकर लगाए जाएंगे।

बिना एटीएम पैसे कैसे निकालें?
SBI के YONO CASH से बिना ATM के रुपये निकलने के लिए।अब आपको ATM मशीन में CARD डालने के जरूरत नहीं है।जरूत है तो बस केवल YONO CASH APP की। बिना ATM पैसे निकलने के लिए सबसे पहले आपको ATM की स्क्रीन पर दिए जाने वाले ऑप्शन में से YONO CASH चुनना होगा। अब मैसेज के द्वारा आये हुए छ: नंबर के CODE और अमाउंट लिखने के बाद आपको पैसे मिल जाएंगे।

Recently upload

Bhimashankar Jyotirlinga : भीमाशंकर क्यों प्रसिद्ध है ? भीमाशंकर मंदिर का निर्माण किसने करवाया ?

अनन्त कोटि के स्वामी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में ( 12 Jyotirlinga ) , पूरे ब्रह्मांड की शक्ति का वास माना जाता है। पुराणों में शिव की...